भावीन भानुशाली का जीवन परिचय हिंदी में- Bhavin Bhanushali biography in hindi- भारतीय फिल्म अभिनेता के साथ साथ जाने माने Tik-tok स्टार और मॉडल हैं। उन्होंने टीवी और फिल्म से ज्यादा पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर अप्प टिकटोक से हासिल हुई हैं। टीवी सीरियल चिड़ियाघर के हिस्सा भी रह चुके है। इसके अलावा भावीन फिल्म दे दे प्यार दे (De de pyar de) और बब्बर का टब्बर में भी अभिनय कर चुके हैं
भावीन भानुशाली जन्म और परिवार (Birth and Family)
भावीन भानुशाली का जन्म 1997 मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। भावीन एक हिंदू गुजराती परिवार से है। माता का नाम अस्मिता भानुशाली हैं। इनकी एक बहन भी है उसका नाम अक्षिता भानुशाली है। Bhavin की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से हुई है और भावीन भानुशाली ने अपना ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज से किया हैं। भावीन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक(Hobbie) था।
अपने करियर की शुरुआत 2016 में आई वेब सीरीज आयशा: अ वर्चुअल गर्लफ्रेंड से की थी। इसके बाद भावीन फिल्म दे दे प्यार दे और क्विकी फ़िल्म में भी नज़र आये। इसके बाद इन्होने वेब शो बब्बर का टब्बर में भी काम किया है।
Bhavin Bhanushali कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुके है। भावीन सब टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो चिड़ियाघर का भी हिस्सा रहे है। इसके अलावा भावीन भानुशाली वी चैनल के काफी पॉपुलर शो स्प्लिट्सविला में भी काम कर चुके है।
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटोक से मिली। भावीन भानुशाली टिकटोक और इंस्टाग्राम के काफी पॉपुलर स्टार है। वह टिकटोक पर कॉमेडी, लिपसिंग और रोमांटिक वीडियो अपलोड करते है। अपनी ज्यादातर वीडियो समीक्षा सूद और विशाल पांडे के साथ बनाते है।
Bhavin Bhanushali Short biography | भावीन भानुशाली की संक्षिप्त जीवनी
असली नाम | भावीन भानुशाली (Bhavin Bhanushali) |
उपनाम | भावीनी |
जन्म तिथि | 24 अगस्त 1997 |
उम्र | 24 वर्ष (2021 के अनुसार) |
जन्म स्थल | मुंबई, महाराष्ट्र भारत |
लोकप्रियता मिलने की वजह | टिक टॉक लिप सिंक वीडियो और एमटीवी स्प्लिट्सविला 12 |
पेशा | मॉडल, टिक-टॉक स्टार, एक्टर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर |
टिक टॉक ग्रुप का नाम | तीन तिगाड़ा ग्रुप |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म/ जाति हिंदू | |
ग्रुप मेंबर | समीक्षा सूद, विशाल पांडे और भावीन भानुशाली |
बॉलीवुड डेब्यु | दे दे प्यार दे 2019 (अजय देवगन का बेटा) |
पहली वेब सीरीज | आयशा: ए वर्चुअल गर्लफ्रेंड 2016 |
अन्य वेब सीरीज | विक्की और बब्बर का टक्कर |
पहली टीवी सीरियल | चिड़ियाघर |
पिता का नाम | जानकारी नहीं है |
माता का नाम | अस्मिता भानुशाली |
स्कूल का नाम | सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज का नाम | मीठीबाई कॉलेज मुंबई और ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक/ ग्रेजुएशन |
पत्नी | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड का नाम | समीक्षा सूद |
कुल संपत्ति | 50 लाख रुपए तकरीबन |
आय | दो से तीन लाख रुपए प्रति माह |
शारीरिक माप | 40 – 30- 13 |
लंबाई | 5 फुट 8 इंच, 172 सेंटीमीटर, 1.72 मीटर |
वजन | 70 किलोग्राम, 154 एलबीएस पाउंड |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
Bhavin Bhanushali on Social media | |
फेसबुक आईडी | Bhavin Bhanushali |
इंस्टाग्राम आईडी | @bhavin_333 |
टि्वटर आईडी | @bhavin_333 |
टिक- टॉक आईडी | @bhavin_333 |
मोबाइल नंबर | NA |
Bhavin Bhanushali Girlfriend, Wife | भावीन भानुशाली की प्रेमिका और पत्नी
बात अगर Bhavin Bhanushali की लव लाइफ की हो तो सोशल मीडिया में अफवाह है कि भावीन, फेमस टिकटोक स्टार समीक्षा सूद को डेट कर रहे है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो भावीन और Sameeksha sud ही बता सकते है।
भावीन सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते है ये कहना गलत नही होगा कि इन्हें असली पहचान सोशल मीडिया से ही मिली है। Tik- tok पर भावीन भानुशाली के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी इनकी पॉपुलैरिटी कम नही है। इंस्टाग्राम पर इनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है।
क्या भावीन भानुशाली रियालिटी शो स्प्लिट्स विला में थे?
जी हां एम टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 12 में Bhavin Bhanushali एक पुरुष कंटेस्टेंट के तौर पर थे। बता दें इस शो को सनी लियोनी और रणविजय सिन्हा होस्ट करते हैं।
स्प्लिट्सविला 12 के विजेता प्रियंवादा कांत और श्रेया मित्तल थी, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से यह साबित किय कि भावीन भानुशाली असल में जीत के हकदार हैं। उन्होंने आशीष भाटिया और निशा लायर को ग्रैंड फिनाले में हराया था।
जानकारी के लिए बता दें MTV Splitsvilla X2 में भावीन भानुशाली वाइल्ड कार्ड से एंट्री किए थे। जिसकी मैच कंटेस्टेंट अहाना शर्मा थी। वहीं आशीष भाटिया और मीसा लोअर नंबर 1 कपल थे।

भावीन भानुशाली के बारे में तथ्य | Bhavin Bhanushali Facts
- Bhavin Bhanushali सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करते हैं।
- उनका पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार हैं। कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की फिल्में देखना पसंद है।
- पसंदीदा गायक की बात करें तो आतिफ असलम, एडी शेरन और जस्टिन बीबर के गाने उन्हें खूब अच्छे लगते हैं।
- 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे में भावीन भानुशाली ने अजय देवगन के बेटे ईशान मेहरा(Ajay devgan son) का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की थी।
- भावीन को असली पहचान टिक टॉक और रियालिटी शो स्प्लिट्सविला 12 से मिली है।
- इन्होंने आयशा: अ वर्चुअल गर्लफ्रेंड, विक्की और बब्बर का टक्कर जैसे Web series में अभिनय किया है।
- टिक-टॉक पर भावीन भानुशाली का एक मशहूर टीम है। जिसका नाम Teen tigada ग्रुप है। इसमें भावीन भानुशाली की गर्लफ्रेंड समीक्षा सूद और दोस्त Vishal Pandey हैं।
फैजल सिद्दीकी का जीवन परिचय हिंदी में- Faizal Siddiqui