अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने बहुत ही जल्दी अपार सफलता हासिल की है वो भी अपने मेहनत के दम पर। आज इनका नाम उभरते सितारों में सबसे आगे लिया जाता है। आयुष्मान का वास्तविक नाम आयुष्मान नहीं है बल्कि निशांत खुराना है, लोग इन्हें आयुष कह कर भी बुलाते हैं। आयुष्मान अभिनेता के साथ-साथ लेखक और गायक भी हैं।
आयुष्मान जब मात्र 4 वर्ष के थे तो माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब से इंस्पायर होकर इन्होंने फिल्मों में आने का सोचा था। इनके पिता भी चाहते थे कि ये अभिनेता बने।
आयुष्मान की शारीरिक माप की बात करें तो इनकी हाइट 175 सेंटीमीटर और फुट में 5 फुट 9 इंच है और इनका वजन 154 पाउंड यानी 70 किलो है।आयुष्मान की छाती 40 इंच, कमर 32 इंच और बाइसेप्स 12 इंच है। आयुष्मान की काली आंखें और काले बाल इनके लुक को और भी बढ़ाते हैं।

आयुष्मान खुराना का प्रारंभिक जीवन कुछ ऐसा था!
14 सितंबर 1984 में चंडीगढ़ में जन्मे आयुष्मान अभी मात्र 36 वर्ष के हैं। आयुष्मान का राशि चिन्ह कन्या है। हिंदू धर्म में जन्मे आयुष्मान की जाति खत्री है।
आयुष्मान की शुरुआती पढ़ाई सेंट जॉन हाई स्कूल चंडीगढ़ से पूरी हुई और आगे की पढ़ाई इन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से की। इसके बाद में इन्होंने स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से इंग्लिश लिटरेचर से मास्टर डिग्री ली।
जब इन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और मित्रों को बताया कि अभिनेता बनना चाहते हैं तो लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया और जब ऑडियंस के लिए गए तो भी इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि इनकी लैंग्वेज में पंजाबी टच था और इनकी आइब्रो भी काफी मोटी थी।
आयुष्मान ने कयामत और एक थी रानी जैसे टीवी शो में भी काम किया। 2007 से 2012 तक इन्होंने फिल्मो में आने से पहले काफी संघर्ष किया। इनकी मेहनत रंग लाई और 2012 में इन्होंने विक्की डोनर नाम की फिल्म की जो काफी हिट हुई और इन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। फिल्म विक्की डोनर का गाना पानी दा रंग इन्होंने ही गाया है।
आयुष्मान के पिता थे ज्योतिष
आयुष्मान के पिता पी खुराना एक अच्छे ज्योतिष और राजनीतिज्ञ हैं और इनकी मां का नाम पूनम खुराना है। इनका एक भाई भी है जिसका नाम अपारशक्ति खुराना है जो एक रेडियो जॉकी के साथ अभिनेता भी है।

आयुष्मान खुराना की पत्नी, बेटा और बेटी के बारे में जानिए
आयुष्मान की प्रेमिका ताहिरा खुराना प्रोफेसर और लेखिका है। 2011 में आयुष्मान ने ताहिरा खुराना से शादी कर ली थी। 2 जनवरी 2012 को आयुष्मान पिता बन गए। इनके बेटे का नाम विराजवीर है और फिर 21 अप्रैल 2014 में इनके घर एक प्यारी बच्ची का जन्म हुआ, उसका नाम इन्होंने वरुष्का रखा है। अतः ये एक बेटे और एक बेटी के पिता है।
आइए जानते आयुष्मान के पसंदीदा चीजों के बारे में आयुष्मान को खाने में राजमा चावल रसगुल्ला, इमरती, चिकन करी, फालूदा कुल्फी और हलवा बेहद पसंद है। रंग की बात करें तो आयुष्मान को नीला और सफेद रंग ज्यादा भाता है।
आयुष्मान खुराना के बारे में कुछ रोचक बातें
- अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह आयुष्मान खुराना के फेवरेट स्टार हैं।
- माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण इनकी फेवरेट अभिनेत्रियां हैं।
- आयुष्मान की पसंदीदा फिल्में हैं तेजाब शक्ति दीवार और अग्निपथ।
- आयुष्मान क्रिस मार्टिन गायक के फैन हैं।
- उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है। न्यूयॉर्क घूमना इन्हें विशेष पसंद है।
- इनके पास ऑडी कार है।
- आयुष्मान एक फिल्म के लगभग दो से तीन करोड़ रुपए लेते हैं और इनकी नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है।
- आयुष्मान की मानें तो उन्होंने एक्टिंग अपनी दादी से सीखी वो दिलीप कुमार और राज कपूर की नकल करती रहती थीं।
- जब यह 16 साल के थे तब ये अपनी पत्नी ताहिरा से पहली बार मिले और तभी उन्होंने डिसाइड किया था कि वो उनसे शादी करेंगे।
- अभिनय के साथ-साथ इन्हें गायकी का भी शौक है 2002 में आए वी चैनल पर एक टीवी शो पॉप स्टार में इन्होंने भाग लिया था तब यह मात्र 17 साल के थे।
- आयुष्मान को कविताएं लिखने का बहुत शौक है और ये एक ब्लॉगर भी हैं। 2020 में आई गुलाबो सिताबो के लिए इन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा भी मिल चुकी हैं।
- आयुष्मान खुराना ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर कई अवार्ड अपने नाम किए हैं 2012 में आई फिल्म विकी डोनर के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ मेल फ़िल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म विक्की डोनर के लिए ही इन्हें 2013 में आइफा अवॉर्ड स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर अवार्ड भी मिला।
- 2019 में आई फिल्म अंधाधुन के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला।
ये भी पढ़ें- पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन की हाइट, उम्र, वेट, पत्नी, संपत्ति और जीवनी के बारे में जानिए