अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। शादी के बाद कपल एक दूजे का हाथ थामे नजर आते हैं। कभी इंस्टाग्राम पर तो कभी पब्लिक प्लेस पर प्यार दिखाते हुए नजर आते है। कई सालों तक बॉलीवुड के कपल एक दूजे को डेट करते हैं और बाद में शादी के बंधन में बंध जाते हैं। अभी हाल ही में भी बॉलीवुड के कई सारे सितारे हैं जिन्होंने शादी की। तो चलिए बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानते हैं जिन्होंने शादी के बाद एक साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया…

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी की। दोनों को पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में देखा गया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। उसके बाद इन दोनों के प्यार के चर्चे ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद पहली बार एक साथ काम किया।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। शादी के बाद जोड़े ने फिल्म ‘जंजीर’ में काम किया था। फिल्म जंजीर भी 1973 में ही रिलीज हुई थी।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

अमिताभ बच्चन की तरह उनके बेटे ने भी शादी की बाद अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ फिल्म में कम किया। अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। उसके बाद उन्होंने डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ फिल्म ‘रावण’ में ऐश्वर्या के साथ काम किया था।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर

नीतू कपूर ऋषि कपूर ने साल 1980 में शादी की थी शादी के बाद उन्होंने 2009 में फिल्म ‘लव आज कल’ में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था।

अजय देवगन और काजोल देवगन

24 फरवरी 1999 हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा कर के अजय और काजोल शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद भी इस जोड़े ने एक साथ कई फिल्में की। शादी के ठीक 7 महीने बाद 24 सितंबर 1999 को फिल्म ‘दिल क्या करें’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय और काजोल ने शादी के बाद एक साथ नजर आए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करेंगे और साथ ही शादी के बाद यह उनकी पहली मूवी भी है।

Leave a comment

Leave a Reply