हिना खान एक बेहद लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस, फ़िल्म अभिनेत्री व मॉडल है। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाया था और वह इस रोल से काफी लोकप्रिय हुई थी। बिग बॉस सीजन 11 में भी नज़र आई थी, यही से इनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे। Hina Khan को ज्यादातर टीवी सीरियल में निगेटिव किरदार को लेकर जानी जाती है और वह फिल्मो में भी अभिनय कर चुकी हैं।
तो चलिए Hina Khan की उम्र, हाइट, फिगर साइज, बॉयफ्रेंड, पति, संपत्ति और जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हिना खान की उम्र कितनी है?
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1986 को श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में हुआ था। 2021 में हिना खान की उम्र 34 वर्ष है। ये एक मुस्लिम परिवार से है और इनका एक भाई भी है, जिसका नाम अमीर खान है। Hina Khan का सपना एक जर्नलिस्ट बनने का था लेकिन एक्टिंग में प्रतिभा के कारण उन्हें अवसर मिलते गए और ये अभिनय की दुनिया मे आ गयी।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा इनके गृहनगर से ही पूरी हुई और आगे की पढ़ाई के लिए गुड़गांव आ गई थी। गुड़गांव से ही Hina Khan ने कॉलेज कर्नल सेंट्रल एकेडमी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एम.बी.ए. की डिग्री प्राप्त की थी। हिना ने महज 22 वर्ष की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

हिना खान स्ट्रगल स्टोरी | Hina Khan Carrer
हिना के छोटे पर्दे पर करियर की शुरूआत साल 2009 की सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से हुई थी। इस टीवी सीरियल में Hina Khan ने अक्षरा नाम की लड़की का लीड रोल अदा किया था और लगभग 8 सालों तक काम किया और खूब लोकप्रियता हासिल की। यहीं से Hina Khan की Net Worth में बढ़ोतरी शुरू की थी। इसके बाद उसकी टीवी शो क़यामत आई। हिना अब तक धारावाहिक परफेक्ट ब्राइड, सपना बाबुल का और वारिस आदि सीरियल में भी नज़र आई।
टीवी सीरियल में लोकप्रियता हासिल करने वाली Hina Khan कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी है। सबसे पहले वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 मे नज़र आई थी फिर इसके बाद सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 11 में भी नज़र आई। बिग बॉस के सीजन 13 में भी ये बतौर गेस्ट नज़र आ चुकी हैं।

हिना खान हाइट और फिगर साइज | Hina Khan Height & Figure Size
हाइट/ लंबाई 5 फुट 4 इंच है जो 163 सेंटीमीटर और 1.63 मीटर के बराबर होती है। उनका वजन लगभग 55 किलोग्राम है। अपनी परफेक्ट फिगर साइज के कारण भी चर्चा में रहती हैं। यही वह कारण है जिसकी वजह से Hina Khan की सभी तस्वीरों को लोग बहुत पसंद करते हैं। हिना का फिगर साइज 34-28-34 है।
हिना खान बॉयफ्रेंड और हस्बैंड कौन है?
बात अगर Hina Khan के निजी जीवन की हो तो आपको बता दें कि वह अभी अविवाहित हैं। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर रॉकी जैसवाल को डेट कर रही हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट किये जाते हैं और पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। हो सकता है कि हिना के पति के रूप में हमें रॉकी जयसवाल देखने को मिले।
Also Read: कीर्ति सुरेश उम्र, बॉयफ्रेंड, हसबैंड, इंस्टाग्राम फोटो और जीवन परिचय के बारे में हिंदी में जानिए.
पिछले साल यानी 2020 में सरोज खान की मृत्यु हुई थी. उस समय सरोज खान और हिना के रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे. दरअसल लोगों का कहना था कि सरोज खान की बेटी का नाम हिना है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. हिना का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी नहीं है

हिना खान का संक्षिप्त जीवनी – Hina Khan Bio/wiki hindi
असली नाम | हिना खान |
लोकप्रिय टीवी सीरियल | ये रिश्ता क्या कहलाता है |
पहली टीवी सीरियल का नाम | ये रिश्ता क्या कहलाता है (2009) |
जन्म तिथि | 2 अक्टूबर 1987 |
उम्र | 34 वर्ष |
घर का पता | श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत |
शैक्षणिक योग्यता | एमबीए |
धर्म और जाति | कश्मीरी मुस्लिम |
हाइट | 5 फुट 4 इंच/163 सेंटीमीटर/ 1.63 मीटर |
फिगर साइज | 34-28-34 |
पहली बॉलीवुड फिल्म | हैक्ड (2020) |
नेट वर्थ | ₹35 करोड़ |
सैलरी/ फीस | ₹3 लाख प्रति एपिसोड |
हिना खान की कुल संपत्ति कितनी है?
एक समय था जब टीवी स्टार्स कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से काफी पीछे रहते थे, लेकिन आज के दौर में टीवी स्टार्स कमाई के मामले में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर देते है। ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स की बात की जाये तो सबसे पहला नाम आता अभिनेत्री हिना है। साल 2009 में छोटे पर्दे पर कदम रखने वाली Hina Khan आज सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है।
फोर्ब्स की टॉप 100 हाइएस्ट पेड सेलेब्स की लिस्ट में भी नाम आ चुका है। वह पहले एक एपिसोड के 60,000 से लेकर 1 लाख रुपये तक चार्ज करती थी लेकिन बिग बॉस के हाउस से बाहर आते ही इन्होंने अपनी फीस में भी इजाफा कर दिया है। वर्तमान में Hina Khan प्रति एपिसोड 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
Hina Khan छोटे पर्दे की सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और इनकी कुल संपत्ति 35 करोड़ से भी ज्यादा की है। अगर इनकी प्रतिदिन की कमाई पर नज़र डालें तो इसकी एक दिन की कमाई 2 लाख रुपए के आसपास है।

हिना खान हाउस | Hina Khan House
अपार्टमेंट हाई रेंज टावर, मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में हिना खान रहती हैं। इनका यह घर काफी बड़ा है और साथ ही काफी अच्छे से डेकोरेट भी किया गया है। Hina Khan ने इसे अपनी Net Worth से खरीदा है।
हिना खान कार कलेक्शन | Hina Khan Car Collection
Hina Khan के पास काफी महंगी और लक्जरी कारों का भी कलेक्शन है। उनके पास 45 लाख रुपए की कीमत वाली एक ऑडी ए4 कार है, इसके अलावा एक रेनॉल्ट ट्रिबेर कार भी है।
आखिरी शब्द
Hina Khan को टीवी सीरियल यज रिश्ता क्या कहलाता है से लोकप्रियता मिली है। उन्होंने बॉलीवुड डेब्यु भी कर लिया है. वह टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड अभिनेत्री है, यह हिना की कमाई का स्रोत है। इस लेख में हमने हिना खान की उम्र, फिगर साइज, हाइट, बॉयफ्रेंड, पति और कुल संपत्ति के बारे में जानकारी दिया है।