लोगों का यह सोचना है कि अवेंजर्स एंडगेम में जब ब्लैक विडो मर चुकी है तो Black Widow 2021 कैसे आ सकती है? क्या नताशा वापस जिंदा होगी? या फिर इस मूवी में उसकी ओरिजिन दिखाई जाएगी? Is the Black Widow movie still happening?
ये कैप्टन अमेरिका सिविल वार और अवेंजर्स इन्फिनिटी वार के पहले की बात है। पर हैरानी की बात यह है इसमें 2016 से लेकर 2018 तक का क्यों दिखाया गया है?
नताशा ने ब्लैक विडो प्रोग्राम की सारी इनफार्मेशन इंटरनेट पर डाल दी थी इस वजह से बहुत से लोग उसके दुश्मन बन गए थे। खास तौर पर रेड रूम के लोग जो पहले से ही नताशा से नाराज थे क्योंकि उसने उन्हें धोखा दिया था।
इसलिए तब बहुत से लोग उसे मारना चाहते थे। लेकिन उस वक्त ब्लैक विडो एवेंजर्स की टीम में थी और ऊपर से उसे गवर्नमेंट का टशन मिला हुआ था। इसीलिए तब वह सुरक्षित थी।
कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर मूवी के बाद सब कुछ बदल गया था। सिविल वॉर में नताशा ने पहले तो सरकारी समझौते को मान लिया था लेकिन बाद में उसने कानून तोड़ दिया जिसकी वजह से एक मुजरिम बन गई और वह फरार हो गई।

यह उसकी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त था। यही वजह है कि ब्लैक विडो मूवी इस टाइमलाइन में से है। इस मूवी में नताशा का सामना होगा रेड रूम की दूसरी ब्लैक विडो से और इस मूवी का विलेन होगा टास्क मास्टर, जो किसी की भी फाइटिंग स्किल्स को कॉपी कर के उन्हे हरा सकता है।
इस मूवी के इवेंट्स सिविल वॉर के बाद के हैं। इसलिए मूवी के नताशा रेड हेयर के नजर आएंगी और मूवी के एंड में को इन्फिनिटी वार वाले लुक में दिख सकती है।
Top Hollywood Movies List in Hindi
Black Widow Movie in Hindi
Role | Real Name |
---|---|
Natasha Romanoff (Black Widow) | Scarlett Johansson |
Dreykov (The head of the Red Room) | Ray Winstone |
Thaddeus Ross (The United States Secretary of State) | William Hurt |
Yelena Belova (Trained in the Red Room as a Black Widow) | Florence Pugh |
Alexei Shostakov | David Harbour |
Rick Mason | O-T Fagbenle |
Melina Vostokoff | Rachel Weisz |

ब्लैक विडो की कहानी | Black Widow Movie Storyline
नतालिया अलायनोवना रोमानोफ को नताशा रोमनोफ के नाम से जाना जाता है। उसका जन्म 1984 में रूस के एक शहर में हुआ था। वह अनाथ थी। उसे काफ़ी कम उम्र में ही रूस के एक सीक्रेट एकेडमी रेड रूम मे डाल दिया गया था, जिसे ब्लैक विडो प्रोग्राम भी कहा जाता था।
वो एक ऐसी एकेडमी थी जहां छोटी छोटी लड़कियों को ट्रेन कर के जासूस और हत्यारा बनाया जाता था। इस एकेडमी में प्रशिक्षित होने वाली लड़कियों को ब्लैक विडो कहा जाता है।
इस रेड रूम में लडकियों को हथियार और फाइटिंग स्किल्स सिखाई जाती थी और कमज़ोर लडकियों को मार दिया जाता। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वहां एक ग्रेजुएशन सेरेमनी होती थी जिसमे सभी लड़कियों तो स्टरिलाइज किया जाता था।
Natasha Romanoff को अपनी ट्रेनिंग के दौरान ये समझ में आ गया था कि उसके साथ गलत हो रहा है, इसलिए वो ग्रेजुएशन सेरेमनी से पहले टेस्ट में फेल होने का नाटक कर रही थी। ताकि उसे स्टरीलाइज ना किया जा सके लेकिन उसके मास्टर्स ने जान बूझकर उसे स्टेटिलाइज किया जिससे नताशा के दिमाग पर बहुत गहरा सदमा लगा।
इसके बाद वह एक रूसी स्पाई बन गई। पहले उसने रेड रूम के लोगों के लिए काम किया और बाद में पैसों के लिए जासूसी और मर्डर करने लगी।
बुरे कामों की वजह से वह कई लोगों के लिए परेशानी बन गई इसीलिए 1998 में शील्ड के डायरेक्टर निक फुरी ने नताशा रोमानऑफ को मारने का फैसला किया और उन्होंने ये काम क्लीन पर्टन यानी हॉकाई को सौंपा।
लेकिन जब हाकाई Natasha Romanoff को मारने पहुंचा तो उसने देखा कि नताशा सर्फ एक 14 साल की बच्ची है इसलिए उसने Natasha Romanoff को नहीं मारा और उसे शील्ड में भर्ती कर लिया।
अपने जान बख्शने की वजह से नताशा हॅकाई की वफादार बन गई और उसने रेड रूम की सारी खुफिया जानकारी शील्ड को दे दी और तब से हॉकआई और ब्लैक विडो बहुत अच्छे दोस्त बन गए।
यहां तक कि क्लिन की सीक्रेट फैमिली के बारे में सिर्फ नताशा ही जानती थी।
ब्लैक विडो को कौन-कौन सी पावर है?
