जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez); इन्हें तो आप सब जरूर जानते होंगे। जैकलिन मॉडल, अभिनेत्री के साथ-साथ कई रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं। लोग इन्हें प्यार से जैकी भी कह कर बुलाते हैं। उन्होंने मर्डर 2, केक डिशूम और हाउसफुल सीरीज जैसी सुपरहिट फिल्में देकर लोगों का दिल जीता है, इस लेख में हम आपको जैकलिन फर्नांडीस की लंबाई, उम्र, फिगर साइज, बॉयफ्रेंड, अफेयर्स, पति, संपत्ति और जीवनी बताएंगे।
11 अगस्त 1985 को बहरीन में जन्मी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं, इनका घर श्रीलंका के कोलंबो शहर में है और यह अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले मिस श्रीलंका का खिताब जीत चुकी है जिसके बाद इन्होंने इंडिया आकर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। जैकलिन फर्नांडीस की उम्र 37 वर्ष है।
इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीक्रेट हार्ट स्कूल बहरीन में पूरी की, जिसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ऑस्ट्रेलिया से अपनी स्नातक की डिग्री मास कम्युनिकेशन विषय में प्राप्त की। इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीलंका के कई मशहूर टीवी सीरियलों में काम किया और इसी दौरान इन्होंने फ्रेंच, अरबिक, स्पेनिश भाषा भी सीखा।
एक मीडिया इंटरव्यू में जैकलिन फर्नांडिस ने बताया था कि वह बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने जॉन एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग भी सीखा और वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने पहले मॉडलिंग करना शुरू किया और 2006 में मिस श्रीलंका कंटेस्टेंट में भाग लिया और वह विजेता रही जिसके बाद वह एक म्यूजिक एलबम में नजर आई और इस एलबम में उनकी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग को देखकर बॉलीवुड में फिल्म निर्माताओं की नजर उनके ऊपर पड़ी।
Jacqueline Fernandez Short Bio/Wiki
असली नाम | जैकलिन फर्नांडीस |
उपनाम | जैकी |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल और बिजनेसवूमेन |
जन्मतिथि | 11 अगस्त 1985 |
उम्र | 37 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | मनामा, बहरीन |
नागरिकता/देश | श्रीलंका |
घर का पता | श्रीलंका के कोलंबो शहर में |
स्कूल का नाम | सेक्रेड हार्ट स्कूल, बहरीन |
कॉलेज का नाम | यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया |
शैक्षणिक योग्यता | मास कम्युनिकेशन में स्नातक |
लंबाई/ हाइट | 5 फुट 7 इंच, 170 सेंटीमीटर |
वजन | लगभग 56 किलोग्राम |
फिगर साइज | 36-28-36 |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
पहली फिल्म का नाम | अलादीन (2009) पहली टीवी सीरियल झलक दिखलाजा 9 (जज के तौर पर 2016) |
पिता का नाम | ईलोरी फर्नांडीज (बिजनेसमैन) |
मां का नाम | किम |
धर्म और जाति | क्रिश्चियन |
बॉयफ्रेंड और अफेयर्स | शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा (बहरीन के राजकुमार), साजिद खान (डायरेक्टर), सलमान खान और सुकेश चंद्रशेखर |
पति का नाम | अविवाहित |
कुल संपत्ति | ₹60 करोड़ |
फीस/ सैलरी | 3 से 4 करोड़ रुपए प्रति फिल्म |

जैकलिन फर्नांडीस के माता-पिता एवं परिवार के बारे में जानिए
जैकलिन फर्नांडीस के पिता का नाम एलरॉय फर्नांडीस है और वह श्रीलंकन म्युजिशियन है वहीं उनकी माता कीम कनाडियन है और वह एक एयर होस्टेस थी जहां उनके पिता की मुलाकात उनसे हुई थी और उन्होंने शादी कर लिया था। जैकलिन फर्नांडीस के चार भाई बहनों में वो सबसे छोटी है इनकी एक बड़ी बहन है और दो बड़े भाई हैं।
ऊंचाई एवं शारीरिक दक्षता | Jacqueline Fernandez Body Measurements
जैकलिन फर्नांडीस की लंबाई बॉलीवुड की और अभिनेत्रियों की अपेक्षा काफी ज्यादा है और उनकी लंबाई 170 सेंटीमीटर के आसपास है, वही उनका वजन 56 किलोग्राम है और अपनी फिटनेस के कारण वह बेहद लाजवाब लगती है। जैकलीन फर्नांडिस के फिगर की बात करें तो उनका फिगर 34-27-35 है जिसकी वजह से वह बेहद हॉट लगती है।

फिल्मी करियर | Jacqueline Fernandez Filmi Career and Struggles
जैकलिन फर्नांडीस ने अपने बॉलीवुड फिल्मों में करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म अलादीन से किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद 2010 में उन्होंने एक आइटम सॉन्ग में बेहतरीन एक्टिंग किया जो की फिल्म हाउसफुल में प्रदर्शित की गई थी और इस आइटम सॉन्ग के बाद जैकलिन फर्नांडिस बॉलीवुड में काफी बड़ी पहचान बनाने में कामयाब हो गई थी।
इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड की कई बड़ी मशहूर फिल्मों में काम किया और यह बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में बतौर अभिनेत्री एक्टिंग कर चुकी है और यह जल्द ही रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर आने वाली हैं।
जैकलिन फर्नांडीस को सैफ अली खान की फिल्म रेस और सलमान खान की फिल्म किक में बेहतरीन अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा जैकलिन फर्नांडीस ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है और इनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज मिस सीरियल किलर काफी फेमस हुआ था।
जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड की आने वाली बहुचर्चित फिल्म सर्कस और राम सेतु में भी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही है। जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग करने के लिए भी काफी फेमस है और इनके द्वारा गेंदा फूल, पानी पानी जैसे कई म्यूजिक वीडियो पर बेहतरीन डांस किया गया है और यह अपने डांस के लिए बॉलीवुड दर्शकों के बीच काफी फेमस है।
कहा जाता है ना कि जहाँ फेम् होता है वहा कुछ अपवाद भी होते ही हैं वैसे ही जैकलिन भी विवादों में घिरी रहती हैं, जैसे 2016 में आई फ़िल्म ढिशूम के गाने सौ तार के में कृपाण के यूज़ को लेकर सिख विवाद हुआ।
Read More: सलमान खान उम्र, गर्लफ्रेंड, पत्नी, संपत्ति और जीवन परिचय
सुकेश चंद्रशेखर की 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच की जा रही है फिलहाल जैकलिन को विदेश जाने की अनुमति नही है। 5 दिसम्बर 2021 को एलओसी जारी किया गया।
जैकलिन 2006 में श्रीलंका की मिस श्रीलंका रह चुकी हैं। मॉडलिंग असाइनमेंट के बाद इन्हें भारत आने पर फिल्मों में आने का मौका मिला। इनका kaema sutra नाम का एक रेस्टोरेंट है जो श्रीलंका का एक द्वीप भी है। जैकलिन एक एनजीओ भी चलाती हैं। इतना ही नही जैकलीन एक फेमस एन जी ओ की सदस्य भी हैं और इस संस्थान से जुड़ने के बाद इन्होंने नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया।
ऐसा कहा जाता है कि जैकलिन का पालन पोषण बहरीन में हुआ लेकिन पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में हुई और बाद में उन्होंने आपने मूल स्थान श्रीलंका आने का फैसला किया। मात्र 14 साल की उम्र में फैक्ट्री में पहला टीवी शो होस्ट किया था।
बॉयफ्रेंड, पति और अफेयर्स
जैकलिन के प्रेम प्रसंग की बात करे तो बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा और साजिद खान जो निर्देशक हैं पर अभी इन्होंने किसी से भी विवाह नही किया है।
बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती दिनों में जैकलिन फर्नांडिस का नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ जुड़ा और यह दोनों काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे हालांकि बाद में इन दोनों के अलग होने की खबरें आई।
जैकलिन फर्नांडीस का नाम बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन रशीद अल खलीफा के साथ भी जुड़ चुका है इसके बाद इनका नाम मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर साजिद खान के साथ भी जुड़ा और फिलहाल जैकलिन फर्नांडीस का नाम भारत में महा ठग के नाम से मशहूर सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा हुआ है जिनके साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आजकल खूब वायरल होती है। जैकलिन फर्नांडीस का पति कौन हो सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि जैकलिन की अब तक शादी नहीं हुई है।
वर्तमान में जैकलिन फर्नांडिस का नाम सुकेश चंद्र शेखर से जुड़ा है। कथित तौर पर वह जैकलिन फर्नांडिस का बॉयफ्रेंड है।
Jacqueline Fernandez Facts in Hindi
- जैकलिन को कई लैंग्वेज भी आती है हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही फ्रेंच, स्पेनिश और अरबी भाषा भी बोलती हैं।
- इन्होंने एक्टिंग का प्रशिक्षण जॉन स्कूल ऑफ़ एक्टिंग से प्राप्त किया।
- जैकलिन को ट्रैवलिंग करना, योगा, तैराकी और डांस करना बहुत पसंद है।
- जैकलिन को फ्रांसीसी भोजन बहुत पसंद है।
- लियोनार्ड डी कैप्रियो और शाहरुख खान जैकलिन के पसंदीदा अभिनेता हैं।
- एंजलीना जोली जैकलिन की पसंदीदा हीरोइन है।
- द ब्रिज ऑफ मेडिसन और गॉन विथ द विंड हॉलीवुड मूवी जैकलिन की पसंदीदा फ़िल्म है।
- जैकलिन का पसंदीदा रेस्टोरेंट्स मुंबई का पाली विलेज कैफे है।
- जैकलिन को सफेद रंग बहुत ज्यादा प्रिय है। इनके पास काफी महंगी और लक्जरी गाड़ी ऑडी भी है।
- जैकलिन एक फिल्म के लगभग दो से तीन करोड़ रुपए लेती है और इनकी नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ है।