आमिर खान हिंदी फिल्म जगत के एक प्रसिद्ध एक्टर, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इनका नाम भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार है और बॉलीवुड में लोग इन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी पुकारते है। दुनिया भर में आमिर के करोड़ों फैंस है।
तो चलिए Aamir Khan के बारे में संक्षिप्त में जानते हैं। यहां आप आमिर खान की उम्र, लंबाई, पत्नी, बेटी, बेटा इत्यादि के बारे में जानेंगे। इसके अलावा उनकी संपत्ति, प्रोडक्शन हाउस, फीस और लग्जरियस लाइफ स्टाइल की चर्चा की है।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Aamir Khan Age and Earlier Life
आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। ये एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखते है। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन है, जो कि एक फ़िल्म निर्माता थे।
इनकी माता का नाम जीनत हुसैन है। आमिर का एक भाई फैजल खान भी है। Aamir Khan की दो बहनें भी है जिनका नाम फरहत खान और निखत खान है।
शुरूआती शिक्षा महाराष्ट्र के जे.बी.पेटिट स्कूल से हुई थी। इसके बाद इन्होंने दसवीं कक्षा की पढ़ाई बाम्बे स्काटिश स्कूल, माहिम से पूर की। नारसी मूंजी कॉलेज से पूरी की इन्होंने बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की।

आमिर की दो शादियां हुई है, इनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी जिनसे दो बच्चे भी हुए, लड़के का नाम जुनैद और लड़की का नाम इरा है। लेकिन ये शादी ज्यादा नही चल पाई और दोनो का तलाक हो गया।
रीना दत्ता से तलाक होने के बाद उनकी दूसरी शादी 28 दिसंबर 2005 को किरन राव से हुई। इनका एक Beta आज़ाद राव खान भी है।
आमिर ने बतौर अभिनेता फिल्म कयामत से कयामत तक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इनकी पहली ही फ़िल्म हिट साबित हुई।
इसके बाद Aamir Khan की कई Movies फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद 1990 में आई फ़िल्म दिल से एक नई शुरुआत की। जिसके बाद इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए पैमाने बनाए।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर अब तल कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 2003 में इन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री और वर्ष 2010 में पद्म भूषण पुरस्कार मिल चुका।
Aamir Khan की चीन में काफी लोकप्रियता होने के कारण वर्ष 2017 में, चीन की सरकार ने उन्हें नेशनल ट्रीजर ऑफ इंडिया के सम्मान से भी सम्मानित किया हैं।
आमिर खान की संपत्ति | Aamir Khan Net Worth
आमिर खान अब फिल्मो में फीस नही बल्कि प्रोफिट शेयर लेते हैं, वो भी 70% जो कि काफी ज्यादा है।
रिपोर्ट के अनुसार आमिर की संपत्ति 180 मिलियन डॉलर है,जो कि भारतीय रुपये में 1260 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अमीर खान की एक साल की कमाई लगभग 147 करोड़ रुपए यानी कि 21 मिलियन डॉलर है।
कई ब्रांडों का विज्ञापन भी करते है और लगभग हर विज्ञापन से वो 10-12 करोड़ कमाते है। अमीर खान का शो सत्यमेव जयते काफी लोकप्रिय टी वी सीरियल है। जिससे Aamir Khan की कमाई 2 करोड़ थी, पर इतनी लोकप्रियता के चलते इन्होंने अपनी फीस 4 करोड़ कर दी है।
इसके अलावा आमिर का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके अलावा, वो एक पेमेंट एप्प फोन पे के साथ भी जुड़े हुए है और इसके लिए वो हर साल के 18 करोड़ रुपए लेते है।

आमिर खान की लग्जरी कारें | Aamir Khan Car Collection
कारो के कलेक्शन की बात की जाये तो आमिर के पास ऐसी कार है जिसपर गोली के हमलों का भी असर नही होंता है। आमिर के पास बेंज S600 का बुलेटप्रूफ वर्जन है, जिसे जर्मन कार ब्रांड द्वारा ऑर्डर पर बनाया गया है।
इनके पास दो Bentley Continental भी हैं, जो कि बेहतरीन लग्जरी कार है। इतना ही नही Aamir Khan के पास और भी कारों का कलेक्शन हैं जैसे- Rolls Royce Ghost और BMW 6 Series.
