हेमा मालिनी बॉलीवुड की काफी बड़ी एक्ट्रेस है। जिन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस के रूप में हेमा मालिनी ने अपनी पहचान काफी अच्छे तरीके से बनाई है। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है। आज हम उनकी संपत्ति के बारे में बात करेंगे। हेमा मालिनी जी के संपत्ति के बारे में बात करें उनकी संपत्ति धर्मेंद्र से ज्यादा है। जिसके बारे में हम खुलकर बात करने जा रहे हैं।
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है हेमा मालिनी।
हेमा मालिनी जी के बारे में अगर हम बात करें तो वह धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है। धर्मेंद्र जी की पहले ही शादी हो गई थी। सनी देओल और बॉबी देओल उनकी पहली पत्नी के बच्चे हैं। हालांकि हेमा मालिनी जी को उनके परिवार ने बड़ी आसानी स्वीकार कर लिया। और बहुत जल्दी ही दोनों बहुत ही प्यार से रहने लग गए। और पूरा परिवार हेमा मालिनी जी से काफी ज्यादा खुश रहने लग गया।

हेमा मालिनी जी के पास है कुल इतनी संपत्ति।
हेमा मालिनी जी ने खुद अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। दरअसल किसी भी चुनाव को लड़ने से पहले उम्मीदवार को अपनी कुल संपत्ति की जानकारी देनी होती है। ठीक उसी तरह हेमा मालिनी जी ने भी 2014 में चुनाव लड़ने के पहले अपने और अपने परिवार की कुल संपत्ति के बारे में सभी को जानकारी दी है। हेमा मालिनी जी ने बताया उनकी और उनके पति धर्मेंद्र जी को मिलाकर उनके पास कुल 249 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें से 114 करोड उनकी और 135 करोड़ उनकी पति की है।

2014 से लेकर 2019 तक के बीच में है मालिनी जी की संपत्ति में इजाफा हुआ है।
हेमा मालिनी जी के संपत्ति में काफी ज्यादा इजाफा हमें देखने को मिल रहा है। हेमा मालिनी ने खुद अपने संपत्ति के बारे में बयान देते हुए बताया था कि उनके और उनके पति को मिलाकर उनके पास कुल 249 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें से 114 करोड उनकी और 135 करोड़ उनके पति की है, लेकिन 2014 से लेकर के 2019 तक के बीच में उनकी संपत्ति में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हेमा मालिनी जी के पास जितनी संपत्ति थी उसमें 72 करोड का इजाफा देखने को मिल रहा है।

किसी भी तरीके की पहचान के मोहताज नहीं है हेमा मालिनी।
हेमा मालिनी जी के बारे में अगर हम बात करें तो किसी भी तरीके की पहचान की मोहताज नहीं है।बॉलीवुड में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग काफी कमाल की रही है। जिसे देख लोग काफी ज्यादा उन्हें पसंद करने लग गए। 1961 में उन्होंने पहली बार फिल्म में काम किया और 1968 से उनका फिल्मी करियर काफी अच्छी तरीके से आगे बढ़ने लग गया। और उन्होंने शोले, बागबान जैसी कई सारी फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म शोले, सीता और गीता लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई।