अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता व गायक हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी संगीत से की थी लेकिन बाद में इन्होंने अपनी एक्टिंग का भी जलवा दिखाया। आज अरविंद भोजपुरी सिनेमा के एक्शन हीरो के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।
अरविंद अकेला कल्लू की उम्र और प्रारंभिक जीवन
अरविंद (कल्लू )का जन्म 26 जुलाई 1997 को बक्सर, बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम चुनमुन चोबे है, जो कि एक गायक हैं। कल्लू की शिक्षा दीक्षा भी बक्सर से ही पूरी हुई है।
अरविंद को बचपन से ही गायकी की शौक था और इन्होंने बहुत कम उम्र में गायकी में अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
इनका पहला भोजपुरी एल्बम लेमन चुस लगेली साल 2010 में रिलीज हुआ था और इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाए जिसमे बोलता मुरगावा कुकुद्कु कुओ, मिस कॉल मार तारु ,जिला टॉप लागेलु, मार के जींस फाड़ दिह्तु आदि है।

बतौर अभिनेता इन्होंने साल 2016 में आई फ़िल्म दिलदार सजना से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्होंने फ़िल्म बताशा चाचा में अभिनय किया। इसके अलावा अरविंद फ़िल्म सजना मांगिया सजाई दा हमार, एक लैला तिन छेला, दीवानगी हद से, हुकुमत, त्रिदेव, दिल्दर साजना, त्रिशूल और रंग जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके है।
इनकी ऊंचाई 173 सेमी है और इनका वजन 70 किलो है। इनकी छाती की माप 39 इंच, कमर की माप 32 इंच और बाइसेप्स की माप 13 इंच है। इनकी आंखों और बालों का रंग काला है।
अरविंद अकेला उर्फ कल्लू संक्षिप्त जीवनी
पूरा नाम | अरविंद अकेला |
उपनाम | अकेला और कल्लू |
प्रोफेशन | संगीतकार और अभिनेता |
पहली गीत | मुर्गा मोबाइल बनके (2011) |
पहली भोजपुरी फिल्म | दिल भईल दीवाना (2015) |
उम्र | 24 वर्ष |
जन्म तिथि | 26 जुलाई 1997 |
जन्म स्थान | बिहार के बक्सर जिले में |
स्कूल | बक्सर हाई स्कूल, बिहार |
लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
पिता का नाम | चुनमुन चूबे |

अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी कौन है?
अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी और गर्लफ्रेंड का नाम और फोटो देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। लेकिन सबसे पहले हम आपसे बात करेंगे अरविंद के शादी की खबर कैसे वायरल हुई।
दरअसल लोग निशा दुबे को कल्लू की पत्नी समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि अरविंद ने अब तक विवाह नहीं किया है और उनकी वर्तमान उम्र केवल 24 वर्ष है। हालांकि गर्लफ्रेंड के तौर पर यामिनी सिंह और रितु सिंह को देखा गया है। आप उनकी तस्वीरें इस आर्टिकल में देख सकते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू की संपत्ति कितनी है?
कल्लू के पास कितना पैसा है? सबसे पहले आप जान लीजिए कि अरविंद के पिता एक प्रोफेशनल म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उन्होंने भोजपुरी में कई सुपरहिट गाने दिया है जबकि अपने बेटे कल्लू की पहली गीत मुर्गा मोबाइल बनके को भी उन्होंने ही म्यूजिक दिया था।
अरविंद अकेला की कुल संपत्ति लगभग ₹1,00,00,000 है और एक फिल्म की फीस लगभग 10 लाख रुपए होती है। वहीं एक भोजपुरी गीत की फीस तकरीबन 1 लाख से ₹2,00,000 है।