Aamir Khan House & Properties
आमिर के पास पंचगनी महाराष्ट्र में एक आलीशान बंगला है जोकि 2 एकड़ की जमीम में फैला हुआ है और इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है।
भारत में ही उनके 22 पुस्तैनी मकान हैं। इसके अलावा आमिर के पास अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में भी 75 करोड़ का बंगला है।
आमिर खान का संक्षिप्त जीवनी – Aamir Khan Bio/wiki hindi
- पूरा नाम/ असली नाम- मोहम्मद आमिर हुसैन खान
- उपनाम- मिस्टर परफेक्शनिस्ट और चॉकलेट बॉय
- पेशा- एक्टर/ डायरेक्टर और फिल्म मेकर
- पहली फिल्म (चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर)- यादों की बारात (1973)
- लीड एक्टर के तौर पर पहली फिल्म- होली (1984)
- प्रोडक्शन डेब्यू- लगान फिल्म (2001)
- पहली टीवी शो- सत्यमेव जयते (2014)
- बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड- कयामत से कयामत तक (1989), राजा हिंदुस्तानी (1997), लगान (2002), रंग दे बसंती (2007), तारे जमीन पर (2008), दंगल (2017)
- पदम श्री अवार्ड- 2003 में सरकार द्वारा
- पदम भूषण अवार्ड- 2010 में सरकार द्वारा
- जन्मतिथि- 14 मार्च 1965
- उम्र- 55 वर्ष (2020 के अनुसार)
- वर्तमान घर का पता- बांद्रा वेस्ट के फिल्म रोड में स्थित महबूब स्टूडियो के ऑपोजिट 2 हिल व्यू अपार्टमेंट्स में, मुंबई, भारत
- नागरिकता और राष्ट्रीयता- भारतीय
- धर्म- जाति/ सुन्नी इस्लाम
- खाने के शौकीन- शाकाहारी (50 साल की उम्र में उन्होंने मांसाहार छोड़ दिया)
- पसंदीदा काम- पुराने गाने सुनना
- फिल्में देखना- चेस खेलना, टेनिस खेलना और परिवार के साथ वक्त बिताना

आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्में | Aamir Khan Best Movies List
कयामत से कयामत तक, दिल, दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, फना, तारे जमीं पर, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार आदि हैं।
फैंस इनकी फिल्मों का हमेशा से ही बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। Aamir Khan की Upcoming फिल्म लाल सिंह चड्ढा है।
शारीरिक नाप | Aamir Khan Height & Body
आमिर अपनी लंबाई और कद काठी के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. आपको बता दें 5 फुट 6 इंच लंबे हैं, जो 167 सेंटीमीटर और 1.68 मीटर होती है। वैसे तो कैरेक्टर की डिमांड के अनुसार अपना वजन बढ़ाते और घटाते हैं, लेकिन 70 किलोग्राम पर Aamir Khanका वजन मेंटेन रहता है।
छाती का नाप 40 इंच, कमर 30 इंच और बाइसेप्स 14 इंच। आंखों का रंग भूरा है और बालों का रंग काला है। आपको बता दें आमिर को चॉकलेटी एक्टर के तौर पर जाना जाता है। 2006 में आई फना फिल्म में उन्होंने लंबे बाल रखे थे। एक तथ्य यह है कि Aamir Khan का स्टाइल लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था।
आमिर खान की स्कूल, कॉलेज और पढ़ाई | Aamir Khan Education
आमिर की स्कूली शिक्षा 3 स्कूलों से होकर पूरी हुई है। Aamir Khan ने सातवीं कक्षा तक जेबी पेतित स्कूल मुंबई से की, आठवीं की पढ़ाई के लिए सेंट ऐनी हाई स्कूल बांद्रा में एडमिशन लिया था। जबकि नौवीं और दसवीं क्लास के लिए मुंबई स्कॉटिश स्कूल माहिम मुंबई में पढ़ाई की थी। आपको बता दें ये सभी स्कूलें महंगी है।
उन्होंने स्कूल के बाद नरसी मोहनजी कॉलेज में दाखिला लिया था। जहां उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की। Aamir Khan की एजुकेशन क्वालीफिकेशन 12th स्टैंडर्ड है।
पढ़ाई में उनका बचपन से ही मन नहीं था। उन्होंने कम उम्र में फिल्म यादों की बरसात में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया था। खैर आज के समय में आमिर बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार हैं।
आमिर खान की पत्नी, बेटी और बेटा | Aamir Khan Wife
18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता से आमिर की शादी हुई थी। कहते हैं शादी के पहले वे एक दूसरे को लंबे समय तक डेट कर रहे थे। महज 16 साल के बाद Aamir Khan का तलाक हो गया और 2002 में वे अलग हो गए थे।
उसके बाद आमिर की नज़दीकियां किरण राव से बढ़ने लगी। जो असिस्टेंट और डायरेक्टर थी। बाद में आमिर की दूसरी पत्नी के तौर पर किरण राव देखी गई। उनसे 2005 में शादी हुई थी। अफवाहों की माने तो रीना दत्ता से Aamir Khan का तलाक होने का कारण भी किरण को ही बताया जाता है।
आपको बता दें किरण राव एक फिल्म प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर है। फिलहाल उनकी उम्र 44 वर्ष है। वह मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। वहीं Aamir Khan की पहली पत्नी रीना दत्ता भी एक मशहूर अभिनेत्री थी। उन्होंने 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक में कैमियो रोल किया था।
इसी फिल्म में आमिर मुख्य एक्टर थे। आमिर को अपनी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, जिसमें बेटा जुनैद खान और बेटी का नाम ईरा खान है। Aamir Khan का बेटा जुनैद खान का जन्म 1993 में हुआ था। 2020 में वह 27 वर्ष का हो चुका है। फिलहाल वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं।

वहीं बेटी इरा खान काफी खूबसूरत है। कुछ लोग तो उनके बॉलीवुड में आने की राह देख रहे हैं। उनका जन्म 1997 में हुआ था और वह 23 वर्ष की है। इरा खान अपनी इंस्टाग्राम तस्वीरों के कारण भी चर्चा में रहती है, जहां अपनी मॉडलिंग की फोटो शेयर करती है। वहीं पिता Aamir Khan के बेहद करीब है।
आमिर खान की गर्लफ्रेंड लिस्ट और अफेयर्स | Aamir Khan Girlfriend Name
वैसे तो Aamir Khan अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा से सजग रहे हैं, इसीलिए उनके बारे में बहुत कम जानकारियां देखने को मिलती है। कुछ समय ये अफवाह सुनने को मिली थी कि दंगल फिल्म की को-स्टार फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं।
Aamir Khan की तरफ से कोई भी रिप्लाई नहीं आया था। इतने हैंडसम अभिनेता की गर्लफ्रेंड की लिस्ट लंबी होना तो लाजमी है। ऑफिशियल तौर पर पर उनकी 2 गर्लफ्रेंड रही जिसमें किरण राव और रीना दत्ता है, जो उनकी बीवी भी है.

माता – पिता और परिवार
मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं, Aamir Khan के पिता का नाम ताहिर हुसैन थे, जो एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे. वहीं उनकी मां का नाम जीनत हुसैन है। आमिर खान के पिता का देहांत 2 फरवरी 2010 में हुआ था। तब उनकी उम्र 71 वर्ष थी।
आपको बता दें आमिर के पिता ने ही उनकी सुपरहिट फिल्म हम हैं राही प्यार के और तुम मेरे हो को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। ताहिर हुसैन की प्रमुख फिल्मों में अनामिका, जख्मी, प्यार की मौसम, मदहोश कारवां, दिल दे कर देखो इत्यादि है। आमिर का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम फैजल खान है।
आमिर की दो बहनें हैं। बहनों का नाम फरहत खान और निखत खान है। आपको बता दें आमिर ने अपने छोटे भाई के साथ फिल्म मेला में काम किया था। फैजल खान भी काफी चॉकलेटी और हैंडसम हैं।
हालांकि फैजल खान अपनी नाकाम करियर के पीछे अपने बड़े भाई Aamir Khan का हाथ बताते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आमिर डिप्रेशन की दवाई देते थे। यह मामला कोर्ट तक गया था।
आमिर खान की अनसुनी बातें – Aamir Khan Facts in Hindi
- आमिर के बारे में एक बड़ा मजेदार तथ्य यह है कि उन्होंने शाहरुख खान को कुत्ता कह कर बुलाया था। जब कॉन्ट्रोवर्सी हुई तो उन्होंने यह बताया कि वह अपने कुत्ते का नाम शाहरुख खान रखे हैं।
- Aamir Khan धूम्रपान और शराब का सेवन करते हैं।
