बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म शब्द सुनने को मिलता है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद तो नेपोटिज्म शब्द ने तो काफी ज्यादा तूल पकड़ी है। वहीं बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत करण जोहर पर हमेशा ही नेपोटिज्म के लिए वार करती रहती है। वह करण जौहर को नेपोकिड का गॉडफादर कहती है। पर नेपोटिज्म सिर्फ बॉलीवुड में ही मौजूद नहीं है भारत की अन्य फिल्म इंडस्ट्री में भी सितारे अपने बच्चों को इंडस्ट्री में लांच करते हैं, जिसमें एक नाम भोजपुरी इंडस्ट्री का भी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में भोजपुरी इंडस्ट्री के उन स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं जिनके पिता भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है…

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। खेसारी लाल के दो बच्चे हैं एक बेटा ऋषभ और बेटी कृति यादव। खेसारी की बेटी कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी है।
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर दोनों ही है। दिनेश के दो बेटे है आदित्य और अमित। दिनेश ने हाल ही में अपने बेटे आदित्य की फोटो कैमरे को देखते हुए शेयर की थी जिसके नीचे उन्होंने लिखा था ‘भविष्य का डायरेक्टर’ जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आदित्य बड़ा होकर डायरेक्टर बनने वाला है।
मनोज तिवारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगा स्टार मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। मनोज तिवारी सुपरस्टार के साथ-साथ सिंगर भी हैं उनका गाना ‘रिकिया के पापा’ सुपरहिट साबित हुआ था। मनोज तिवारी अभी राजनीति में काफी एक्टिव है। उनकी बेटी है जिया तिवारी हालांकि जिया लाइमलाइट से दूर रहती है, पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी अपने पापा की तरह फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना नाम बनाएंगी।

रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने वाले रवि किशन अब राजनीति में भी अपना नाम बना चुके हैं। रवि किशन की तीन बेटियां और एक बेटा है। रवि किशन की बेटी रीवा किशन हाल ही में ‘सब कुशल मंगल’ से बॉलीवुड में कदम रख चुकी है।