अमिताभ बच्चन जी सिनेमा में चार दशक से ज्यादा समय बिता चुके है। एंग्री यंग मैन नाम से मशहूर सदी के महानायक ने अनगिनत हिट फिल्में दी है। हिंदी फ़िल्म जगत में लोग इन्हें बिग बी, शहंशाह, ए. बी. सीनियर, बॉलीबुड के मुन्ना,अमित अन्य कई नामो से बुलाते है।
आज आप Amitabh Bachchan की जीवनी जानेंगे, यहां उम्र, परिवार, पत्नी बेटी और फिल्मों का जिक्र किया है। वहीं संपत्ति, कमाई और लग्जरियस लाइफ स्टाइल के बारे में भी जानेंगे।
- उम्र और प्रारंभिक जीवन | Amitabh Bachchan Age and Earlier Life
- अमिताभ बच्चन की पत्नी, बेटी और बेटा | Amitabh Bachchan Wife, Daughter & Son
- अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड और अफेयर्स – Amitabh Bachchan Girlfriend List
- अमिताभ बच्चन की लंबाई और शारीरिक नाप | Amitabh Bachchan Height & Body
- अमिताभ बच्चन की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता | Amitabh Bachchan Education
- फिल्में और अवॉर्ड्स
- राजनीतिक करियर
- अमिताभ बच्चन की संपत्ति और फीस | Amitabh Bachchan Net Worth
- अमिताभ बच्चन का संक्षिप्त जीवनी – Amitabh Bachchan Bio/wiki hindi
- FAQ
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Amitabh Bachchan Age and Earlier Life
अमिताभ बच्चन जी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में उत्तर प्रदेश इलाहाबाद भारत मे हुआ था। इनके पिता श्री हरिबंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के एक प्रसिद्ध कवि थे। इनकी माता का नाम तेजी बच्चन था। इनका एक छोटे भाई भी हैं जिसका नाम अजिताभ है। बचपन मे इनका नाम इन्कलाब रखा था लेकिन बाद में इनके पिता जी ने Amitabh Bachchan रख दिया।
शुरुआती पढ़ाई शेरवूड कॉलेज नैनीताल से हुई आगे की पढ़ाई दिल्ली के किरोरीमल कॉलेज से की। अमित जी बचपन से ही होशियार विद्यार्थी रहे हैं।
Amitabh Bachchan का विवाह वर्ष 1973 में बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से हुआ था। जिनसे इसके दो बच्चे भी है, अपने पुत्र का नाम अभिषेक बच्चन है जो कि बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता है और अमिताभ बच्चन की बेटी (Daughter) का नाम श्वेता बच्चन नंदा है।
अमित जी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बहुत संघर्ष किया। अभिनेता के तौर पर अमित जी ने फ़िल्म सात हिन्दुस्तानी से की थी। उसके बाद इन्होंने कई फिल्मे की लेकिन वो ज्यादा कमाल नही कर पायी। फ़िल्म जंजीर की सफलता के बाद इन्होंने लगातार सुपरहिट फिल्मों की लड़ी लगा दी।

अमिताभ बच्चन की पत्नी, बेटी और बेटा | Amitabh Bachchan Wife, Daughter & Son
सदी के महानायक का शादी से पहले दो अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है। जिसमें प्रवीण भाभी और रेखा गर्लफ्रेंड (Girlfriend) थी। 3 जून 1973 को जाया भादुरी नामक खूबसूरत अभिनेत्री से शादी की है। हालांकि इससे पहले वे डेट करते थे। आपको बता दें जाया भादुरी एक अभिनेत्री के अलावा भारतीय पॉलीटिशियन भी है।
अपनी पत्नी से उन्हें दो बच्चे हैं। जिसमें बेटा अभिषेक बच्चन, जो बॉलीवुड अभिनेता है। वहीं बेटी श्वेता बच्चन-नंदा है। बेटी (Daughter) श्वेता बच्चन-नंदा का जन्म 17 मार्च 1974 में हुआ था। फिलहाल वह 46 वर्ष की है।
अमिताभ नहीं चाहते थे कि बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए। इसी वजह से स्पोर्ट्स ग्रुप के डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटर निखिल नंदा से शादी करा दी।
आपको बता दें Amitabh Bachchan नाना बन चुके हैं। उनके नाती का नाम अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा है। नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बेस्ट फ्रेंड हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्होंने 20 अप्रैल 2007 को विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन से विवाह की थी।
2011 में अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के पिता बने। देखा जाए तो Amitabh Bachchan का हंसता खेलता परिवार है। वहीं लग्जरियस लाइफ स्टाइल और अमीरी के चर्चे तो सुने ही होंगे।

अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड और अफेयर्स – Amitabh Bachchan Girlfriend List
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता का नाम अभिनेत्रियों के साथ जुड़ना तो लाजमी है. उन्होंने सबसे पहले परवीन बाबी नामक भारतीय अभिनेत्री को डेट किया था.