How strong is Black Widow? उसके पास कोई सुपर पॉवर नहीं थी और ना तो कैप्टन अमेरिका की तरह सुपर सोल्जर थी और ना ही उसके पास आयरनमैन जैसा आर्मार था। लेकिन आम लोगों के मुकाबले और अपने फील्ड में बहुत आगे थी ।
ब्लैक विडो दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक थी। मार्शल आर्ट्स कराटे , फाइटिंग में बहुत माहिर थी।वह अकेले कई लोगों को आसानी से पछाड़ सकती थी।
वो हर तरह का हथियार चलाना जानती थी। एक नॉर्मल हैंड गन से लेकर बड़े से बड़े वेपन चलाना उसके लिए मुश्किल नहीं था।
वो एक एक्सपर्ट मार्क्स मैन यानी अच्छी निशानेबाज थी। ब्लैक विडो का खास हथियार था उसका ब्रेसलेट जिसे विडो बाइट कहा जाता है।
इस ब्रेसलेट से किसी को भी बिजली का जोरदार झटका दिया जा सकता है। नताशा के पास इस तरह के और भी इलेक्ट्रिकल वेपन थे जिन्हे टोनी स्टार्क ने बनाया था। ब्लैक विडो एक एक्सपर्ट पायलट भी थी।
कार, बाइक, ट्रक सब चला सकती थी और वह फाइटर से लेकर स्पेसशिप तक उड़ा सकती थी। उसे कई सारी लैंग्वेजेस आती थी और वो आसानी से कंप्यूटर को हैक कर लेती थी उसका दिमाग इतना तेज था कि कोई भी उसे बेवकूफ नहीं बना सकता था।
वह कब सच बोल रही है और कब झूट, वह पता लगाना मुश्किल होता था। कभी कभी तो निक फूरी को इसका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना पड़ता था। ये जानने के लिए कि वो सच बोल रही है की नहीं।
उसने लोकी को भी बेवकूफ बना कर उसके प्लान का पता लगा लिया था।
Also Read: जंगल क्रूज मूवी के बारे में जानिए
ब्लैक विडो मूवी कब और कहां रिलीज होगी?
सभी को पता है कि कोविड के चलते बॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक और दूसरे बिजनेस में भी कितना बदलाव आ गया है। फिलहाल तो सबसे ज्यादा असर हॉलीवुड पर हुआ है।
हॉलीवुड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फोकस करने वाला है लेकिन जो आईडिया पहले मुलाना फिल्म को रिलीज कर डिजनी स्टूडियो की तरफ से लगाया गया था वह पूरी तरह से फेल हुआ।
वह बिल्कुल भी सक्सेसफुल नहीं हुआ और कमाई इससे ज्यादा का दावा कर सकती थी। ऐसे में देखा जाएं तो स्टूडियो के लिए $100 मिलियन की कमाई करने के बाद भी स्टूडियो इससे खुश नहीं है।
डिज्नी प्लस को जो सबसे ज्यादा जरूरत है, वो है इसके सब्सक्राइबर को ज़्यादा से ज़्यादा गेन करने की। तभी जा कर उसे भी नेटफ्लिक्स की तरह प्रोफिट होगा।
दूसरा उदाहरण देखें तो क्रिस्टोफर निलोन के नाम से भी फिल्म टेनेट अच्छी कमाई नहीं कर सकी। अगर पंडेमिक नहीं होता तो इसकी कमाई और भी अच्छी होती।
खैर स्टूडियो अपने बड़ी से बड़ी फिल्म को लेकर इतना बड़ा रिस्क लेना नहीं चाहेगा।
ऐसे में अगर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बात करे तो फिल्म का पूरा पूरा फायदा स्टूडियो को ही जाता है। अगर फिल्म स्टूडियो की है तो और थियेटर में प्रोफिट को आधा आधा बांट दिया जाता है जो डिज्नी प्लस कम करने वाला है।
यानी कि अब थियेटर में बड़ी से बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा और बाकी छोटी फिल्में स्ट्रामिंग प्लेटफॉर्म का रास्ता पकड़ लेगी।
क्यूंकि अगर कम बजट की फिल्मों में अच्छी कास्टिंग की जाती है तो भी फिल्में सब्सक्राइबर्स के नंबर को बढ़ा रही है, तो फिर स्टूडियो के लिए यह प्रोफिट ही प्रोफिट है।
इसलिए मुलान के फेलियर के बाद पिक्सर के एनिमेटेड फिल्म सोल को हरी झंडी दे दी गई है।
यह 25 दिसंबर को डिज़्नी प्लस के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। अभी अगर देखा जाए तो डिज़्नी प्लस के 6.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स है।
इस समय सबसे आगे तो नेटफ्लिक्स ही है जिसके इस समय अप्रैल 2021 तक 182 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो गए हैं और वहीं बात करे एचबीओ मैक्स कि तो 4.1 मिलियन हैं। और अमेज़न के 150 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और सबको पता है कि डिज्नी प्लस के सब्सक्राइबर किस शो से बढ़े हैं।
डिज्नी के शेयर होल्डर के तरफ से सबसे बड़ी मांग ब्लैक विडो मूवी का डिज्नी प्लस पर रिलीज़ होना है।
2. Invisible Girl movie
Enter:
3. Ak47 Movie
4. The 33 Movie
Enter:
5. 3096 Days movie
Enter:
6. Alone
Enter:
7. Bound to Vengeance
Enter:
8. How to Draw Perfect Circle
Enter:
9. Student Services
Enter:
10. Lament the lover movie
Enter:
11. Paprika Movie
Enter:
12. The Beach Girls Movie
Enter: