ऑकेस्ट्रा में नाचने वाले खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक है, खेसारी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। खेसारी अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है और उनकी अधिकतर फिल्में हिट रही है।
जन्म और परिवार
खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 में छपरा, बिहार में हुआ था। इनका असली नाम शत्रुघन यादव है। खेसारी बचपन से ही गायिकी और नृत्य में अव्वल रहे है और साथ ही इन्होंने आर्केस्ट्रा में भी काम किया है।खेसारी का जीवन काफी संघर्षमय रहा है।
आर्थिक तंगी के कारण ये दिल्ली आ गए और यहां लिट्टी चोखा बेचना शुरू किया। बाद में यही पर इनकी शादी भी हो गयी। इनकी पत्नी भी इनके कामों में हाथ बटाती थी।
दिल्ली में रह कर ही इन्होंने सरकारी नौकरी की कोशिश भी की और ये सफल भी हो गए। इन्हें CRPF में नौकरी मिली हालांकि बाद में इन्होंने ये नौकरी छोड़ दी और म्यूजिक एलबम के लिए काम करने की सोची।
खेसारी लाल यादव के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म साजन चले ससुराल से हुई। यह फ़िल्म सुपरहिट हो गयी और ये रातों रात भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार बन गए।
इन्होंने भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इसके बाद इनकी एक के बाद एक फिल्में आती गयी और हिट होती गयी।
फिल्मों के अलावा खेसारी म्यूजिक एल्बम भी बनाते है और साथ ही स्टेज शो भी करते है। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी अधिक है की इन्हें बिहार और झारखंड से हमेशा स्टेज शो के ऑफर आते है। खेसारी एक शो के लिए लगभग 10 लाख रुपए लेते है।
खेसारी लाल यादव संक्षिप्त बायोग्राफी
पूरा नाम | खेसारी लाल यादव |
प्रोफेशन | सिंगर और अभिनेता |
उम्र | 36 वर्ष |
जन्म तिथि | 3 जुलाई 1986 |
जन्म स्थान | छपरा, बिहार, भारत |
नागरिकता | भारतीय |
वर्तमान घर का पता | छपरा, बिहार |
पहली फिल्म का नाम | साजन चले ससुराल (भोजपुरी फिल्म 2011) |
पहली भोजपुरी गीत | माल भेटाई मेले में |
धर्म/ जाति | हिंदू |
लंबाई | 5 फुट 7 इंच, 170 सेंटीमीटर, 1.7 मीटर |
पत्नी का नाम | चंदा देवी |
बेटा | युवराज यादव और ऋषभ यादव |
बेटी | प्रीति यादव |

खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है?
खेसारी लाल की पत्नी का असली नाम और फोटो दिखाने जा रहे हैं? दरअसल खेसारी की पत्नी को लेकर कन्फ्यूजन बनी है क्योंकि कई वेबसाइट पोर्टल उन की दो पत्नियां होने का दावा करती है लेकिन उनकी असली पत्नी का नाम चंदा देवी है। जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। उन्होंने साल 2006 में चंदा देवी से विवाह किया था यानी कि फिल्मों में आने से पहले ही उनकी शादी हो चुकी थी।
बाद में खेसारी का अफेयर्स भी रहा है जिसमें काजल राघवानी का नाम सर्वोच्च है। कुछ लोग तो काजल राघवानी को उनकी पत्नी भी समझ बैठते हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी इस बारे में पब्लिकली नहीं कहा है।
अक्षरा सिंह बॉयफ्रेंड और हसबैंड
खेसारी लाल यादव की बेटी कौन है?

खेसारी की बेटी की उम्र, फोटो इत्यादि के बारे में लोग जानना चाहते हैं। क्योंकि कुछ समय पहले ही खेसारी की बेटी पर एक भोजपुरी गीत फिल्माया गया था जो एक समय कॉन्ट्रोवर्सी में रहा। 2006 में खेसारी लाल ने चंदा देवी से विवाह किया था जिनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। बेटा का नाम ऋषभ यादव, युगराज यादव और बेटी का नाम कृति यादव है।
कृति यादव अब बड़ी हो चुकी है और वह अपने पिता के संघर्षों और स्टारडम को समझती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह कहा था कि वह अपने पिता को बहुत प्यार करती है क्योंकि वह काफी स्वीट हैं और उनकी मेहनत सराहनीय है।
खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति कितनी है?

खेसारी के पास 35 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी संपत्ति का अधिकतर हिस्सा फिल्मों की फीस, गायिकी और स्टेज शो से आता है।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी एक फ़िल्म करने के लिए करीब 50 से 60 लाख रूपये चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वो स्टेज शो से भी अच्छी खासी कमाई करते है, खेसारी एक शो के लिए 10 लाख रुपए लेते हैं। इन्होंने कई म्यूजिक एलबम भी बनाये है, जिसके जरिये इनकी कमाई लाखों में होती है।
बेहद लक्जरी लाइफ जीने वाले खेसारी के पास करीब से 1 करोड़ रुपये की कीमत वाला घर है और साथ ही 20 से 30 लाख के आसपास की गाड़ी है। इसके अलावा उनके पास लाखों की जमीन जायदाद भी शामिल है।
खेसारी के पास पटना में तो एक आलीशान घर है ही और साथ ही इनके पास मुंबई में भी एक फ्लैट है। बात अगर खेसारी के कार कलेक्शन की हो तो आपको बता दें कि इनके पास 30 लाख रुपए की कीमत वाली Toyota Fortuner कार हैं।
बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके है। खेसारी बिग बॉस 13 में नज़र आये थे और इस दौरान उन्हें 2 से 3 लाख रुपए प्रति हफ्ते बतौर फीस मिलते थे।
खेसारी लाल यादव की फिल्में
- साजन चले ससुराल
- जान तेरे नाम
- नागीन
- दिल ले गई ओढनिया वाली
- लहू के क्या रंग
- हवा मेरे उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा मलमल का
- सपूत
- देवरा पे मानवा डोल
- दूध का कर्ज़
- दिलवाला
- मेहँदी लगा के रखना
- जिला चंपारण
- दबंग सरकार
- बलम जी आई लव यू
- मुकद्दर
- दीवानापन
- कुली नंबर 1
- संघर्ष
- संसार
- तेरे कसम
- एक बलमा बिहार वाला
- प्यार झुकता नहीं
- जान तेरे नाम
- दिल ले गई ओढनिया वाली
- प्रतिज्ञा 2
- बेताब
- छपरा एक्सप्रेस
- खून भरी माँग
- चरणों की सौगंध
- सोला और सबनम
- जो जीता वोही सिकंदर
- जानेमन
- हथकड़ी
- हीरो नंबर 1
- बंधन
- इन्तेक़ाम
- खिलाड़ी
- साजन चले ससुराल 2
- होगी रोमांस की जीत
- दबंग आशिक
- ज्वाला
- बाघी
Khesari Lal Yadav Struggle Story
खेसारी को भोजपुरी यूट्यूब किंग कहा जाता है क्योंकि भोजपुरी के हर तीसरे गानों के बाद इनका एक हिट गाना जरूर रहता है. खैर इस बड़ी स्टारडम के पीछे बहुत मेहनत और मुश्किलों भरा सफर था.
उत्तर प्रदेश और बिहार में भोजपुरी गीत और फिल्में देखी जाती है. हालांकि यदि आप खेसारी के बारे में नहीं जानते और जानना चाहते हैं कि आखिर खेसारी कौन है और उनकी कुल संपत्ति कितनी है?
तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा. सबसे पहले बात करते हैं कि खेसारी का असली नाम आखिर क्या है? उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है.
वर्तमान में खेसारी लाल के पास बहुत सारा पैसा है लेकिन शुरुआती जीवन संघर्ष में था. वह अपनी किस्मत आजमाने बिहार से दिल्ली गए थे. जहां उन्हें एक दूध बेचने का काम मिला मुनाफा कमाने के चक्कर में वह कभी कबार पानी भी मिला देते थे लेकिन फिर भी जिंदगी जीने को मोहताज हैं। बाद में लिट्टी चोखा की एक ठेला लगाई थी।
उनकी किस्मत की बुलंदियां 2011 में चमकी जब खेसारी लाल की पहली सुपरहिट फिल्म साजन चले ससुराल को लोगों ने पसंद किया और 2012 में पांच फिल्में मिल गई थी। हालांकि 2010 में वह 10 फिल्में लेकर आए थे।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। इन्हें ये उपलब्धि इतनी आसानी से हासिल नही हुई है, इसके लिए उन्होंने खूब संघर्ष किया है। खेसारी मंझे हुए अभिनेता तो है ही और साथ मे ये अच्छे गायक भी हैं।
कड़े संघर्ष के बाद आज खेसारी बेहद लक्जरी लाइफ स्टाइल जीते है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां और बंगले है।