सालों तक अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड रेखा थी और बाद में जया बहादुरी के करीब आए। हालांकि शादी के बाद भी वे अपने लव अफेयर्स के कारण चर्चा में आते रहते थे। आज भी Amitabh Bachchan की इंस्टाग्राम तस्वीरें लड़कियां पसंद करती हैं।
अमिताभ बच्चन की लंबाई और शारीरिक नाप | Amitabh Bachchan Height & Body
70 से 90 के दशक में अमिताभ लड़कियों की पहली क्रश थे. उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता है. अपनी Height के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. आपको बता दें वह 6 फीट 2 इंच लंबे हैं, जो 188 सेंटीमीटर और 1.8 मीटर है. उनके आंखों का रंग गहरा भूरा है. खैर आज भी Amitabh Bachchan बॉलीवुड के सबसे लंबे अभिनेता हैं.
अमिताभ बच्चन की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता | Amitabh Bachchan Education
क्या आपको पता है Amitabh Bachchan का पहला नाम इंकलाब श्रीवास्तव है, अब उन्हें बिग बी एंग्री, यंग मैन, अमित जी और बॉलीवुड के शहंशाह कहकर बुलाया जाता है. ब्रिटिश काल में इलाहाबाद में जन्मे थे.
उन्होंने इलाहाबाद के ही जनाना प्रबोधिनी बॉयज हाई स्कूल से शुरुआती Education की. उसके बाद किरोरी मल कॉलेज नई दिल्ली, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 2 चंडीगढ़ और शेरवुड कॉलेज नैनीताल भारत से उच्च शिक्षा हासिल किया है. बी. एससी पूरी की है, जो बैचलर ऑफ साइंस कहलाती है
फिल्में और अवॉर्ड्स
वैसे तो Amitabh Bachchan जी की Movies की गिनती करना मुश्किल सा लगता है लेकिन फिर भी Amitabh Bachchan की कुछ Superhit Movies के नाम– जंजीर, सौदागर, चुपके -चुपके, शोले, कालिया, लावारिश, सत्ते पे सत्ता, नमक हलाल, कुली, मोहब्बते.
भूतनाथ, बागवान, चीनी, पा, ब्लैक, डॉन, त्रिशूल वक़्त आदि। अमिताभ जी ने अपने फ़िल्मी करियर में कई पुरस्कार अपने नाम किये है तीन बार इन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरूस्कार मिल चुका है। 14 बार फ़िल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फ़िल्म फेयर में सबसे ज्यादा 39 बार नामित हो चुका है।

राजनीतिक करियर
फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अमित जी ने राजनीति में भी अपनी किस्मत अजमाई औऱ इलाहाबाद के 8 वें आम चुनाव में ताकतवर नेता एच एन बहुगुणा जी को हराया। लेकिन मात्र तीन साल में Amitabh Bachchan ने राजनीति को अलविदा का दिया।
इसके अलावा अमिताभ जी मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को भी होस्ट करते रहे है।
अमिताभ बच्चन की संपत्ति और फीस | Amitabh Bachchan Net Worth
मशहूर अभिनेता अमिताभ बॉलीवुड में अपने 51 साल पूरे कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना दिया और लोग इसलिए उन्हें महानायक भी कहने लगे। अमिताभ के पास वर्तमान में लगभग 2800 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति (Net Worth) है।
उनकी ज्यादातर कमाई फिल्मों और विज्ञापन से आती है। Amitabh Bachchan हर एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपए लेते हैं और किसी प्रोडक्ट के विज्ञापन की फीस 5 करोड़ रुपए है।
इतने करोड़ के मालिक हैं विराट कोहली
Amitabh Bachchan की पर्सनल इनवेस्टमेंट 165 करोड़ की है। इसके अलावा अमिताभ शेयर बाजार से भी बहुत अच्छी कमाई करते है। बीते 3 सालों में उनकी संपत्ति में 90 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अमिताभ पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को भी होस्ट करते है और उसके बदले में बड़ी रकम बसूलते है।

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी और बंगले (Amitabh Bachchan properties)
