बॉलीवुड में हैंडसम कलाकारों की कमी नहीं है लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी कलाकार हैं। जिनकी उम्र 50 साल की हो चुकी है और वह आज भी किसी यंग कलाकार से कम नहीं दिखते हैं। उनकी फिटनेस आज भी बरकरार है तो हम आज बात करेंगे कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जो कि अपने फिटनेस और अपने खूबसूरती को 50 की उम्र के बाद भी बरकरार रखे हुए हैं।
अजय देवगन
अजय देवगन यानी बॉलीवुड के सिंघम अपनी कमाल भी फिजिक्स आज भी बरकरार रखे हुए हैं। उनकी बॉडी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है उन्होंने 50 साल की उम्र को काफी समय पहले ही पार कर लिया है। आज वह 53 साल के हैं लेकिन उनकी मस्कुलर बॉडी देखकर उनकी उम्र का अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार यानी खिलाड़ी तो अपनी अलग ही पर्सनैलिटी के वजह से काफी ज्यादा जाने जाते हैं। उनके फिटनेस के बारे में शायद हमें बताने की जरूरत ना पड़े क्योंकि भारत का हर वह इंसान जो बॉलीवुड की फिल्मों को देखता है उनकी फिटनेस का अंदाजा हो गया एक्शन सीन को देख कर ही लगा सकता है। और आज भी वह जब भी किसी शो में नजर आते हैं तो कुछ ना कुछ अपने फिटनेस से जुड़े चीजें करके दिखाते रहते हैं। उनकी उम्र भी 55 साल की हो गई है, लेकिन आज भी वह काफी ज्यादा हैंडसम और फिट नजर आते हैं।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम का नाम इस लिस्ट में देखकर सभी को काफी ज्यादा हैरानी हुई होगी। क्योंकि जॉन अब्राहम की भी उम्र 50 साल की है यह जानकर सभी काफी ज्यादा चौक गए होंगे। जी हां जॉन अब्राहम भी उन कलाकारों की लिस्ट में है। जिनकी उम्र 50 साल की हो गई है, लेकिन जॉन अब्राहम की फिजिक्स के बारे में शायद में बात करने की जरूरत ना पड़े। बॉलीवुड के माचो मैन अपने कमाल के पर्सनैलिटी की वजह से काफी ज्यादा जाने जाते हैं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में काफी कमाल का इनकम कर रही है। दुनिया भर में इस फिल्म को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है और फिल्म ने 865 करोड़ के आंकड़े को पिछले दिन छू लिया था। और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही दिनों में फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाने वाली है। शाहरुख खान की उम्र 57 साल की है लेकिन आज भी बॉलीवुड के रोमांस किंग बने हुए हैं।

सलमान खान
सलमान खान की इस साल 2 फिल्में आने वाली है। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी का जान बहुत जल्दी सिनेमाघरों में आएगी और नवंबर में उनकी फिल्म टाइगर 3 आने वाली है। जिसका उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा इंतजार है। फिल्म में सलमान खान का पर ज्यादा एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। 57 साल के सलमान खान आज भी काफी दमदार पर्सनैलिटी के मालिक है। और फिल्मों में उनके उम्र का अंदाजा लगाना किसी के बस की बात नहीं है।