- इनका फैमिली बैकग्राउंड काफी फिल्मी है, उनके पिता तो एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। उसके अलावा चाचा जी एक नामचीन फिल्म मेकर और डायरेक्टर थे।
- Aamir Khan के परदादा यानी उनके पिताजी के पिताजी अब्दुल कलाम आजाद थे। उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफत आंदोलन में पूरा साथ दिया था।
- आमिर को पतंग उड़ाना और बैलून उड़ाना बहुत पसंद है।
- जैसा कि उनका परिवारिक बैकग्राउंड ही फिल्मी है। तो उन्होंने महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। Aamir Khan की पहली फिल्म का नाम यादों की बारात थी। 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म पारनया में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
- फिल्म के प्रति पागलपन तो इस प्रकार थी कि फिल्म कयामत से कयामत तक के प्रमोशन के लिए खुद से बस स्टैंड और रिक्शा स्टैंड में पोस्टर चिपकाये थे।
- पिछले 4 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद उन्हें इंद्र कुमार की फिल्म दिल से कामयाबी मिली थी।
- आज के समय में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को रियल स्टंट के लिए जाना जाता है। लेकिन बेस्ट सीन अवार्ड के लिए 44 वें फिल्मफेयर अवार्ड में Aamir Khan की पहली फिल्म गुलाम को चुना गया था। वह एक ट्रेन के आगे से कूदते हैं, उनका यह स्टंट 1.3 सेकंड में पूरा हुआ था जो रियल स्टंट थी।

- 1996 में राजा हिंदुस्तानी को ब्लॉकबस्टर फिल्म में गिना जाता है। फिल्म में उनकी करिश्मा कपूर के साथ कमाल की केमिस्ट्री देखी गई थी। वहीं इस फिल्म में उन्होंने सबसे लंबे समय तक लिप लॉक किस किया था।
- क्या आपको पता है बॉलीवुड का सुपरहिट गीत तेरे इश्क में नाचेंगे में Aamir Khan कैसे दिखे थे। दरअसल इसकी शूटिंग के पीछे एक सच्चाई है, उन्होंने तेरे इश्क में नाचेंगे गाना शूट करने के लिए 1 लीटर वोडका पिया था। ताकि इसे अच्छे से अच्छे तरीके में किया जा सके।
- फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम के गाने बॉलीवुड के लगभग सभी हीरो और हीरोइन मौजूद थे। इसके लिए आमिर को भी रिक्वेस्ट की गई थी। लेकिन उन्होंने अपनी बिजी शेड्यूल के नाम पर इसे मना कर दिया था।
- चाहे जैसा भी रोल हो Aamir Khan उसमें फिट बैठते हैं। अब फिल्म पीके का ही उदाहरण ले लीजिए इसके लिए उन्होंने 10,000 से ज्यादा पान खाए थे, ताकि वह एक पान खाने वाले व्यक्ति दिख सके।
- एक पर एक सुपर हिट फिल्म देने के कारण उनकी झोली में डर, स्वदेश, साजन और हम आपके हैं कौन जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आई थी, लेकिन उन्होंने इसे भी मना कर दिया। जिसके बाद यह शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त के पास गई थी।
- सिंगापुर और लंदन में स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम में अपनी मूर्ति बनवाने के लिए लोग सपने देखते हैं। लेकिन Aamir Khan को इसके लिए कई बार रिक्वेस्ट किया गया। और हर बार बिजी शेड्यूल के नाम पर इसे भी मना कर देते हैं।
- नया साल हो या बर्थडे हर किसी का रिजर्वेशन कुछ ना कुछ होता है। ऐसे ही आमिर भी अपने बर्थडे पर स्मोकिंग छोड़ने की कसम खाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें तोड़ना पड़ता है।
- 3 इडियट्स को बॉलीवुड इतिहास में कभी भूला नहीं जा सकता है, उन्होंने इस फिल्म के रोल के लिए शर्मन जोशी को अप्रोच किया था और अपने लिए रैंचो का किरदार चुनाव किया था, जो बाद में सबकी पसंदीदा हुई।
- इसके अलावा उन्होंने 3 ईडियट्स में ड्रिंक वाले सीन भी रियल किए थे। इसके लिए शराब पी थी। यह बात खुद 3 इडियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया था।
- 3 इडियट्स के सीक्वल पर बात चल रही थी, हालांकि आमिर ने फिल्म के सीक्वल बनाने की बात पर मना कर दिया है।
- द टाइम मैगजीन ने 2013 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में चुना था।
- वहीं 2017 में आमिर खान की फिल्म दंगल आई, जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। वहीं चाइना के सरकार द्वारा भी आमिर को इस फिल्म के लिए अवार्ड मिले हैं।
- दंगल के लिए आमिर ने अपनी दिनचर्या का ज्यादा समय जिम में बिताया था, इस बात को खुद दंगल फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साफ किया।
- वहीं Aamir Khan को यूनिसेफ का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।
- क्या आपको पता है कि आमिर को क्यों अवार्ड समारोह में जाने से नफरत है। दरअसल 1990 में उनकी फिल्म दिल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना था, लेकिन यह अवार्ड सनी देओल को फिल्म घायल के लिए मिली थी। इस बात से आमिर काफी नाराज हुए थे।
- आमिर और अक्षय कुमार एक अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी में खुद से वीडियोग्राफी किया था।
- Aamir Khan की लोकप्रियता केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। खुद हॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी चैन भी उनके बहुत बड़े फैन हैं।
आमिर खान के सोशल मीडिया अकाउंट्स
इंस्टाग्राम आईडी- | _aamirkhan |
टि्वटर आईडी- | aamir_khan |
फेसबुक आईडी- | Aamir Khan |
Aamir Khan FAQs
1993 में आमिर को अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से एक बेटा हुआ था, उसका नाम जुनैद खान है ,जो 2020 में 27 साल का हो चुका है।
अपनी पहली पत्नी से आमिर को एक बेटी भी है, उसका नाम ईरा खान है। जो 2020 में 23 वर्ष की हो चुकी है। इरा खान बला की खूबसूरत है। और वह इंस्टाग्राम पर अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें आए दिन शेयर करती हैं।
आपको बता दें कि आमिर के पिता एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे। उनका नाम ताहिर हुसैन खान है। आमिर के पिता की मृत्यु 2 फरवरी 2010 में हुई थी। उन्होंने आमिर की हम हैं राही प्यार के और तुम मेरे हो फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
फैजल खान उनके छोटे भाई का नाम है। उन्होंने मेला फिल्म में एक साथ काम किया था। आपको बता दें फैजल खान ने आमिर को अपने बर्बाद करियर का जिम्मेदार बताया है।
उन्हें दो छोटी बहनें हैं, जिसमें एक का नाम फरहत खान और दूसरी का नाम निखत खान है।
वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनका धर्म सुन्नी है।
विकिपीडिया के अनुसार वे 2020 में 150 मिलियन डॉलर के मालिक हैं, जो भारतीय मुद्रा में तकरीबन 1100 करोड़ रुपए के आसपास हैं।
उन्होंने आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए 97 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, वर्तमान में 100 से 150 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करते हैं। आने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स में उनकी खुद का प्रोडक्शन हाउस काम करेगी।
2020 में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी, जो अब क्रिसमस में आ सकती है।
उनका जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था, 2020 में वह 55 वर्ष के हैं।
वेस्ट बांद्रा में स्थित महबूब स्टूडियो के सामने आमिर का टू हिल व्यू अपार्टमेंट है। जहां अपनी दूसरी पत्नी किरण राव के साथ रहते हैं।
Final Words
Aamir Khan के बारे में हमने पूरी जानकारी दी है। यहां आपने देखा कि उनकी संपत्ति कितनी है और वह एक फिल्म के लिए कितना फीस लेते हैं? इसके अलावा आमिर का संक्षिप्त जीवन परिचय इत्यादि के बारे में जाना है।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की जीवनी भी देख सकते हैं। हमें कमेंट में बताइए कि आपको यह जानकारी कैसी लगी? और क्या आप आमिर खान के फैन हैं?