चुम दरांग (Chum Darang) एक भारतीय मॉडल, फ़िल्म अभिनेत्री और एक उद्यमी है। चूम बतौर मॉडल मिस AAPSU, मिस इंटरनेट और मिस टियारा इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी है और जल्द ही फ़िल्म बधाई दो से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। ये साल 2016 में मिस अर्थ इंडिया वाटर की विजेता भी चुनी गई। इसके बाद इन्हें साल 2017 मे मिस एशिया वर्ल्ड ब्यूटी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व भी करने को मिला। इसके अलावा इन्होंने साल 2017 में आयोजित हुये मिस टियारा इंडिया का इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया। Also Read: राजकुमार राव की लंबाई, उम्र, पत्नी, गर्लफ्रेंड, फिल्में, संपत्ति और जीवनी.
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट्स
ग्लैमर लुक वाली चूम की हाइट 168 सेंटीमीटर यानी 1.68 मीटर है और फिट में 5’6″ है। इनके वजन की बात करें तो 120 पाउण्ड यानी 55 kg है। स्लिम फिट दिखने वाली चूम का फिगर 34-25-35 हैं। इनके बाल काले और आंखे भी काली हैं जो इनके लुक को और भी बढ़ाती हैं।
चुम दरांग की उम्र और प्रारंभिक जीवन के बारे में जानिए
चुम का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को पासीघाट अरुणाचल प्रदेश में हुआ था। 30 साल की चुम की राशि वृश्चिक है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कहाँ से हुई ये तो नही ज्ञात है लेकिन ये स्नातक तक पढ़ी है।
इनके परिवार की बात करें तो इनके माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनका एक भाई केनोंग दरांग और एक बहन मिनम दरांग है।
चुम दरंग एक उभरती हुई मॉडल और अभिनेत्री है और अपनी सफलता के लिए काफी मेहनत करती हैं। चूम अभी अविवाहित है और अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर दे रही है। अपने काम और मेहनत के दम पर इन्होंने अपनी एक ही पहचान बनाई है।

मॉडलिंग और फिल्मी करियर
इन्होंने फ़िल्म बधाई दो, जो की इसी वर्ष यानी कि साल 2022 में रिलीज हुई, से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें इन्होंने चेनाक्की का रोल किया है और फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।
चुम मॉडलिंग के अलावा वेब सीरीज में भी नज़र आ चुकी है, इन्होंने साल 2020 में आयी वेब सीरीज पाताल लोक से अपने अभिनय की शुरुआत की और अब ये बॉलीवुड की फ़िल्म बधाई दो से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में इनके अलावा राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है।
चुम दरंग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी। मॉडलिंग करते हुए साल 2010 मे इन्होंने AAPSU का खिताब भी जीता था। इसके बाद ये साल 2014 में नॉर्थ ईस्ट दिवा के फाइनल में भी पहुँची फिर ये साल 2015 में मिस हिमालय की रनर भी रह चुकी है।
इनके शौक़ की बात करे तो यात्रा करना और खाना बनाना इन्हें बेहद पसन्द है। इन्हें खाने में स्मोक्ड पोर्क और बांस शूट बेहद पसंद है।