रजनीकांत की बायोपिक मूवी, अक्षय कुमार बायोपिक मूवी, शाहरुख खान की बायोपिक फिल्म, ऋतिक रोशन की बायोपिक मूवी, सलमान खान की जीवनी पर फिल्म सनी लियोन और संजय दत्त की बायोपिक के बाद कपिल देव की बायोग्राफी फिल्म 83 रिलीज होने जा रही है। ऐसे में शाहरुख खान, रजनीकांत, सलमान खान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार की बायोपिक फिल्म भी बननी चाहिए। तो चलिए बताते हैं कि यदि भविष्य में इन पर फिल्में बनी तो ऐसी होगी स्टोरी।
बायोपिक फिल्म बनी तो ऐसी होगी स्टोरी
1. रजनीकांत
साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत आज सबके पसंदीदा एक्टर है। लेकिन उन्होने अपने फिल्मी करियर में आने से पहले बहुत स्ट्रगल किया है। अगर फ़िल्म संजू की तरह उनपर भी बायोपिक बने तो इनकी बायोपिक कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तो आइए जानते है रजनीकांत के जीवन से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें।सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था।
वो 69 साल के हो चुके हैं पर आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके नाम का डंका बजता है लेकिन रजनीकांत ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में वो बस कंडक्टर का काम करते थे। रजनीकांत को उनका सबसे पहला ब्रेक 1975 में 25 साल की उम्र में डायरेक्टर के बालाचंद्रन की फिल्म अपूर्वा रागानगल जिसमे लीड रोल में कमल हसन कर रहे थे। रजनीकांत का रोल महज 15 मिनट का था। लेकिन इस 15 मिनट के रोल ने दर्शकों के दिलों पर अच्छी छाप छोड़ी।
जिसके चलते बालचंद्र ने ने उन्हें अपने अगले फिल्म के लिए साइन कर लिया और अपने दोस्त से कहा कि इस लड़के के आखों में आग हैं ये फ़िल्म इंडस्ट्री में तूफान ला सकता है। रजनीकांत अभी हाल में आई फ़िल्म दरबार में नजर आये थे। फिल्म में वो एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहें हैं।
2. अक्षय कुमार
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हर साल 4-5 फिल्में लेकर आते है और लगभग सभी फिल्मे उनकी सुपरहिट रहती है। लेकिन उनका ये फिल्मी करियर इतना आसान नहीं था। यहाँ तक पहुचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। तो आइए जानते है अक्षय कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें। अक्षय का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
अक्षय को मार्शल आर्ट में काफी इंटरेस्ट था। अक्षय ने मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के लिए बैंकाक चले गए और वही उन्होंने अपने जीवन यापन के लिए वेटर की जॉब की। उसके बाद में जब अक्षय वापस मुम्बई आये तो उन्हें बहुत सारी परेशानियों से सामना करना पड़ा बाद में अपने दोस्त के कहने पर अक्षय ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया जिसके बाद उनको सक्सेस मिलने लगी। अक्षय ने अपनी पहली फ़िल्म में महज़ 7-8 सेकंड का रोल किया था।
इसमें उन्होंने कराटे ट्रेनिगं इंस्ट्रक्टर का रोल निभाया था। उसके बाद इनके जीवन मे कई उतार चढ़ाव आये लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलिवुड में अक्षय खिलाड़ी के नाम से मशहूर है उनकी बहुत सारी फिल्मों का नाम में खिलाड़ी शब्द जुड़ा है जैसे खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाडियों का खिलाड़ी इंटरनेशनल खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी हैं.
बॉलिवुड में अक्षय को एक फिट एंड डिस्प्लेंड एक्टर्स में सुबह साढ़े चार बजे उठते हैं। सरकार ने उन्हें पद्मम श्री और राजीव गांधी अवार्ड से नवाजा है। अक्षय अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में है जिसमे वो दक कॉप की भूमिका में नज़र आयेंगें।
3. शाहरुख खान
बॉलिवुड के किंग खान यानी बादशाह शाहरुख खान आज बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके है। लड़कियों के दिलों में राज करने वाले शाहरुख खान को बचपन में उनके दोस्त मेल ट्रेन के से नाम से बुलाते थे क्योंकि शाहरूख दौड़ने में बहुत तेज थे। शाहरुख खान की पहली च्वाइस एक्टिंग नहीं थी वो इससे पहले हाकी प्लेयर बनना चाहते थे।
इनका एक्टिंग करियर काफी कठनाइयों भरा रहा है। लेकिन आज अपने एक्टिंग के बल पर इन्होंने अपनी बादशाहत कायम की है। इन्होंने दीवाना, बाजीगर, डर, कभी हां कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, जोश,
मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, मैं हूं ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रा.वन, डान 2, जब तक है जान और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी हिट फिल्में दी है।
4. सलमान खान
बॉलिवुड के सुल्तान यानी सलमान खान एक बड़े मेगा स्टार हैं। अगर वो किसी फिल्म में होते हैं तो फ़िल्म लगभग हिट होती है।
सलमान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान कि माँ हिन्दू थी। सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान हैं। सलमान खान बहुत साधारण जीवन जीते है। इनका खान पान और पहनावा बिल्कुल साधारण है। सलमान का जीवन कई कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा
हुआ है। सलमान अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा भी सलमान अपने जीवन में कई कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़े हुए है। इस समय सलमान अपनी आगामी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर चर्चा में है।
5. ऋतिक रोशन
फ़िल्म कहो ना प्यार है से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले रितिक अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों में छा गये थे। बॉलिवुड में रितिक कि पहचान एक बेहतरीन डांसर के रूप में होती है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि 21 कि उम्र में उनको डांस करने में प्रोब्लम होती थी जिसके बाद उन्हें अपने रीढ़ की हड्डी का ऑपेरशन कराना पड़ा था। इसके अलावा रितिक बचपन से ही अपने हकलाने की समस्या से परेशान थे। वो सही से एक लाइन बोल भी नही सकते थे।
चिंकी मिंकी ……….. बायोग्राफी हिंदी
लेकिन उनकी इच्छाशक्ति से आज ये सब सम्भव हो पाया है। हकलाने की समस्या से दूर रहने के लिए आज भी वो थेरेपी लेते है। रितिक रोशन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमे कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष, काबिल, सुपर 30 जैसी फिल्में शामिल है। रितिक अपनी फिल्म कृष 3 का सीक्वल कृष 4 लेकर आ रहें हैं।