माता-पिता बनाना एक आशीर्वाद है। शादी के बाद हर जोड़े की तमन्ना रहती है कि वह माता-पिता बने। हर कोई अपने होने वाले बच्चे को देखना चाहता है। यहां तक कि घर के सदस्य भी अपने वारिश से मिलना चाहते है। पर हर किसी की किस्मत में यह लिखा सुख नहीं होता। बॉलीवुड में भी कई ऐसे मशहूर जोड़े हैं जो आज तक माता-पिता नहीं बन पाए। आज हम आपको इस आर्टिकल में बॉलीवुड के उन्हीं मशहूर कपल्स से मिलवाने वाले हैं जो अभी तक माता-पिता नहीं बन पाए हैं…

सायरा बानो और दिलीप कुमार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो ने साल 1966 में शादी रचाई थी। इन दोनों की प्यार की मिसाल आज भी दी जाती है। सायरा दिलीप कुमार के निधन तक हमेशा ही उनके साए की तरह उनके साथ बनी रही। पर बता दें इस खूबसूरत जोड़े की अपनी कोई संतान ना हो पाए।

कविता कौशिक और रोनित विश्वास

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा कविता कौशिक को अपने सोनी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘FIR’ में चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका में जरूर देखा होगा। कविता ने साल 2017 में रोहित विश्वास के साथ शादी रचाई पर शादी के इतने साल बाद भी यह दोनों पेरेंट्स नहीं बने हैं। पर बता दे कविता ने भी इंटरव्यू में यह बताया था कि उनको पैरंट्स बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

किरण खेर और अनुपम खेर

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार किरण खेर और अनुपम खेर ने साल 1985 में शादी की थी। बता दे यह किरण खेर की दूसरी शादी थी। यूं तो किरण खेर की पहली शादी से एक बेटा है जो किरण और अनुपम खेर के साथ ही रहता था। पर किरण खेर और अनुपम खेर का अपना कोई संतान नहीं है।

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर

बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी रचाई। बता दे शादी के इतने साल बाद भी इन दोनों ने अपने फैंस को कोई खुशखबरी नहीं सुनाई है। हालांकि विद्या ने इस बारे में इंटरव्यू में साफ-साफ कहा है कि अगर इन दोनों का बच्चा नहीं है और आगे भी ना हुआ तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

जावेद अख्तर और शबाना आज़मी

बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शबाना आजमी साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे। जावेद और शबाना के अपना कोई संतान नहीं है। पर आपको बता दें शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने शादी से पहले ही यह तय कर लिया था कि शादी के बाद में वे कोई भी संतान नहीं लेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply