जॉन अब्राहम इस नाम से तो आप सभी परिचित होंगे। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जॉन अब्राहम का वास्तविक नाम फरहान ईरानी है। लोग इन्हें प्यार से जॉन और जॉनी के नाम से भी बुलाते हैं। जॉन अब्राहम अभिनेता के साथ साथ मॉडल और निर्माता भी हैं। वे अपने क्यूटनेस और फिटनेस के लिए विशेष जाने जाते हैं। इस लेख में हम आपको John Abraham की लंबाई, उम्र, पत्नी, गर्लफ्रेंड, फिल्में, संपत्ति और जीवनी बताएंगे।
John Abraham Short Bio/Wiki
असली नाम | फरहान ईरानी |
उपनाम | जॉन अब्राहम, जॉन, जॉनी |
पेशा | अभिनेता, डायरेक्टर, मॉडल और प्रोड्यूसर |
पहली फिल्म का नाम | जिस्म (2003) |
पहली प्रोडक्शन फिल्म | विकी डोनर (2012) |
जन्मतिथि | 17 दिसंबर 1972 |
उम्र | 49 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | कोच्चि, केरला, भारत |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म/जाति | क्रिश्चियन |
घर का पता | मुंबई, भारत |
स्कूल का नाम | मुंबई स्कॉटिश स्कूल, वर्ली, मुंबई |
कॉलेज का नाम | मुंबई के जय हिंद कॉलेज |
शैक्षणिक योग्यता | जय हिंद कॉलेज से BA और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से MBA |
पसंदीदा खाना | मांसाहार |
वर्तमान घर का पता | बांद्रा वेस्ट के जॉन बापटिस्ट रोड में स्थित आशियाना स्टेट |
लंबाई/ हाइट | 6 फीट |
कमर का नाप | 38 इंच |
छाती | 48 इंच |
बायसेप्स | 18 इंच |
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स | रिया सेन और बिपाशा बसु |
पत्नी का नाम | प्रिया रंचल |
शादी की तारीख | 3 जनवरी 2014 |
पिता का नाम | अब्राहम जॉन |
मां का नाम | फिरोजा ईरानी |

Height and body Measurement
इनकी हाइट 183 सेंटीमीटर जोकि मीटर में 1 पॉइंट 83 है और फुट में इनकी हाइट 6 फिट है। इनकी बॉडी पर काली आंखें और काले बाल बहुत ही परफेक्ट लुक देते हैं। जॉन अब्राहम की स्माइल बेहद ही दिल को छू लेने वाली क्यूट है। शारिरिक संरचना की बात करें तो चेस्ट 48 इंच, कमर 36 इंच और बाइसेप्स 21 इंच है। 94 kg वजन के जॉन अब्राहम मोटे बिल्कुल भी नही लगते बल्कि फिट बॉडी के बादशाह लगते हैं।
Filmi Career
इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत अभिनेता के रूप में 2003 में आई फिल्म जिस्म से की थी। इनके द्वारा पहली प्रोडक्शन फिल्म विकी डोनर थी जो 2012 में आई थी। अपने फिल्मी कैरियर में अपार सफलता के साथ ही उन्होंने कई सारे अवार्ड भी जीते हैं.
इन्होंने 2004 में बेस्ट मेल डेब्यू बॉलीवुड अवार्ड तथा 2006 में बेस्ट अचीवमेंट के लिए राजीव गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इतना ही नही 2009 में इन्होंने लियोन क्लब अवार्ड भी जीता।
अवार्ड का सिलसिला अभी भी रुका नही John Abraham ने एक से बढ़ कर एक बेस्ट फिल्मे देकर और भी अवार्ड अपने नाम किया इन्होंने 2013 में विकी डोनर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला और NDTV की तरफ से एंट्रीप्रेंएयर ऑफ द ईयर अवार्ड भी मिल चुका है।

Age and Early Life
John Abraham के पर्सनल लाइफ की बात करें तो जॉन का जन्म 17 दिसम्बर 1972 में भारत के कोच्चि, केरल में हुआ था। अभी ये मात्र 49 साल के हैं फिर भी काफी अट्रेक्टिव दिखते हैं। नाम के अनुसार इनकी धनुराशि है।ईस्लाम धर्म को मानने वाले जॉन मुम्बई, महाराष्ट्र में रहते हैं।
जॉन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई स्कॉटिश स्कूल वर्ली मुम्बई से और आगे की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज मुंबई, विश्वविद्यालय मुंबई से अर्थशास्त्र से बीए और विश्वविद्यालय मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट से एमबीए किया।
Family
जॉन अब्राहम के परिवार की बात करें तो इनकी माता का नाम फिरोजा ईरानी है जो एक पारसी है। इनकी माँ गृहणी और परोपकारी कार्यकर्ता हैं। जॉन के पिता का नाम अब्राहम जॉन है, जो एक आर्किटेक्ट हैं। इनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम एलेन अब्राहम है और ये भी आर्केटेक हैं। एक बहन भी है जिसका नाम सुसी माथैव है।
बात अगर John Abraham के अफेयर्स की करें तो इनका नाम कई फेमस अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें अभिनेत्री रिया सेन और अभिनेत्री बिपासा वासु शामिल है। इन दोनों से तो इनके लंबे टाइम तक रिलेशन भी रहे।फिर इनकी लाइफ में प्रिया रुंचाल आईं जो एक बैंकर हैं। जॉन ने 3 जनवरी 2014 को प्रिया रुंचाल से विवाह कर लिया।अभी इन्हें कोई बेटे या बेटी नही हैं।

Favourite Things
जॉन के पसन्द न पसंद की बात करें तो जॉन को नॉनवेज खाना पसंद है नॉनवेज में भी वो सिर्फ एग और फिश खाना पसंद करते हैं अतः अगर उन्हें पेसेटेरियन और एगेटेरियन कहा जाए तो ठीक होगा।
John Abraham को खाने में पारसी और केरल की डिशे बहुत पसंद हैं, जैसे धांशक, पतरानी इन मच्छी, झींगा पटिया, थाई भोजन और नारियल दूध के साथ पुटू और पेय पदार्थ में जॉन को चाय, गाजर का जूस, खट्टा चेरी वाइन जिसे विसिनाटा कहते हैं जिन्हें बहुत पसंद है।
खाने पीने के शौकीन जॉन को मिठाई में काजू कतली और चॉकलेट कुकीज पसंद है। सुजेट, योगा हाउस, रॉयल चाइना, थाई बान और जुमा जैसे रेस्टोरेंट इनकी पहली पसंद में शामिल हैं।
फिल्मी दुनिया के कई अभिनेता और अभिनेत्रिया है जो इनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं जैसे रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी।
संगीत बैण्ड जो जॉन को बेहद पसंद है वो हैं क्विनसरीचे, डेफ लेपर्ड, गन्स एन रोजेज, हिंडर एंड क्रीड आदि।
जॉन के फेवरेट ऑथर जेफरी आर्चर हैं. जींस-टीशर्ट और स्लीपर पहनना पसंद है। जॉन के फेवरेट गेम में फुटबॉल शामिल है। उन्हें नीले और सफेद रंग पहनने ज्यादा पसंद हैं।
Click Here: Jungle Cruise Movie Review in Hindi
Net worth
जॉन एक फिल्म के लगभग ₹15Cr. लेते हैं और इनकी नेट वर्थ लगभग 168 करोड रुपए है। इन्हें बाइकिंग और जिमिंग का बेहद शौक है। मात्र 18 साल की उम्र में इन्होंने यामाहा रे 350 जिसे 17500 रुपये में खरीदा था।
इनके पास लेंबोर्गिनी गेलार्डो, ऑडी क्यु 7, मारुति जिप्सी, ऑडी Q3, निसान टेरानो, एसयूवी आदि गाड़ियों का कलेक्शन है। यामाहा वमैक्स, यामाहा R1, सुजुकी हायाबुसा जैसी शानदार बाइके भी इनके कलेक्शन में सुमार है।
वर्तमान में जॉन अब्राहम का घर आशियाना एस्टेट जॉन बैपटिस्ट रोड,बांद्रा वेस्ट मुम्बई में है।
John Abraham facts in Hindi
- जॉन की सबसे खास बात यह है कि नहीं यह शराब पीते हैं और ना ही इन्हें धूम्रपान करना पसंद है।
- जॉन की बचपन की बात करें तो बचपन में यह एक जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें इन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर की रेस में भाग लिया और उन्होंने एथलीट की तरह दौड़ा और स्पर्धा में जिला स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया था।
- इन्होंने ग्लैडरेंस मैनहंट सुपर मॉडल प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब भी जीता और बाद में मैनहंट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती।
- जॉन की पहली फिल्म जिसमें इनकी आवाज को किसी अन्य अभिनेता ने डब किया था।
- John Abraham की खास बात यह कि ने देर रात पार्टी और क्लब में जाना पसंद नहीं है।
- जॉन क्रिकेटर धोनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं। देशी बॉयज में उन्हें नम्बर 7 धोनी नाम की जर्सी पहने भी देखा गया है।
- फ़िल्म फोर्स के एक सीन में जॉन ने बिना किसी हेल्प के 115 kg बाइक हार्नेस को उठाया था।
- इसके अलावा जॉन अब्राहम यामहा और रीबॉक के भारतीय ब्रांड अम्बेसडर है इतना ही नहीं यह अपनी बाइक रेसिंग टीम को लॉन्च करने की योजना भी बना रहे हैं।
- जॉन को फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है और ये नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक भी हैं। जो इंडियन सुपर लीग यानी आईएसएल में भाग लेती है।