दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बेहद खूबसूरत भारतीय अभिनेत्री व मॉडल हैं, जो भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। ये भारत ही नही बल्कि विदेश की सबसे पॉपुलर हस्तियों की सूची में शामिल हैं और टाइम्स मैगजीन ने 2018 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक इन्हें भी चुना था। इन्हें लोग प्यार से दीपी और दीप्जो भी कहते हैं। ये बचपन में राष्ट्रीय स्तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी रहीं हैं लेकिन फैशन मॉडल बनने के बाद इन्होंने खेल में अपना करियर नहीं बनाया और इन्होंने फिल्मों में आने का निर्माण लिया।
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट
इनके लुक की क्या बात करें क्यूट स्माइल, मासूम चेहरा और स्लिम दीपिका का वजन 55 Kg यानी 121 पाउण्ड और हाइट 173 सेंटीमीटर यानी 1.73 मीटर और फिट में 5’8” है। इनके फिगर की बात करें तो फिगर 34-26-34 है। काली आंखे और भूरे बाल इनके लुक को बहुत सूट करते हैं।
दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर के बारे में जानिए
इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत कन्नड़ फ़िल्म ऐश्वर्या से की थी, इनकी ये फ़िल्म 2006 में आई थी और बॉलीवुड में इनके करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फ़िल्म ओम शांति ओम से की। फिर ये एक के बाद एक हिट फिल्में देते हुए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में भी काफी नाम कमाया। इन्होंने साल 2017 में आई हॉलीवुड फ़िल्म XXX रिटर्न ऑफ जेंडर केज में काफी अहम भूमिका निभाई है।
वैसे तो इन्होंने कई फिल्में की हैं मगर कुछ सुपरहिट फिल्में ये हैं- ओम शान्ति ओम (2007), लव आज कल (2009), कॉकटेल (2012), यह जवानी है दीवानी (2013), चेन्नई एक्सप्रेस (2013), गोलियों की रासलीला रामलीला (2013), हैप्पी न्यू इयर (2014), पीकू (2015), बाजीराव मस्तानी (2015), राब्ता (2017), जीरो (2018) और पद्मावत जो 2018 में आई थी।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Deepika Padukone biography in Hindi
दीपिका की शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्कूल से हुई है और इसके बाद की पढ़ाई इन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज बंगलुरू से की। इन्होंने समाजशास्त्र में बी.ए. की डिग्री के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी में लिया परन्तु मॉडलिंग में करियर बनाने के लिये इन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
इनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था।इनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है ये एक फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं और इनकी मां का नाम उज्जवला है और इन्होंने एक ट्रैवल एजेंट का काम किया था। इनके कोई भाई नही है। एक छोटी बहन है जिनका नाम अनीशा है जो अच्छी गोल्फ खिलाड़ी है।
ब्वॉयफ्रेंड, पति और बच्चे
वर्तमान में दीपिका ने विवाह कर लिया है पर विवाह से पहले इनके कई प्रेम संबंध रहे हैं इनके प्रेमियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम है निहार पंड्या का, जो कि एक अभिनेता हैं। इसके बाद इनका नाम उपेन पटेल से भी जोड़ा गया, उपेन भी एक अभिनेता हैं। सिद्धार्थ माल्या, क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर अभिनेता रणबीर कपूर तक से इनके अफेयर की चर्चा रही हैं।
इसके बाद रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण को अफेयर की काफी चर्चा रही और काफी वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से 14 नवंबर 2018 को कोमो झील, लोम्बार्डी, इटली में शादी कर ली।
हिन्दू धर्म मे जन्मी दीपिका चित्रपुर सारस्वत ब्राह्मण हैं मगर ये नॉन वेज खाना पसंद करती हैं।इनकी राशि मकर है। ये बी/कोजीहोम, पाली हिल बांद्रा मुंबई में रहती हैं। दीपिका को डांसिंग, कुकिंग, रीडिंग और बैडमिंटन खेलने का शौक़ है। इन्हें टैटू का भी शौक़ है और गर्दन पर टैटू बनवाया है।
पसंदीदा चीजें
इनके पसन्दीदा खाने की बात करें तो इन्हें रैवियोली बोलोग्नीज़, पास्ता, दाल-चावल, बिरयानी, महाराष्ट्रीयन वरण, दक्षिण भारतीय भोजन, भूमध्यसागरीय भोजन, डिम सम, स्पेगेटी, पास्ता और चॉकलेट बेहत पसंद हैं। अभिनेता में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ब्रैड पिट और रिचर्ड गेरे इनके पसन्दीदा कलाकार हैं। श्रीदेवी, हेमामालिनी, काजोल और माधुरी दीक्षित इनकी फेवरेट अदाकारा हैं।
बॉलीवुड की फ़िल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे और हॉलीवुड की फ़िल्म विक्की क्रिस्टीना बार्सिलोना, द कलर ऑफ पैराडाइज और सिंड्रेला मैन इनकी फेवरेट फिल्में हैं जिन्हें ये खाली टाइम में देखना पसंद करती हैं। ब्रांड में इन्हें ज़ारा पसंद है। गायक में इन्हें ए आर रहमान, रिहाना, जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर पसन्द हैं। इन्हें फैशन डिजाइनर में अंजू मोदी, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और रोहित बली पसंद हैं। छुट्टियों पर ये मालदीव और फ्रांस घूमना पसंद करती हैं। इनके पसंदीदा रेस्टोरेंट हैं- ऑलिव, राम और श्याम मुंबई, सनी बंगलौर, पिंग पांग और स्केलिनी लंदन, सोसो हाउस टोरंटो और दक्षिण अफ्रीका का मबुला।
फीस और कुल संपत्ति
बात इनकी कार कलेक्शन की करें तो इनके पास Audi Q7, Audi A8, Mini Cooper, BMW 5-Series जैसी शानदार कारें हैं। इनकी इनकम की बात करें तो ये एक फ़िल्म के लगभग 14 करोड़ रुपये लेती हैं और साल में लगभग 112.8 करोड़ कमाती हैं।इनकी कुल नेटवर्थ लगभग $ 21 मिलियन है। दीपिका जब मात्र 8 साल की थीं तभी इन्होंने 2 एडवरटाइजिंग कंपनियों के साथ काम किया था।

दीपिका पादुकोण से जुड़ी इन रोचक बातों से आप अनजान होंगे
इनसे जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सी भी है जैसे- 14 सितंबर 2014 को, टाइम्स ऑफ इंडिया ने ट्वीट किया: ओएमजी: दीपिका पादुकोण का क्लीवेज शो। इसके बाद, दीपिका ने इस अनुचित शीर्षक के लिए TOI के ट्वीट को लताड़ा और ट्वीट किया, “हां मैं एक महिला हूं। मेरे स्तन हैं। मेरे पास एक दरार है। आपको कोई समस्या है? टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित करने और अभिनेत्री की दरार को समर्पित एक तस्वीर प्रकाशित करने के बाद, उन्हें प्रशंसकों और फिल्म बिरादरी दोनों का समर्थन भी मिला। बाद में ट्विटर से स्टोरी और ट्वीट को हटा दिया गया।
रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के बाद, उन्होंने एक लोकप्रिय चैट शो कॉफ़ी विद करण में रणबीर पर चुटकी ली और एक टिप्पणी की कि रणबीर को कंडोम ब्रांड का प्रचार करना चाहिए।
रणवीर सिंह के साथ उसकी शादी के बाद, एक इतालवी सिख समूह ने आरोप लगाया कि उनकी सिंधी-पंजाबी शादी में सिख आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था।
7 जनवरी 2020 को, वह अपना समर्थन दिखाने और 5 जनवरी 2020 को हुए जेएनयू के छात्रों पर हुए क्रूर हमले की निंदा करने के लिए, जेएनयू की चौकसी में शामिल हुईं, जिसमें जेएनयू छात्रावास हमलों में कई छात्र घायल हो गए थे। अपनी फिल्म छपाक के प्रचार के लिए और जेएनयू हमले के खिलाफ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, मुझे गुस्सा आ रहा है कि ऐसा हो रहा है। साथ ही, यह चिंता का विषय है कि कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोशल मीडिया पर नकारात्मक के साथ-साथ सकारात्मक टिप्पणियों के साथ-साथ ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉटछपाक और आईएसस्टैंडविथदीपिका एक साथ ट्रेंड कर रहे थे।
21 सितंबर 2020 को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत की ड्रग जांच में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। कुछ समाचार चैनलों ने अक्टूबर 2017 से व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में ड्रग रैकेट में उसकी संलिप्तता का भी संकेत दिया।
बचपन के दिनों में दीपिका अंतर्मुखी थी मतलब इन्हें सब से बात करना कम पसन्द था। इस कारण इनके बहुत कम मित्र थे। इन्हें बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है और इन्होने राष्ट्रीय स्तर पर भी बैडमिंटन खेला है।
इन्होंने प्रिंट मीडिया के सुप्रसिद्ध समाचार पत्र Hindustan Times की मैगजीन lifestyle के लिए Freelance लेखक के रूप में कार्य भी किया है।
दीपिका ने मॉडलिंग के बाद अभिनय करना अभिनेता अनुपम खेर से सीखा था। ये सामाजिक कार्यों को बहुत ही निष्ठापूर्वक तरीके से करती हैं जिसके चलते इन्होने महाराष्ट्र का एक गांव गोद लिया है।
फ़राह खान ने दीपिका को अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर पर साइन करने के लिए कहा, लेकिन फिल्म कैंसिल होने के कारण दीपिका ने ओम शांति ओम को साइन कर लिया, जो एक ब्लॉक बस्टर फिल्म बनीं और वह रातों रात स्टार बन गई।
बाद में 2014 में दीपिका फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी नजर आईं। इनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी की अपार सफलता के बाद इन्होंने 2016 में ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाली अभिनेत्री बन गई। Also Read: खिलाड़ी फिल्म की अभिनेत्री डिंपल हयाती की उम्र, घर का पता, बॉयफ्रेंड, संपत्ति और फिल्मों के बारे में जानिए.