सुहाना खान
सुहाना खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को 22 साल की हो गई। सुहाना बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी है। इनका जन्म 22 मई 2000 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। इन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से की। सुहाना खान इन दिनों सुर्खियों पर बनी हुई है, क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म की घोषणा हो चुकी है। जी हां सुहाना भी दूसरे स्टार किड्स की तरह बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। वह जोया अख्तर के फिल्म के मध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया और सुहाना खान को फिल्म के लिए बधाई दी। इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है और जल्द ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है। तो चलिए अपकमिंग स्टार किड के बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं…

सुहाना खान का आरंभिक जीवन

सुहाना 22 मई को 22 साल की हो गई है और अपने फिल्मी करियर की भी शुरुआत करने वाली है। सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी फैमिली में 5 लोग हैं इनका एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम आर्यन खान और छोटे भाई का नाम अब्राहम खान है। सुहाना शाहरुख खान की इकलौती बेटी है।

सुहाना खान की शिक्षा-दीक्षा

सुहाना खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गई सुहाना ने लंदन के Ardingly College से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। खबरों की मानें तो सुहाना पढ़ाई में भी बहुत तेज है, उन्हें कॉलेज की तरफ से सम्मानित भी किया गया है।

सोशल मीडिया में फेमस है सुहाना खान

सुहाना आज के समय में इंटरनेट की दुनिया की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर और भी सुर्खियों में बनी हुई है। वह हमेशा सोशल मीडिया में छाई रहती है और हमेशा अपने चाहने वालों के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती है। इनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी वेरीफाइड है। सुहाना के इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर्स है।

सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड

सुहाना खान स्वभाव से काफी शर्मीली लड़की है, वह काफी शांत स्वभाव की है जिस कारण उनका वेस्टइंडीज कोई लड़का नहीं बल्कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे है। सुहाना खान और अनन्या पांडे को एक साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया में कई बार देखा गया है, इन दोनों की बॉन्डिंग को दर्शक भी खूब पसंद भी करते हैं।

सुहाना खान की मनपसंद चीजें

सुहाना खान को स्पोर्ट्स बहुत पसंद है, उन्हें फुटबॉल खेलना और देखना बहुत पसंद है। इसके साथ सुहाना को डांसिंग, घूमना, स्टेलिंग का भी शौक है। सुहाना खान डांसिंग में बहुत माहिर है। सुहाना खान को लिखना बहुत पसंद है वह एक अच्छी राइटर भी है, यहां तक की कथा संगम स्टोरी अवार्ड जीत चुकी है।

सुहाना खान की मनपसंद बॉलीवुड कलाकार

किंग खान बेटी सुहाना खान अपने पिता के साथ-साथ बॉलीवुड में अन्य कलाकार को भी पसंद करती है। जिसमें शाहिद कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

सुहाना खान, बॉयफ्रेंड

सुहाना खान का नाम चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ जोड़ा गया है। खबरों की मानें तो स्कूल टाइम में यह दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। पर सुहाना खान ने इसे सिर्फ अफवाह ही बताया है और वे दोनों हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
अब देखना होगा बॉलीवुड के किंग खान की लाडली बेटी सुहाना खान अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपना नाम बना पाती है या नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply