अजय देवगन की फिल्में खूब पसंद की जाती है. 2020 की उनकी आखिरी फिल्म तानाजी थी, जो इस साल सबसे ज्यादा कमाई किया था. Ajay Devgn की 10 सबसे सुपरहिट फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं, जिसमें तानाजी फिल्म का भी जिक्र किया गया है। बेशक ये मूवीज उनके करियर की सबसे बेहतरीन मानी जाएगी, अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज सूर्यवंशी मैदान और गोलमाल 5 है इनमें से दो फिल्में तो रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह 2020 तक रिलीज होंगी. यकीन मानिए यह अजय देवगन की सभी फिल्मों में सबसे अच्छी है। तो चलिए देखते हैं।
अजय देवगन की 10 सबसे अच्छी फिल्में – Ajay Devgn Movies
10. दे दे प्यार दे
बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgn की फिल्म दे दे प्यार दे 16 मई 2019 को रिलीज हुई थी। फ़िल्म में तब्बू और रकुल प्रीत के बीच लव ट्रायंगल को दिखाया गया है। फ़िल्म में शादीशुदा अजय को अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में इन तीनों की बीच की नोकझोंक को दिखाया गया है। इस फ़िल्म में आपको जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। वैसे अजय देवगन की फिल्में इतनी बोल्ड नहीं होती है।

9. दिलवाले
फ़िल्म दिलवाले 4 फरवरी 1994 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में Ajay Devgn, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फ़िल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और फ़िल्म एक्शन से भरपूर है।
इस फ़िल्म में लालची संरक्षक द्वारा एक झूठे हत्या के केस में फंसा दिया जाता है। जिससे वो अपना मानसिक संतुलन खो देता है और फिर उसे मानसिक अस्पताल भेज दिया जाता है।
एक ईमानदार पुलिस (सुनील शेट्टी) उसको उसके पागलपन से बाहर आने में उसकी मदद करता है और उसको न्याय दिलवाता है।

8. दिलजले
सुपरहिट फिल्म दिलजले 20 सितंबर 1996 को रिलीज़ हुई थी। ये फ़िल्म हैरी बवेजा द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की रोमांचकारी एक्शन फिल्म थी। फिल्म में Ajay Devgn , सोनाली बेंद्रे और मधु मुख्य भूमिका में है।
फ़िल्म में अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और परमीत सेठी ने सहायक भूमिका निभाई है। ये फिल्म 1996 की सुपरहिट रही थी। फ़िल्म में श्याम (अजय ) ऱाधिका (सोनाली बेन्द्रे) से प्यार करता है।

लेकिन राधिका के पिता (शक्ति कपूर) उसे पसन्द नहीं करते है और श्याम के पिता की हत्या करवा कर श्याम पर आतंकवादी होने का आरोप लगा देते है।
श्याम अपनी पिता की हत्या का बदला लेने की लिए सच में आतंकी शाका बन जाता है और दारा (अमरीश पुरी) के साथ मिल जाता है जो कि एक आतंंकवादी है। लेकिन एक हमले में शाका सबकी जान बचाता है जिससे बाद में कैप्टन रणवीर व राधिका को उसकी सारी सच्चाई पता चल जाती है।
7. वन्स अप ऑन अ टाइम
फ़िल्म वंस अप ऑन अ टाइम इन मुंबई में 70 और 80 के दशक की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म में दो अंडरवर्ल्ड डॉन है जो मुंबई पर राज करना चाहते है।
फिल्म के दोनो डॉन में एक नेक है जो कि इंसानियत के बल पर राज करना चाहता है जबकि दूसरा बेईमान है उसके लिए इंसान की कोई कीमत नही वो हर कीमत पर पैसा कमाना चाहता है।
फ़िल्म में Ajay Devgn ने सुल्तान मिर्जा का किरदार निभाया है जो नेक डॉन है और इमरान हाशमी ने शोएब खान का किरदार निभाया है जो बेहद लालची है। इन दोनों किरदारों के अलावा पुलिस अफसर रणदीप हुड्डा फ़िल्म में जान डाल देते हैं। फ़िल्म में कंगना रनौत और प्राची देसाई भी है। अजय देवगन की फिल्में अधिकतर इसी प्रकार की होती है

6. दृश्यम
फ़िल्म दृश्यम 13 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। दृश्यम निर्देशक निशिकांत कामत की थ्रिलर-ड्रामा आधारित फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अजय देवगन, श्रिया सरन एवं तब्बू नज़र आएंगे।
इस फ़िल्म में एक आम आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगें। फिल्म में Ajay Devgn (विजय) की पत्नी के किरदार में अभिनेत्री श्रेया सरन नज़र आएंगी। जबकि फिल्म में अभिनेत्री तब्बू आईजी मीरा देशमुख के किरदार में नजर आएँगीं।

फ़िल्म की कहानी गोवा के एक आम-आदमी विजय की है जो अपने गांव में केबल नेटवर्क चलाता है। विजय को फिल्मे देखने का शौकीन है।
विजय की बड़ी बेटी एक कॉलेज ट्रिप पर जाती है जहाँ आईजी का लड़का सैम उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने आता है और विजय की पत्नी और बेटी के हाथों गलती से उसकी हत्या हो जाती है।
आईजी तब्बू अपने बेटे की तलाश करते करते विजय के घर पहुँच जाती है विजय अपने परिवार को बचाने के लिए नई-नई कहानी बनाता है। और अपने परिवार को इस आरोपो से बचा लेता है। अजय देवगन की फिल्में चाहे जितनी देखी हो, ये नहीं देखा तो क्या देखा। यह अजय देवगन की सभी फिल्मों से भिन्न है।
5. तानाजी : द अनसंग वॉरियर
अजय के करियर की 100वी फ़िल्म है ताना जी द अनसंग वारियर। तानाजी एक एक्शन फिल्म हैं। जिसमें अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल ने अभिनय किया है ।
इस फ़िल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं। इसमें 17वी शताब्दी कि तानाजी कि कहानी दिखाई गई है। इस ऐतिहासिक फ़िल्म की कहानी तो अच्छी है ही साथ मे इस फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन और युद्ध के सीन भी बहुत अच्छे है।
ये फ़िल्म इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली है फ़िल्म ने अब तक 280 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस फिल्म की सफलता के बाद लोग अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज सर्च कर रहे हैं।

4. गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये फ़िल्म 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी।
इसकी कहानी कुछ इस तरह है कि पाँच दोस्त जो अनाथ रहते है वो अपने अपने मार्गदर्शक के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जाते है

ये पांचो वही पर पढ़ लिख कर बड़े होते है और वही उनका सामना अपने दोस्त खुशी की आत्मा से होता है जिसको उस अनाथालय से जुड़े कुछ लोग मार देते है। अब ये पांचो दोस्त अपनी दोस्त खुशी का बदला लेते है और खुशी को मोक्ष दिलाते हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म थी।
3. सिंघम रिटर्न्स
ये फिल्म 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी। ये फ़िल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी। यह Ajay Devgn की सबसे ज्यादा कमाने वाली ओपनर फ़िल्म थी। अजय की इस फ़िल्म ने कमाई में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
इस फ़िल्म में Ajay Devgn पुलिस अधिकारी के रूप में नज़र आये थे। इस फ़िल्म में अजय के अपोजिट करीना कपूर नज़र आयी थी। अमोल गुप्ते और जाकिर हुसैन ऑपोजिट किरदार अदा करते नज़र आये थे।

2. रेड
16 मार्च 2018 को रिलीज हुई फ़िल्म रेड का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था। इस फ़िल्म में अजय देवगन एक इनकम टैक्स अधिकारी की भूमिका में नज़र आये थे और इलियाना डिक्रूज इनकी पत्नी का रोल अदा कर रही थी। इस फिल्म ने 101.54 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी।

Ajay Devgn इस फ़िल्म में किसी अज्ञात सूचना के आधार पर लखनऊ शहर के सबसे बड़े प्रभावशाली और पोलिटिकल व्यक्ति के घर पर रेड डालता है। और उन्हें वहां कई सारी समस्याओं से उलझना भी पड़ता है लेकिन वो अपनी रेड जारी रखते है और अपने मुकाम तक पहुँचते है। सौरभ शुक्ला में इस फ़िल्म में मुख्य ऑपोजिट किरदार निभाया है।
अक्षय कुमार की 10 सबसे अच्छी फिल्में
1. शिवाय
होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में एरिका कार उनकी पत्नी की भूमिका में थी जो इन्हें छोड़ कर अपने देश बुल्गेरिया चली जाती है।
अपनी बेटी को उसकी माँ से मिलाने बुल्गेरिया ले जाता है जहाँ उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। अजय की इस फिल्म ने 100.35 करोड़ की कमाई की थी हालांकि इस फिल्म का बजट ज्यादा था।

यह 10 फिल्में अजय देवगन की सभी फिल्मों से बेहतरीन है। यदि आप अजय देवगन की फिल्में देखना पसंद करते है, तो यकीनन इनमें से कईयों को आपने देखा होगा। आपको बता दें कि ये फिल्म में Ajay Devgn के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। वही यदि लॉकडाउन ना होता तो अजय देवगन की सूर्यवंशी और मैदान 2020 में अब तक रिलीज हो जाती लेकिन अब ये अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज में से एक है।