अदिति गुप्ता हिंदी टीवी सीरियल की जानी मानी अभिनेत्री और मॉडल है। अभिनय की दुनिया मे आने से पहले कुछ सालो तक मॉडलिंग में हाथ आजमाए थे। अभिनय और मॉडलिंग में परिपक्व तो हैं ही साथ में बहुत अच्छी फैशन डिज़ाइनर भी हैं।
इस लेख में Additi Gupta का जीवन परिचय, पति, बहन और टीवी सीरियल्स के बारे में चर्चा करेंगे.
अदिति गुप्ता उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life

अदिति गुप्ता का जन्म 21 अप्रैल 1988 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा इनके गृह नगर भोपाल से ही पूरी हुई थी और इसके आगे की पढ़ाई Additi Gupta ने दिल्ली विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में पूरी की। अदिति के घर मे उनके माता पिता और एक भाई है। उनकी माँ का नाम पुष्पा गुप्ता है और पिता का नाम उमेश गुप्ता है।
वो अपने पति कबीर चोपड़ा के साथ मुंबई में रहती हैं। अभिनय की शुरुआत बहुत ही कम उम्र से ही कर दी थी। शुरुआत तो इन्होंने मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग से की लेकिन आज ये एक सफल टीवी एक्ट्रेस भी है।
अदिति गुप्ता का टीवी करियर | Additi Gupta Success Story
अदिति गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत तो एक मॉडल के रूप में की थी। लेकिन साल 2008 में उन्होंने सीरियल किस देस में है मेरा दिल में हीर नाम का किरदार अदा किया था। इसके बाद Additi Gupta ने 2010 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो ज़रा नचके दिखा में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और वो इस शो की विजयता भी रही थी।
इस शो से इनको खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद ज़ी टीवी के सीरियल संजोग से बनी संगिनी में नज़र आयी।

साल 2011 में लाइफ ओके पर प्रसारित सीरियल ज़िंदगी कहे – स्माइल प्लीज में हार्मोनी मोदी नाम के किरदार में नज़र आयी। साल 2012 में ज़ी टीवी के पॉपुलर सीरियल पुनर विवाह का हिस्सा रही इस सीरियल में अदिति ने चाँद बीबी का किरदार निभाया था।
2013 में ज़ी टीवी के सीरियल बदलते रिश्तों की दास्तान में नज़र आई और नंदिनी तिवारी का किरदार अदा किया।
Additi Gupta ने कई सीरियल में निगेटिव रोल भी अदा किये है। साल 2014 में स्टार प्लस के प्रचलित टीवी सीरियल कुबूल है में निगेटिव किरदार अदा किया।
साल 2017 में अदिति स्टार प्लस के एक और शो इश्कबाज में रागिनी मेहरोत्रा के किरदार में नज़र आई।
अदिति गुप्ता का संक्षिप्त जीवनी – Additi Gupta Bio/wiki hindi
वास्तविक नाम- | अदिति गुप्ता |
उपनाम- | अदिति |
व्यापार/ पेशा – | अभिनेत्री मॉडल ऑफ फैशन डिजाइनर |
जन्म की तारीख- | 21 अप्रैल 1988 |
आयु (2021 तक)- | 33 वर्ष |
जन्मस्थल- | भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत |
राशि – | वृष राशि |
राष्ट्रीयता- | भारतीय |
वर्तमान घर का पता- | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
धर्म- | हिंदू |

पहचान मिलने की वजह- | कबूल है और इश्कबाज टीवी सीरियल से |
पहली टीवी शो- | किस देश में है मेरा दिल (2008) |

अदिति गुप्ता की लंबाई और शारीरिक नाप | Additi Gupta Height & Body
ऊँचाई- | 5 फुट 6 इंच, 167 सेंटीमीटर, 1.67 मीटर |
वजन (लगभग)- | 60 किलोग्राम |
फिगर साइज (लगभग)- | 34- 28- 36 |
आँखों का रंग- | काला |
बालो का रंग- | काला |
- कॉलेज- दिल्ली यूनिवर्सिटी
- शैक्षिक योग्यता- फैशन डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन
अदिति गुप्ता का बॉयफ्रेंड और पति – Additi Gupta Husband Name
अफेयर / प्रेमी- | रिजवान भाचाउ |
पति का नाम- |
कबीर चोपड़ा (बिजनेसमैन) ![]() |
विवाह की तिथि- | 12 दिसंबर 2018 मुंबई |
मां का नाम | पुष्पा गुप्ता |
पिता का नाम- | नरेंद्र गुप्ता |
भाई की संख्या- | एक |
बहन का नाम- | मेघा गुप्ता और अम्रपाली गुप्ता |
अदिति गुप्ता के टीवी सीरियल्स
टीवी शो का नाम- किरदार
Serial Name | Roleplay |
---|---|
किस देश में है मेरा दिल (2008) | हीर मान |
संजोग से बनी संगिनी (2010) | पीहू |
जिंदगी कहे इस्माइल प्लीज (2011) | हारमोनी मोदी |
पुनर्विवाह (2012) | चांद बीबी |
यह है आशिकी (2013) | गंगा |
कबूल है (2014) | खान बेगम |
परदेस में है मेरा दिल (2016) | संजना |
इश्कबाज (2017) | रागिनी मल्होत्रा |
काल भैरव रहस्य सीजन- 2 (2018) | अर्चना |
अनुपमा (2020) | काव्या |
Additi Gupta Favourite Things
खाना- | फास्ट फूड और वेजिटेरियन |
अभिनेता- | फवाद खान और सलमान खान |
अभिनेत्री- | आलिया भट्ट |
रंग- | काला और पिंक |
जगह- | लंदन और पेरिस |
शौक- | घूमना और एक्टिंग करना |

Additi Gupta Facts in Hindi – अदिति गुप्ता के बारे में तथ्य
- क्या अदिति गुप्ता धूम्रपान और शराब का सेवन करती हैं? जानकारी नहीं है।
- उन्होंने 2008 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टीवी शो का नाम किस देश में है मेरा दिल था।
- Additi Gupta जरा नच के दिखा सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर थी, और उनकी टीम ने जीत हासिल की थी।
- एकता कपूर की टीम की तरफ से उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग 2014 खेली थी।
- इन्हें असली पहचान कबूल है, पुनर्विवाह और इश्कबाज नामक सो से मिली है फिलहाल वह अनुपमा टीवी सीरियल में काव्या का किरदार निभा रही है।
- इश्कबाज की अभिनेत्री Additi Gupta ने 1 जुलाई 2020 को कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी, हालांकि अब वह स्वास्थ्य को चुकी है।
- उम्मीद है अदिति गुप्ता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिली होगी, आने वाले समय में अपडेट करते रहेंगे। इसके अलावा जन्नत जुबैर रहमानी रहमानी और अनुष्का सेन की Biography पढ़ सकते हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट्स
इंस्टाग्राम आईडी- | additigupta |
टि्वटर आईडी- | Additi_Gupta |
फेसबुक आईडी- | Additi Gupta |
Read: अब ऐसी दिखने लगी है बालिका वधू की छोटी लड़की
Read: टिक टॉक स्टार अनुष्का सेन की लेटेस्ट तस्वीरें हो रही है वायरल