दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता व गायक हैं। भोजपुरी सिनेमा में इन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। दिनेश लाल यादव (निरहुआ) छोटे पर्दे के सबसे कॉन्ट्रोवर्सीअल शो बिग बॉस 6 में भी शिरकत कर चुके है और साथ ही ये एक साल में बैक टू बैक 5 सुपरहिट फिल्में में दे चुके है। दिनेश इन दिनों राजनीति में भी काफी सक्रिय है और वो बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है।
उम्र और प्रारंभिक जीवन
दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 में गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम कुमार यादव है, जो कि एक किसान है। दिनेश के परिवार में उनके माता पिता के अलावा दो भाई और 3 बहने भी है। दिनेश के भाइयों का नाम विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव हैं। दिनेश काफी सामान्य परिवार से है और उन्होंने बचपन से ही खूब परिश्रम किया है।
निरहुआ की प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर से ही पूरी हुई और इसके आगे की पढ़ाई मलिकपुरा कॉलेज गाजीपुर से पूरी की। दिनेश को शुरुआत से ही गायकी का बहुत शौक था और अपनी गायिकी से ही इन्होंने भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में खुद को काबिज कर पाए।
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में एक म्यूजिक एल्बम बुढ़वा में दम बा रिलीज करके की और फिर इन्होंने 2001 में ही एक दूसरा म्यूजिक एल्बम मलाई खाए बुढ़वा रिलीज़ किया, इनका ये दोनों ही एल्बम लोगों ने खूब पसंद किया।
साल 2003 में ये एक और म्यूजिक एल्बम लेकर आये, जिसका नाम था- निरहुआ सटल रहे। यह म्यूजिक एलबम लोगों ने खूब पसंद किया, इस गाने के पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गयी कि दिनेश रातों रात सुपरस्टार बन गए।
इसके बाद इन्होंने अभिनय की दुनिया मे कदम रखा और साल 2008 में फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इनकी पहली ही फ़िल्म हिट हो गयी और इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। इन्होंने बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दी है।
बात अगर निरहुआ के निजी जीवन की हो तो आपको बता दें कि दिनेश शादीशुदा है और इनकी शादी अभिनेत्री पाखी हेगड़े से हुई है और इनके दो बच्चे भी है, जिनका नाम आदित्य और अमित हैं।

दिनेश लाल यादव संक्षिप्त जीवनी
असली नाम | दिनेश लाल यादव |
उपनाम | निरहुआ |
पेशा | अभिनेता और राजनेता (भारतीय जनता पार्टी) |
उम्र | 42 वर्ष |
जन्म तिथि | 2 फरवरी 1979 |
जन्म स्थान | उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर गांव में |
स्कूल | वेस्ट बंगाल कौंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
पहली फिल्म का नाम | सात सहेलियां |
पिता का नाम | कुमार यादव |
माता | चंद्र ज्योति देवी |
भाई | विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव |
बहन | ललिता यादव |
जाति/ धर्म | हिंदू (ओबीसी) |
वर्तमान घर का पता | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के गांव तडवा तड़पा सॉरी |
सौतेली बहन | सुशीला यादव और आशा यादव |

दिनेश लाल यादव की बेटी का क्या नाम है?
खेसारी लाल यादव की बेटी के कॉन्ट्रोवर्सी में आने के बाद लोग निरहुआ के बारे में भी जानने को बेताब हैं। निरहुआ की शादी साल 2000 में मनसा देवी नाम की एक लड़की से हुई थी। उन्हें मनसा देवी से दो बेटे हैं जिनमें आदित्य यादव और अमित यादव हैं। दिनेश लाल की एक खूबसूरत बेटी भी है जिसका नाम आदित्य यादव है। वह उनके बच्चों में सबसे छोटी है।
निरहुआ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अंधेरी के न्यू लिंक रोड में स्थित एक फ्लैट में रहते हैं, इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।
दिनेश लाल यादव की कुल संपत्ति कितनी है?
इनकी कुल संपत्ति 5.93 करोड़ रुपए है। इनकी इस संपत्ति में 1.33 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है जबकि 4.60 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इन्होंने अपनी इस संपत्ति का ब्यौरा साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिया है। इन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था हालांकि इनको जीत नसीब नहीं हो पाई थी।
दिनेश लाल ने लोकसभा चुनाव के समय अपनी संपत्ति का जायजा दिया था। उनके बारे में बहुत सारी बातें जानने को मिली है। निरहुआ के पास 3.5 एकड़ की कृषि भूमि है जो उन्हीं के गांव गाजीपुर में स्थित है, इसकी वर्तमान वैल्यू ₹1,00,00,000 है।
वर्तमान में वे मुंबई के अंधेरी वेस्ट के न्यू लिंक रोड में एक फ्लैट में रहते हैं। उनकी फ्लैट की कीमत ₹3,00,00,000 है।
गोरखपुर में 83.36 स्क्वायर फीट का कमर्शियल बिल्डिंग होने का भी दावा किया है. जिसकी कीमत ₹45,00,000 बताई गई है.

निरहुआ के गांव गाजीपुर में ही एक नन एग्रीकल्चर जमीन है. वह 15,00,000 रुपए की है। इस तरह आपने निरहुआ की संपत्ति के बारे में जाना है। अब बात करते हैं कि उनके पास कितने पैसे हैं?
बात अगर निरहुआ की सालाना कमाई की करे तो इनकी प्रतिवर्ष कमाई 47.51 लाख रुपए की है और इनकी इस कमाई में लगतार इजाफा ही रहा है। इसके पहले साल 2017-2018 में इनकी सालाना कमाई 31.55 लाख रुपए की थी।
निरहुआ के पास कई लक्जरी कारे व बाइक है। इसके पास 42 लाख रुपए की कीमत वाली रेंज रोवर कार है इसके अलावा इनके पास 10 लाख रुपए की कीमत वाली एक फॉर्च्यूनर कार है। इन सबके अलावा इनके पास एक बजाज पल्सर बाइक भी है।
निरहुआ काफी इन्वेस्टमेंट भी करते है, इनका काफी पैसा शेयर बाजार में भी लगा हुआ है। इनके पास 50 हजार रुपए के निरहुआ इंटरटेमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के शेयर है और 50 हजार के रिलायंस के शेयर औऱ साथ ही 50 हजार के वेलटेक इंफ्रा के शेयर भी है।
इनके पास गोरखपुर में एक 45 लाख रुपए की कीमत वाला आलीशान फ्लैट है और साथ ही मुंबई जैसे महंगे शहर में भी इनका 3 करोड़ रुपए का एक फ्लैट है।
दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में एक है, उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के बदौलत भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी। भोजपुरी सिनेमा में लोग इन्हें निरहुआ बुलाते है और भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में इनका एक अलग ही जलवा है।
लेकिन इसके लिए दिनेश लाल ने काफी मेहनत की है और तब जाकर आज इनकी शानदार लाइफ जीते हैं और साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं।