ज्योतिका सरवनन (Jyothika) एक लोकप्रिय अभिनेत्री है और मुख्य रूप से तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से कई पुरस्कार भी अपने नाम किये है, जिनमे तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, तमिल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और भी कई अन्य पुरस्कार भी शामिल है।
बॉडी मेजरमेंट्स
इनकी ब्यूटी और समझ कमाल की है। क्यूट सी दिखने वाली ज्योतिका की हाइट काफी इनके वेट के अकॉर्डिंग परफेक्ट है। इनकी हाइट 165 सेंटीमीटर है वहीं अगर फिट की बात करें तो ये 5’5″ की हैं जो इनके वेट के हिसाब से ठीक है इनका वेट 56 kg है।
इनकी हाइट और वेट के हिसाब से इनका फिगर भी कमाल का है। ये अपने बोल्ड लुक में काफी खूबसूरत लगती हैं। इनका फिगर 34-26-35 है। इनके बालो का रंग काला और आंखे भी काली हैं जो इनके लुक में चार चांद लगाते हैं।

प्रारंभिक जीवन
ज्योतिका का जन्म 18 अक्टूबर 1978 मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम चंदर सदनह है और इनकी मा का नाम सीमा सदानाह है। इनके पिता पंजाबी है जबकि माँ महाराष्ट्रीयन है। इनके पिता एक फेमस फिल्म निर्माता हैं। इनके भाई का नाम सूरज है, जो कि एक फ़िल्म सह-निर्माता है और इनकी एक बहन रोशनी है, जो कि एक अभिनेत्री है। इनकी एक सौतेली बहन नगमा भी है, जो कि एक अभिनेत्री हैं।
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही पूरी हुई और आगे की पढ़ाई इन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पूरी की। यहां से इन्होंने मनोविज्ञान में स्पेशलाइजेशन किया है।
ज्योतिका की पसंद की बात की जाए तो इन्हें काला और लाल रंग बेहद पसंद है ये ज्यादातर इन्हीं रंगों के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। खाने में इन्हें बटर चिकन बेहद पसंद है। इनकी फेवरेट जगह लंदन है ये लंदन घूमना पसंद करती हैं।
इनके पसन्दीदा सिंगर हरिहरन और म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान और हॉलीवुड के अभिनेता जॉन ट्रेवोल्टा इनके फेवरेट कलाकार हैं। इन्हें अभिनेत्री में श्रीदेवी अच्छी लगती हैं। इन्हें फिल्मे देखना भी काफी पसंद है। इनकी पसन्दीदा फ़िल्म है- बॉलीवुड की फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और हॉलीवुड की फ्रेंच किश
परिवार
ज्योतिका विवाहित है और इन्होंने 11 सितंबर 2006 को अभिनेता सूर्या से शादी की थी। इनके दो बच्चे भी है, इनकी बेटी का नाम दीया है, जिसका जन्म 10 अगस्त 2007 को हुआ था और उनके बेटे का नाम देव है, जिसका जन्म 7 जून 2010 को हुआ था। शादी के बाद इन्होंने काफी वर्षों तक फिल्मों से दूरी बना ली।
सूर्या से शादी करने से पहले इन्होंने उनके साथ सात फिल्मों में काम किया था। इनकी सात फिल्में निम्न है- पूर्वेल्लम केट्टुप्पार, उयिरिले कलन्थथु, काका काखा, पेरजहागन, मायावी, जून आर और सिलुनु ओरु काधल।
शादी के कुछ सालों बाद इन्होंने साल 2015 में फिर से वापसी की ओर फिल्म 36 वायाधिनिले में नज़र आई। इस फ़िल्म में इनके बेहतरीन अभिनय के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी प्राप्त हुआ।
करियर
इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1998 में आई हिंदी फिल्म डोली सजा के रखना से की थी। वही इनकी पहली तमिल फिल्म वली थी, जो कि वर्ष 1999 में रिलीज हुई थी और इनकी पहली तेलुगु फिल्म टैगोर थी। इस फ़िल्म में ये चिरंजीवी के नज़र आई थी। इसके अलावा इनकी पहली कन्नड़ फ़िल्म वन टू थ्री थी, जो कि वर्ष 2002 में आई थी। वही इनकी पहली मलयालम फ़िल्म रक्कीलिपट्टू थी, इनकी ये फ़िल्म 2007 में आई थी।
इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और मेहनत से कई पुरस्कार और अवार्ड भी अपने नाम किये है। इन्हें 1999 में फ़िल्म वली के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड दिया गया। इसके बाद इन्हें साल 2000 में फ़िल्म कुशी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस प्राप्त हुआ। इनके अलावा इन्हें 3 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स भी दिए गए, पहला अवार्ड 2004 में फिल्म पेराझगन के लिये बेस्ट एक्ट्रेस का दिया गया और साल 2007 में फ़िल्म चंद्रमुख और मोझी के लिए।
इसके अलावा इन्हें 2005 में कलैमामणि पुरस्कार और फिर साल 2015 में फ़िल्म 36 वयाधिनिले (2015) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी दिया गया।