बॉलीवुड की सबसे सफल कलाकारों में से एक है अजय देवगन। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी हिट-सुपरहिट फिल्में दी है। अजय एक्शन,कॉमेडी पॉलीटिकल ड्रामा,थ्रिलर फिल्मों में बेहतरीन भूमिका निभाते हैं। दर्शक भी उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। अभी अजय देवगन की रनवे 34 की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की है। अब देखना होगा यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस में कितना बिजनेस कर पाती है क्योंकि अभी साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस बीच रनवे 34 को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा। यहां हमने अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं अजय के फिल्मी करियर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी रही है…

तानाजी: द अनसंग वॉरियर

ओम रावत के निर्देशन में बनी तानाजी: द अनसंग वॉरियर लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में मराठा साम्राज्य के शूरवीर सैनिक तानाजी मालुसरे के साहस और जाबाजी की कहानी को दर्शाया गया था। लोगों ने अजय देवगन को तानाजी के रोल में बहुत पसंद किया था। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आई थी। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 279.55 करोड़ की कमाई की थी।

गोलमाल अगेन

गोलमाल सीरीज की इस चौथी फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग में ही 30.34 करोड़ की कमाई की थी इस फिल्म ने टोटल 205.69 करोड़ का बिजनेस किया था।

टोटल धमाल

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी टोटल धमाल धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख,अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154.23 करोड़ का कलेक्शंस किया था।

सिंघम रिटर्न्स

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम रिटर्न्स 2014 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई थी। फिल्म में अजय देवगन के ऑपोजिट करीना कपूर नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी फिल्म ने टोटल 140.62 करोड़ का बिजनेस किया था।

गोलमाल 3

गोलमाल 3, बॉलीवुड की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अरशद वर्सी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म 5 नवंबर 2010 में रिलीज हुईं थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 106.34 करोड़ का बिजनेस किया था।

सन ऑफ सरदार

अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित सन ऑफ सरदार एक्शन-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 13 नवंबर 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस में 105.03 करोड़ का बिजनेस किया था।

दे दे प्यार दे

अकीव अली दा निर्देशित दे दे प्यार दे एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म 17 नवंबर 2019 को रिलीज हुईं थी। फिल्म में अजय के ऑपोजिट रकुल प्रीत सिंह और तब्बू नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103.64 करोड़ का कारोबार किया था।

रेड

रेड

राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म रेड एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 16 मार्च 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ की कमाई की थी।

बोल बच्चन…
रोहित शेट्टी निर्देशित बोल बच्चन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 6 जुलाई 2012 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिषेक बच्चन , प्राची देसाई , आसिन और कृष्णा अभिषेक नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102.94 करोड़ का कारोबार किया था।

शिवाय

शिवाय फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने खुद किया था। यह फिल्म 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.33 करोड़ की कमाई की थी।

तो यह थी अजय देवगन के करियर की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म। अब देखना है कि , रनवे 34 बॉक्स-ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Leave a comment

Leave a Reply