ms dhoni movie

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत गहरा और पुराना है। क्रिकेट भारत में एक खेल ही नहीं बल्कि एक त्यौहार है। यूं तो हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है लेकिन भारतीय क्रिकेट के दीवाने हैं। क्रिकेट गेम की शुरुआत तो इंग्लैंड में हुई थी पर भारत में क्रिकेट के दीवाने इंग्लैंड से कम नहीं। कई सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां है जिन्होंने इंडियन क्रिकेटर से शादी की है। अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान विराट कोहली से शादी की दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट फेवरेट जोड़ी में से एक है। भारत के लोग क्रिकेट पर जान देते हैं। आज हम आपको इस लिस्ट में बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो क्रिकेटर्स पर आधारित है। अगर आप भारतीय क्रिकेटर के फैन है तो यह फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

अजहर

टोनी डिसूजा निर्देशित अजहर भारतीय क्रिकेट और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की जीवनी पर आधारित थी। फिल्म में इमरान हाशमी, प्राची देसाई और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाया था। फिल्म अजहर में अजरुदीन के क्रिकेट करियर और उनकी निजी जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया था। यह फिल्म 13 मई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

दुनिया के महान क्रिकेटर या कप्तान की जब भी कोई किताब लिखी जाएगी तो उसमें एमएस धोनी का नाम सुनहरे अक्षर में लिखा जाएगा। एम एस धोनी के करोड़ों फैंस है उनकी कप्तानी के दीवाने आज भी लोग हैं। आज भी भारतीय हो या खुद क्रिकेटर्स दोनों ही मानते हैं कि धोनी जैसा कप्तान भारत को कभी भी नहीं मिल सकता। सुशांत सिंह राजपूत ने उसी महान हस्ती की भूमिका एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में निभाया थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी, इस फिल्म ने 100 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया था।

83

यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव के ऊपर आधारित है। फिल्म में रणबीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में 1983 की वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कैप्टन कपिल देव की जर्नी को दिखाया गया।

सचिन-ए बिलियन ड्रीम्स

सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के गॉड माने जाते हैं। लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं यह बोलने की जरूरत नहीं उनको भगवान का दर्जा दिया गया है, जिससे पता चलता है कि भारतीय सचिन के कितने बड़े दीवाने हैं। केवल क्रिकेट के दृश्य की नहीं बल्कि क्रिकेटर खुद सचिन के दीवाने हैं, चाहे वह एमएस धोनी हो या विराट कोहली या फिर भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा सब सचिन तेंदुलकर को अपना गुरु मानते हैं। सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स में सचिन के बचपन से लेकर उनके क्रिकेट जर्नी की प्रमुख घटनाओं को पिरोया गया है। इसमें ‘एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की तरह ड्रामा तो नहीं है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल अदा किया था। यह एक डॉक्यों फीचर है जिसमें सचिन के बचपन को एक किरदार के जरिए दिखाया गया, लेकिन बाकी की बातें सचिन सुनाते चलते हैं।

सौरव गांगुली

हम सबके प्यारे दादा यानी सौरव गांगुली के ऊपर जल्दी बायोपिक बनने जा रही है। सौरव गांगुली भूतपूर्व भारतीय क्रिकेट के कप्तान रह चुके हैं, और वर्तमान में वह बीसीसीआई के अध्यक्ष है। सौरव गांगुली ने इस बायोपिक के बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। इस न्यूज़ को सुनकर दादा के फैंस काफी खुश है।

Leave a comment

Leave a Reply