Amitabh Bachchan बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शीर्ष के अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अमिताभ के पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। उनके पास 4 बंगले हैं। जिनमें से प्रतीक्षा वाला House 160 करोड़ रुपए का है। वर्तमान में अमिताभ जलसा में पूरे परिवार के साथ रहते है। इसके अलावा भी अमिताभ के पास 2 बंगले और property है।

अमिताभ बच्चन की कारें और लग्जरी चीज | Amitabh Bachchan Car & Properties
बेहद लग्जरी लाइफ जीते है और इसका अंदाजा उनकी कारों से बखूबी लगाया जा सकता है।अमिताभ के पास 11 लक्जरी कारें हैं। जिनमें मर्सिडीज, पोर्श लेक्सस, बीएमडब्ल्यू, फेन्टम जैसी Luxury Cars शामिल हैं। Favourite Car पोर्श लेक्सस है। इसके अलावा बिग बी घड़ियों के भी शौकीन है और Amitabh के पास बहुत महंगी घड़ियां है।
अमिताभ बच्चन के बारे में मजेदार बातें – Amitabh Bachchan Facts in Hindi
- Amitabh Bachchan कभी चैन स्मोकर थे। शादी के 7 साल बाद यानी 1980 में उन्होंने स्मोकिंग पूरी तरह छोड़ दिए और शराब पीना भी हमेशा के लिए छोड़ दिया था।
- आपको बता दें अमिताभ की मां पंजाब के फैजाबाद से थी, जो क्षेत्र अब पाकिस्तान में है।
- Amitabh Bachchan के बचपन का नाम इंकलाब था, बाद में उनके पिता के दोस्त सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उन्होंने अमिताभ नाम रख लिया। इसका मतलब ‘ऐसी रोशनी जो कभी मरे ना’ होता है.
- पूर्वज श्रीवास्तव सरनाम उपयोग करते थे। वह कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि कास्ट सिस्टम से अमिताभ के पिता जी काफी प्रभावित हुए। इसके कारण बच्चन सरनाम रख लिया था।
- कॉलेज के समय में Amitabh Bachchan छोटे-मोटे नाटक में भाग लेते थे।
- समय के साथ अमिताभ बच्चन की चॉइस बदलती रही, पहले वे इंजीनियर बनना चाहते थे। बाद में इंडियन एयर फोर्स बनने की चाह उठी थी। लेकिन वक्त ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया।
- COLLAGE के समय से ही उन्हें खेलकूद में खासा दिलचस्पी थी। नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में बॉक्सिंग चैंपियनशिप भी जीते थे।
- सात हिंदुस्तानी उनकी DEBUT फिल्म थी। इससे पहले वह वॉइस एक्टर थे।1969 में उन्हें भुवन शोम नामक फिल्म के लिए चुने गए।
- जया भादुरी के साथ साल 1971 में आई फिल्म गुड्डी से नज़दीकियां बड़ी थी। महज 2 साल बाद शादी कर लिया।
- 1973 में आई फिल्म जंजीर से Amitabh Bachchan को स्टारडम हासिल हुई, जो प्रकाश मेहरा ने निर्देशन किया था। हालांकि किस्मत को इतनी जल्दी सफलता मंजूर नहीं थी इसीलिए जंजीर के बाद 12 फिल्में फ्लॉप हुई थी।
- शोले फिल्म के लिए उन्हें एक लाख रुपए फीस मिली थी, उन्होंने जय का रोल निभाया है
- फिल्म कुली के दौरान लीवर में चोट लगी थी। यह एक्सीडेंट 26 जुलाई 1983 को हुई थी। अच्छी इलाज से उन्हें बचा लिया गया था। 2017 में कौन बनेगा करोड़पति के होस्टिंग के दौरान उन्होंने यह कहा कि 75% लीवर उन्होंने खो दिया है। वह हेपेटाइटिस बी से भी परेशान थे। हालांकि उन्होंने बीमारी से जंग जीत ली है। इसीलिए यूनिसेफ ने Amitabh Bachchan को हेपेटाइटिस बी की जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
- आपको बता दें 1994 में फिल्म इंसानियत आई थी, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई, उसके 5 साल बाद तक उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया था। फिर अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली।
- Amitabh Bachchan दोनों हाथों से लिखने में सक्षम है।
- 11 जुलाई 2020 को अचानक से कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई थी। मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में इलाज होने से वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।

अमिताभ बच्चन का संक्षिप्त जीवनी – Amitabh Bachchan Bio/wiki hindi
वास्तविक नाम- | इंकलाब श्रीवास्तव |
पूरा नाम- | अमिताभ हरिवंश राय श्रीवास्तव |
उपनाम- | अमिताभ बच्चन, मुन्ना, एंग्री यंग मैन, बिग बी, सदी के महानायक, अमित जी, बॉलीवुड के शहंशाह |
व्यापार/ पेशा – | अभिनेता, राजनेता और टीवी होस्ट |
जन्म की तारीख- | 11 अक्टूबर 1942 |
आयु (2021 तक)- | 79 वर्ष |
जन्मस्थल- | ब्रिटिश साम्राज्य के काल में उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद में, भारत |
धर्म- | लिब्रा |
स्कूल का नाम | जनाना प्रबोधिनी बॉयज हाई स्कूल, इलाहाबाद |
कॉलेज का नाम | गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 2 चंडीगढ़, किरोरी मल कॉलेज नई दिल्ली और शेरवुड कॉलेज नैनीताल, भारत |
शैक्षिक योग्यता | बैचलर ऑफ साइंस |
राजनीतिक करियर | इंडियन नेशनल कांग्रेस |
पहली बॉलीवुड फिल्म | सात हिंदुस्तानी (1969) |
हॉलीवुड फिल्म | द ग्द ग्रेट गतस्बी (2013) |
पहली होम प्रोडक्शन फिल्म | तेरे मेरे सपने (1996) |
टीवी होस्ट | कौन बनेगा करोड़पति (2000) |
अवार्ड | पदम श्री अवार्ड (1984) पद्म भूषण अवार्ड (2001) |
शादीशुदा स्थिति | विवाहित |
गर्लफ्रेंड्स और अफेयर्स | प्रवीण बॉबी, रेखा, जया भादुरी |
शादी | 3 जून 1973 |
पत्नी का नाम | जया भादुरी बच्चन |
बच्चे | अभिषेक बच्चन (बेटा), श्वेता बच्चन-नंदा (बेटी) |
बहू का नाम | ऐश्वर्या राय बच्चन |
पिता का नाम | हरिवंश राय बच्चन (हिंदी कवि) |
मां का नाम | तेजी बच्चन श्यामला (सौतेली मां) |
भाई का नाम | अजिताभ बच्चन (छोटा भाई) |
वर्तमान घर का पता- | जलसा, मेहता रोड कपोल हाउसिंग सोसाइटी, जूहू, मुंबई- 400049, भारत |
जाति/ धर्म | कायस्थ, हिंदू |
कुल संपत्ति- | 2800 करोड़ रुपए |
सोशल मीडिया अकाउंट्स- | इंस्टाग्राम आईडी- टि्वटर आईडी- फेसबुक आईडी- |
सलमान खान की संपत्ति जानकर उड़ जायेंगे होश!
Final Words
आपने Amitabh Bachchan की जीवनी से देखा कि किस तरह उनका जीवन का उतार-चढ़ाव से भरा था. यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष की जरूरत है. उनकी जीवनी की महत्वपूर्ण बातों को दिखाया गया है. यहां अमिताभ बच्चन की लंबाई, लाइफस्टाइल, संपत्ति, कमाई, फीस, पत्नी, बेटी, परिवार इत्यादि के बारे में विस्तार से जाना है.
FAQ
अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति कितनी है?
साल 2020 में अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. फॉर्ब्स मैगजीन के अनुसार केवल 2015 में उन्होंने 33.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। खैर भारतीय मुद्रा में वे तकरीबन 2800 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
अमिताभ बच्चन की लंबाई क्या है
वे 1.83 मीटर लंबे हैं, जो 6 फुट 2 इंच है. बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन सबसे लंबे अभिनेता हैं.
अमिताभ बच्चन की राष्ट्रीयता क्या है?
जब अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था, तब भारत देश ब्रिटिश राज का गुलाम था. हालांकि अमिताभ बच्चन पक्के हिंदुस्तानी हैं.
भारत का सबसे अमीर अभिनेता कौन है?
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की संपत्ति सबसे ज्यादा है. साल 2020 में वे तकरीबन 5200 करोड़ के मालिक हैं.
बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में अमिताभ बच्चन कितने नंबर पर हैं?
सबसे अमीर अभिनेता के पहले नंबर पर शाहरुख खान हैं। 2020 में वह तकरीबन 5200 करोड़ रुपए के मालिक हैं। जबकि दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन का नाम आता है। उनकी संपत्ति 400 मिलियन डॉलर है, जो 2800 करोड़ रुपए की भारतीय मुद्रा है।