साउथ इंडस्ट्री में महेश बाबू का एक बड़ा नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस सुपरस्टार की अदाकारी का हर कोई दीवाना है। लोग इन्हें प्यार से ‘Prince of Tollywood’ भी कहते हैं। यह साउथ के मोस्ट हैंडसम एक्टर में से एक है। इनकी पर्सनैलिटी, सिंपलिसिटी, और फॉर्मल ड्रेसिंग का चार्म अलग ही लेवल पर है। यह न्यू जेनरेशन के सुपरस्टार है। महेश बाबू ने टॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन ऐसे कई फिल्में हैं जिसे महेश बाबू ठुकरा चुके हैं और बाद में वह फिल्में काफी हिट रही। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में जिसे महेश बाबू ने ठुकरा दिया और बाद में यह फिल्में काफी हिट साबित हुई…

गजनी
निर्देशक एआर मुरूगार्दासी के निर्देशन में बनी साउथ की सुपरहिट फिल्म गजनी। यह फिल्म 4 नवंबर 2005 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सूर्य शिवकुमार और आसीन थोट्टुमकल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म पहले महेश बाबू को ऑफर हुई थी। पर महेश बाबू ने इस फिल्म को ठुकरा दिया, बाद में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। और इस फिल्म का हिंदी में भी रीमेक बन चुका है जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

ए आ
साउथ की सुपरहिट फिल्म ए आ जिसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। यह फिल्म 2 जून 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नितिन, सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का भी ऑफर पहले महेश बाबू को हुआ था। यह फिल्म भी काफी हिट रही थी। इस फिल्म को 3.5 की रेटिंग मिली थी।

मानसंथा नुवेवे
मानसंथा नुवेवे एक खूबसूरत रोमांटिक प्रेम कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन वनादित्य ने किया था। इस मूवी में उदय किरण,रीमा सेन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 19 अक्टूबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी महेश बाबू ने करने से मना कर दिया था बाद में ये फिल्म हिट रही।

वर्षा
वर्षा एक एक्शन रोमांस आधारित फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन शोभानी ने किया था। इस में प्रभास और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 14 जनवरी 2004 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को 5 स्टार की रेटिंग मिली थी। इस फिल्म को भी महेश बाबू ने करने से मना कर दिया था।

इडियट
इडियट फिल्म को भी महेश बाबू ने करने से मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म काफी हिट रही। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाधी ने किया था। फिल्म में रवि तेजा और रक्षिता मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 22 अगस्त 2002 को रिलीज हुई थी।

ये माया चेसावे
गौतम मेनन द्वारा निर्देशित ये माया चेसावे जिसमें नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का भी ऑफर पहले महेश बाबू को मिला था, पर उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बाद में यह फिल्म भी काफी हिट साबित हुई।

रुद्रमा देवी
अनुष्का शेट्टी और अल्लू अर्जुन स्टारर रुद्रमा देवी पहली भारतीय 3D ऐतिहासिक फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन गुणशेखर ने किया था। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का भी ऑफर पहले महेश बाबू को दिया गया था।

गिरहो के नेता
विक्रम के कुमार निर्देशित गिरोह के नेता एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी। यह फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नानी और कार्तिक मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का भी ऑफर पहले महेश बाबू को मिला था।

फ़िदा
फ़िदा एक रोमांटिक एंटरटेनर है। इसका निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया था। इस फिल्म में वरुण तेज और शाही पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फ़िल्म का भी ऑफर पहले महेश बाबू को दिया गया था। यह फिल्म 21 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी काफी हिट रही थी।

पुष्पा: द राइज
खबरों के मुताबिक हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज का भी ऑफर सुकमार ने पहले महेश बाबू को ही दिया था।
तो यह थे टॉप 10 फिल्में जिसको महेश बाबू ने करने से इंकार कर दिया और बाद में यह फिल्में काफी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।