बॉलीवुड में सितारों के लुक्स पर काफी ध्यान दिया जाता है। बॉलीवुड सितारे अपने डेब्यू फिल्म में जैसे दिखते हैं और बाद में जैसे – जैसे वे फिल्में करते जाते हैं उनके लुक्स में काफी बदलाव आता रहता है। आज हम आपको इस लिस्ट में उन्हीं सितारों से मिलाने वाले हैं जिनके समय के साथ-साथ लुक्स में बदलाव आए हैं। बड़े पर्दे की यह सितारे अभी काफी ज्यादा हॉट और ग्लैमरस हो गए हैं आज यह सितारे अपने लुक्स का काफी ध्यान रखते है। यह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते है और इनकी फैशन सेंस, लुक्स से दर्शकों के दिलों में राज करते है। आज हम आपको इस लिस्ट में बड़े पर्दे की कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाने वाले जिनका ट्रांसफॉरमेशन दर्शकों को चौंका दिया…

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई पर सोनम अपनी सादगी ने दर्शकों का दिल चुराने में कामयाब हो गई। समय के साथ-साथ अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के रूप में काफी बदलाव आ गए। सोनम बॉलीवुड की फैशनिस्टा मानी जाती है उनके फैशन सेंस बॉलीवुड की तमाम खूबसूरत अभिनेत्री को टक्कर देती है। सोनम अभी अपने प्रेगनेंसी के दौर को इंजॉय कर रही है और पहले से काफी ज्यादा खूबसूरत हो गई है।
आयुष्मान खुराना
साल 2012 में ‘विकी डोनर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म और आज के आयुष्मान को देखे तो दोनों में काफी बदलाव है, आयुष्मान पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश और कूल हो गए हैं।
रानी मुखर्जी
इस लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। रानी बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उनकी अदाकारी और खूबसूरती का हर कोई दीवाना है पर रानी के पहले के लुक्स और आज की लुक्स को देखे तो उसमें जमीन-आसमान का फर्क है। आप खुद ही देख सकते हैं कि रानी पहले से कितनी ज्यादा बदल चुकी है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी और खूबसूरती का डंका बजा चुकी है। ‘मिस वर्ल्ड’ रह चुकी प्रियंका चोपड़ा की तभी के लुक्स और आज के लुक्स में काफी अंतर है प्रियंका पहले से काफी ज्यादा खूबसूरत, ग्लैमरस और हॉट हो गई है।

मोनी रॉय
मोनी रॉय ने छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। नागिन फिल्म मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में ‘सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से की थी। इस सीरियल में और आज में मोनी रॉय के लुक्स में जमीन-आसमान का फर्क है। मोनी रॉय आज पहले से काफी ज्यादा सुंदर, ग्लैमरस और हॉट हो गई है।