nikki chawla

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी जगह है जहां कई चेहरे रातों-रात स्टार बन जाते लेकिन स्टार बनने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ता है। तो इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी है जिन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कर खूब सुर्खियां बटोरी। पहले ट्रांसजेंडर को घृणा की नजर से देखा जाता था लेकिन अब उन्हें भी लोग सम्मान देने लगे है। कुछ ट्रांसजेंडर सितारों ने फिल्मी दुनिया में भी तरक्की हासिल की है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं…

पाखी शर्मा

पाखी शर्मा उर्फ बॉबी डार्लिंग। बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। इन्होंने कई फिल्मों में ‘गे’ का किरदार निभाया है। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। पाखी शर्मा एक लड़की के रूप में पैदा हुई थी इनका नाम पंकज शर्मा था। लेकिन जल्दी पंकज लड़कियों की तरह व्यवहार करने लगा। पंकज ने साल 2010 में ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और पंकज शर्मा से पाखी शर्मा बन गई।

निक्की चावला

मशहूर मॉडल निक्की चावला का जन्म लड़के के रूप में हुआ था। पर उन्होंने साल 2009 में अपना जेंडर चेंज करवाया और लड़की बन गई । उनके इस फैसले से उनका परिवार और समाज उनसे काफी नाराज थे। पर उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया और आज वह एक मशहूर और कामयाब मॉडल है।

गौरी

गौरी उर्फ गौरव अरोड़ा। गौरव अरोरा टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 8 में अपने दमदार बॉडी के साथ नजर आए थे। लेकिन अब गौरव अरोड़ा गौरव से गौरी बन चुके और उनका यह नया अवतार भी बहुत खूबसूरत है।

गजल धालीवाल

गजल धालीवाल ने एक लेखक के रूप में फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इससे पहले व एक पुरुष थी और उन्होंने अपना ट्रांसजेंडर करवाकर वह महिला बनी। और आज वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक लेखन अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती है।

शिनाता सांगा

शिनाता सांगा दक्षिण एशिया की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल है। आज के समय में उनकी कमाई करोड़ों में है। इसके अलावा वह 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी जीत चुकी है।

तो यह थे कुछ कलाकार जिन्होंने अपने दिल की सुनी और जो वह चाहते थे वह बने और आज वह कामयाबी के मुकाम पर भी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply