बेहद खूबसूरत दिखने वाली हरीम शाह एक मशहूर Tiktok स्टार हैं, जो पाकिस्तान में रहती है। Hareem Shah की टिकटोक एकाउंट में 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इनके वीडियो पर 22.3 मिलियन से ज्यादा लाइक है। हरीम बेहद लक्जरी लाइफ स्टाइल जीती है। यहां हम आपको टिक टॉक स्टार हरीम शाह की उम्र, लंबाई, वजन, बॉयफ्रेंड, पति, संपत्ति और जीवनी के बारे में बता रहे हैं।
हरीम शाह का संक्षिप्त जीवन परिचय – Hareem Shah Short Bio/Wiki
असली नाम | हरीम शाह |
पेशा | मॉडल और टिक टाक स्टार |
जन्म तिथि | 28 दिसंबर 1991 |
उम्र | 30 वर्ष |
जन्म स्थान | पाकिस्तान के पेशावर में |
नागरिकता | पाकिस्तानी |
धर्म/जाति | इस्लाम |
पति का नाम | अविवाहित |
लंबाई/हाइट | 5 फुट 3 इंच |
वजन | 55 किलोग्राम लगभग |
फिगर साइज | 34-30-36 |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | भूरा |
उम्र और प्रारंभिक जीवन
28 दिसंबर 1991 में जन्मी हरीम वर्तमान में 30 वर्ष की है। हरीम शाह ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत से हैं, जो पाकिस्तान में है। लेकिन हरीम वर्तमान में इस्लामाबाद में रहती हैं। इनके माता-पिता के नाम तो नही ज्ञात है परंतु दोनों ही सरकारी नौकरी में रहे हैं।
हरीम के परिवार में उनके माता पिता के अलावा उनकी तीन बहनें और तीन भाई भी हैं। हरीम अभी पढ़ाई कर रही है और वो एमफिल कर रही हैं। खुद को एक आम लड़की कहने वाली हरीम शाह टिकटोक पर अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी शार्ट वीडियो डालती है।

हरीम शाह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच क्या है मामला
वो अपने टिकटोक एकाउंट पर जिम वर्क आउट से लेकर अपनी लाइफ स्टाइल तक कि वीडियो अपलोड करती रहती है। हरीम खुद को एक खुली किताब कहती हैं। हालांकि इन दिनों हरीम सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो को लेकर वायरल हो रही है।
हरीम शाह इस वक्त काफी चर्चा में है क्योंकि उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है और वो उस वीडियो में पाकिस्तान की इमरान सरकार को कटघरे में लाने को कहती दिख रही है।
हरीम शाह वीडियो में कभी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की कुर्सी पर बैठ नज़र आती है तो कभी रेलमंत्री शेख राशिद के साथ वीडियो कॉल पर बात करती दिखती है। हालांकि हरीम ने अपने वीडियो को डिलीट कर दिया था जब वो काफी विवादों में आ गयी थी। हरीम शाह ने अभी अपनी वीडियो में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को टारगेट किया है और वीडियो में वो उन्हें धमकी देती दिख रही है।
ये भी पढ़ें: शादी करके विदेश में रहने लगी ये 5 टीवी अभिनेत्रियां, साथ निभाना साथिया की देवरानी भी है लिस्ट में