अभिनेता जावेद जाफरी (Jaaved Jaffrey) का पूरा नाम सैयद जावेद अहमद जाफ़री है, वह एक जाने माने भारतीय अभिनेता, डांसर और हास्य कलाकार हैं। इन्होने कई हिट हिंदी फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया हैं। ये एक फेमस कॉमेडियन जगदीप के बेटे हैं।
फिल्मों के अलावा ये राजनीति में भी काफी सक्रिय है और इन्होंने मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से 2014 में चुनाव लड़ा था हालांकि इन्हें जीत तो हासिल नही हो पाई थी लेकिन इन्होंने भारतीय आम चुनाव में पांचवाँ स्थान प्राप्त किया था।
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट्स
जावेद जाफरी की पर्सनालिटी भी बहुत ही आकर्षक है। इनकी हाइट 180 सेंटीमीटर और
मीटर में 1.80 मीटर तथा फुट में 5′ 11” है। स्लिम, स्मार्ट और अट्रेक्टिव दिखने वाले जावेद का वेट 74 किलो और पाउंड में 163 पाउंड है। छाती 41 इंच, कमर 34 इंच और बाइसेप्स 12 इंच है। इनकी आंखो का रंग भूरा और
बालों का रंग काला है जो इनके लुक को और बढ़ाता है।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Jaaved Jaffrey Bio Wiki Hindi
4 दिसंबर 1963 को जन्मे जावेद 57 साल के हो गए हैं। इनका जन्म मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनका राशिचिह्न धनु है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट थेरेसा हाई स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र से और आगे की पढ़ाई आरडी नेशनल कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र से हुई। इन्होंने कला में स्नातक यानी बीए किया है।
इसलाम धर्म को मानने वाले जावेद को फुटबॉल देखने का शौक़ है। इनके पसंदीदा व्यंजन की बात करें तो इन्हें शमी कबाब, चिकन बिरयानी, मलेशियाई और लेबनानी व्यंजन पसन्द हैं। न्यूयॉर्क और लंदन जैसे जगह घूमना इन्हें खास पसन्द है। इनकी पसंदीदा फिल्म की बात करें तो हॉलीवुड फ़िल्म फिडलर ऑन द रूफ जो 1971 में आई।
Also Read: एक से बढ़कर एक वेब सीरीज आएगी 2022 में, देखिए पूरी

फिल्मी करियर
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फ़िल्म मेरी जंग से की थी। इसके अलावा ये टीवी कार्यक्रम वीडियोकॉन फ्लैशबैक में भी नज़र आ चुके है, जो 1994 में चैनल V पर प्रसारित हुआ था।
जाफरी ने मिकी माउस , गूफी और डॉन कर्नेज जैसे कई कार्टून चरित्रों के लिए भी अपनी आवाज दी। पोगो के ताकेशी के महल, एक जापानी टीवी शो के लिए इनकी टिप्पणी बच्चों और वयस्कों दोनों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई। अब तक जाफरी ने भारत और विदेशों में 300 से अधिक लाइव शो और कार्यक्रम किया है।
इन्होंने दिवंगत गायक और नर्तक माइकल जैक्सन के साथ भी मंच साझा किया है। जाफरी को एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के इंटरनेशनल फिल्म एंड टेलीविजन क्लब की आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ये पहले भारत अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन और कार्टून फिल्म समारोह (2015) के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं।
इनकी कुछ फिल्मे हैं- मेरी जंग, तहलका, ओह डार्लिंग ये है इंडिया, अर्थ, गैंग, मैं प्रेम की दीवानी हूं, जजंतरम ममंतरम, सलाम नमस्ते, ता रा रम पम, धमाल, सिंह इज किंग, 3 इडियटस, कमबख्त इश्क, लफंगे परिंदे, डबल धमाल, बेशरम, वार छोड़ ना यार, बैंग बैंग, सूर्यवंशी, भूत पुलिस, शेरशाह, कुली नंबर वन, बाला, जबरिया जोड़ी, टोटल धमाल, लुप्त, अमन के फरिश्ते, बेशरम, वो फिर आएगी आदि।
इन्होंने एक एंकर के रूप में, वीडियोकॉन फ्लैशबैक और टाइमेक्स टाइमपास नाम के टीवी शो, जो चैनल वी पर प्रसारित होता था उसमें भी काम किया।
जाफरी एक जज के रूप में भारत के पहले डांस रियलिटी शो- बूगी वूगी के सह-संस्थापक भी रह चुके हैं। इन्होंने बॉम्बे बॉयज़ फिल्म के गीत मुंबई की कल्पना, लेखन और कोरियोग्राफ भी की है।
ये मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय आम चुनाव लड़े। वह केवल 41,429 मतों के साथ निर्वाचन क्षेत्र में 5वें स्थान पर रहे।
पत्नी, परिवार और बच्चे
इनके परिवार की बात करे तो इनके पिता जगदीप जाफरी एक अच्छे कॉमेडियन अभिनेता और मां का नाम बेगम जाफरी है। भाई का नाम नावेद जाफरी और बहन मुस्कान जाफरी, सुरैया जाफरी ये इनकी सौतेली बहन है और शकीरा शफी ये भी सौतेली बहन है।
इनकी गर्लफ्रेंड की कोई जानकारी नहीं है। 1989-1990 में इन्होंने ज़ेबा बख्तियार से विवाह किया ये पाकिस्तानी अभिनेत्री थीं लेकिन इनका विवाह बस एक साल ही चला फिर इसके बाद इन्होंने हबीबा जाफ़री से विवाह कर लिया। इनके 2 बेटे और एक बेटी है, बड़ा बेटा मिजान जाफरी और अब्बास जाफरी बेटी अलाविया जाफरी है।
जाफरी की पहली पत्नी एक पाकिस्तानी अभिनेत्री थी, ज़ेबा बख्तियार, जिसने 1993 में गायक अदनान सामी से कुछ समय के लिए शादी की थी। यह ज़ेबा की तीसरी शादी थी।