अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) एक फेमस राजनीतिज्ञ और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य भी हैं। इन्होने मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र से लियाक़त अली को हराकर जीत हासिल की थी। इसके अलावा ये लोकसभा के भी सदस्य भी रह चुके है।
उम्र और प्रारंभिक जीवन
अवतार सिंह का जन्म 17 दिसंबर 1957 को फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में हुआ था। अवतार सिंह भड़ाना को लोग इन्हें गुर्जर भी कहते हैं। अवतार सिंह फरीदाबाद में रहते हैं और ये जब मात्र 34 वर्ष के थे तब से राजनीति में आ गए।

अवतार सिंह भड़ाना की पत्नी, बेटा और बेटी के बारे में जानिए
अवतार की शादी ममता भड़ाना से हुई है और इन्हें एक बेटा अर्जुन और एक बेटी एकता भी है। अर्जुन बढ़ाना अपने पिता अवतार सिंह भड़ाना की तरह ही राजनीति में हैं, उनका दमदार भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
अवतार सिंह भड़ाना की बेटी एकता बढ़ाना बेहद खूबसूरत है वह एक इंस्टाग्राम मॉडल कंटेंट क्रिएटर और फैशन मॉडल है। उनके इंस्टाग्राम पर आए दिन तस्वीरें और रेल्स अपडेट होती है यहां उनके 20 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
आइये अब जानते हैं इनके राजनीति सफर के बारे में
शुरुआत में ये हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर रहे फिर वे देवीलाल सरकार में 6 महीने तक विधायक और सांसद भी रहे। इन्होंने साल 1984 में कांग्रेस कमेटी जॉइन की और फिर उसके संयुक्त सचिव भी चुने गए।
फिर ये साल 1987 में प्रदेश सचिव बनें और 1988 में हरियाणा के स्थानीय निकाय के मंत्री बने। ये यहीं नहीं रुके बल्कि अपनी मेहनत और लगन के चलते 2004 से 2009 इन्होंने फरीदाबाद से लोकसभा सदस्य का पदभार संभाला।
कुछ विशेष सूत्रों की माने तो ये कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण इन्होंने अपना नामांकन वापस लेने की बात कि और फिर बाद में इन्होंने यह साफ कर दिया कि वह राष्ट्रीय लोक दल ,रालोद के उम्मीदवार के रूप में जेवर से उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना की पत्नी है परी जैसी खूबसूरत, जानिए उनके बेटे और बेटी के बारे में