बेहद क्यूट और बोल्ड लुक वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर बॉलीवुड के उन चंद सितारों में एक है जिन्होंने बहुत ही कम समय मे सफलता प्राप्त कर ली है। जाह्नवी को श्रीदेवी प्यार से जान कह कर बुलाती थीं। जाह्नवी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ यूएसए से अभिनय का प्रशिक्षण लिया। आपको बता दें कि रणवीर कपूर ने भी यहीं से प्रशिक्षण लिया था। जाह्नवी की माँ चाहती थीं कि वे शादी कर के घर बसा ले और फिल्मों में न आए, लेकिन उनके उत्साह और अभिनय ने माँ को राजी कर लिया था। इस लेख में जाह्नवी कपूर की लंबाई, उम्र, वजन, बॉयफ्रेंड, फैमिली, पति, संपत्ति और जीवनी के बारे में जानेंगे।

जाह्नवी कपूर का संक्षिप्त जीवन परिचय देखिए
असली नाम | जाह्नवी कपूर |
उपनाम | जान |
पेशा | अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर |
जन्म तिथि | 7 मार्च 1997 |
उम्र | 25 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | महाराष्ट्र के मुंबई शहर में |
स्कूल का नाम | धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई |
कॉलेज का नाम | ली स्ट्रेसबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिल्स |
शैक्षणिक योग्यता | थियेटर और फिल्म का कोर्स |
लंबाई | 5 फुट 4 इंच |
वजन | 50 किलोग्राम |
फिगर साइज | 32-26-34 |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
धर्म/जाति | खत्री (हिंदू) |
वर्तमान घर का पता | मुंबई वेस्ट में स्थिति अंधेरी लोखंडवाला कॉन्प्लेक्स के अपार्टमेंट में रहती हैं |
पहली फिल्म का नाम | धड़क (2018) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स | शिखर पहाड़िया, अक्षत राजन और इशान खट्टर |
पति का नाम | अविवाहित |
पिता का नाम | बोनी कपूर (फिल्म प्रोड्यूसर) |
मां का नाम | स्वर्गीय श्रीदेवी (अभिनेत्री) |
बहन का नाम | खुशी कपूर (छोटी बहन) और अंशुला कपूर (सौतेली बहन) |
भाई का नाम | अर्जुन कपूर (सौतेला भाई) |
जाह्नवी कपूर की लंबाई और फिगर साइज के बारे में जानिए
बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिखने वाली जाह्नवी का फिगर 32-26-32 है और इनकी हाइट 163 सेंटीमीटर यानी 1.63 मीटर और फिट में 5’4″ है। परफेक्ट दिखने वाली जाह्नवी का वेट 110 पाउण्ड यानी 50 kg है। गहरी भूरी आंखे और काले बाल इनकी ब्यूटी में चार चांद लगते हैं।

ऐसा था जाह्नवी कपूर का प्रारंभिक जीवन
4 मार्च 1997 मुम्बई में जन्मी जाह्नवी अभी मात्र 23 साल की हैं। जाह्नवी का राशिचिन्ह मीन है।जाह्नवी की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुम्बई से पूरी हुई और आगे की पढ़ाई ली स्ट्रासबर्क थियेटर एंड फ़िल्म इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिल्स यूएसए से हुई। इन्होंने थियेटर एंड फिल्मों का एक कोर्स किया है।
जाह्नवी अपनी माँ के कितने करीब थीं इस बात का अंदाजा इनके टैटू से लगाया जा सकता है इन्होंने टैटू में अपनी माँ श्रीदेवी द्वारा लिखित एक नोटस से आई लव यू माई लब्बू का टैटू बनवाया हुआ है।
जाह्नवी कपूर के फिल्मी करियर और स्ट्रगल के बारे में जानिए
जान्हवी में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फ़िल्म धड़क से की। इस फ़िल्म में इनके अभिनय की भी खूब प्रशंसा हुई। 2015 में जाह्नवी को अपनी पहली फिल्म के लिए महेश बाबू के साथ एक भूमिका की पेशकश की गई लेकिन इन्होंने साफ इनकार कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार जाह्नवी, करण जौहर की आगामी फिल्म शिद्दत में नज़र आने वाली है।
जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड और फैमिली के बारे में जानिए
जान्हवी के प्रेम संबंध की बात करें तो सबसे पहला नाम जो इनके साथ जुड़ा, वो थे शिखर पहाड़िया उसके बाद अभिनेता ईशान खट्टर के साथ भी इनके अफेयर की चर्चा हुई। फिलहाल अफवाह है कि इन दिनों जान्हवी अक्षत राजन को डेट कर रही हैं।
जाह्नवी के परिवार की बात करें तो इनके पिता का नाम बोनी कपूर, जो कि एक फेमस फ़िल्म निर्माता है और इनकी माँ श्री देवी, जो एक फेमस अभिनेत्री थी। इनके भाई अर्जुन कपूर भी एक लोकप्रिय अभिनेता हैं पर ये सौतेले हैं। इनकी एक छोटी बहन खुशी कपूर और एक बड़ी बहन अंशुला कपूर है ये दोनो भी सौतेली बहनें है। जाह्नवी का विवाह अभी नहीं हुआ है।
जाह्नवी कपूर के बारे में कुछ रोचक बातें
- जाह्नवी को डांसिंग, सिंगिंग और ट्रेवलिंग का बहुत शौक है।
- खाने में इन्हें इटालियन डिश,राजिस्थानी व्यंजन और मटन बहुत पसंद हैं।
- जाह्नवी के पसंदीदा कलाकार सलमान खान, दिलीप कुमार और शाहिद कपूर हैं।
- अभिनेत्रियों में जाह्नवी को करीना कपूर, मधुबाला, नूतन और वहीदा रहमान पसन्द हैं।
- जाह्नवी को दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे, हम दिल दे चुके सनम मूवी बेहद पसंद है।
- जाह्नवी को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पसंद हैं।
- जाह्नवी ड्रिंक तो करती हैं पर स्मोकिंग करती हैं या नहीं इसका पता नहीं है।
- जहाँ फेम् हो वहाँ कुछ विवाद भी होते ही हैं ऐसे ही जाह्नवी के साथ भी एक विवाद जुड़ा है। अगस्त 2016 में, जाह्नवी और प्रेमी अक्षत राजन की अंतरंग तस्वीरे ऑनलाइन लीक हो गई जिसमे दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए थे।