बॉलीवुड फिल्म हीरो के नाम पर चलती है हीरो पावरफुल हो तो वह फिल्म हिट। हीरो को हमेशा ही फिल्म में सबसे ज्यादा शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ दिखाया जाता है जो हर विलेन को हराकर हर, असफलता को सफलता में बदल देता है। पर बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्म है जहां विलेन हीरो पर भारी पड़े चाहे वे फिल्म में मारे गए हो लेकिन फिर भी विलेन के नाम से ही फिल्म हिट हुई। आज भी लोग इन फिल्मों को फिल्म के विलेन के नाम से जानते हैं। आज हम आपको इस लिस्ट में उन्हीं बेहतरीन विलेन के बारे में बताने वाले हैं जो फिल्म में हीरो से ज्यादा हिट रहे…

शोले
शोले फिल्म दो अपराधियों जय और वीरू पर फिल्माई गई थी। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी, फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का डायलॉग ‘कितने आदमी थे ?’ आज भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है। शोले में एक से बड़े एक स्टार यानी अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जैसे कलाकार थे पर इन सब पर फिल्म का विलेन गब्बर यानी अमजद खान भारी पड़े। आज भी गब्बर का किरदार दर्शकों के दिलों में जिंदा है।
मिस्टर इंडिया
शेखर कपूर निर्देशित मिस्टर इंडिया एक विज्ञानिक फिक्शन सुपर हीरो फिल्म थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आई यह फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का विलेन यानी ‘मोगेंबो’ आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अमरीश पुरी का वो डायलॉग ‘मोगेंबो खुश हुआ’ इसे लोग कभी भी भूल नहीं सकते। इसी फिल्म को देखकर हॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक ‘स्टीवन स्पीलबर्ग’ ने कहा था कि “अमरीश पुरी से बड़ा विलेन दुनिया में ना कभी पैदा हुआ ना कभी होगा”।

गुप्त
राजीव राय निर्देशित गुप्त थ्रिलर ड्रामा थी। यह फिल्म सन 1997 को रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजल प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। गुप्त में काजोल ने विलेन का किरदार निभाया था। काजोल ने अपनी इस किरदार को इतनी बारीकी से निभाया कि सब यह कहने पर मजबूर हो गए कि काजल फिल्म के हीरो बॉबी देओल पर भारी पड़ी।
पद्मावत
संजय लीला भंसाली निर्देशित पद्मावत ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए। रणवीर सिंह ने फिल्म में खिलजी का रोल निभाया था। रणवीर ने अपने इस किरदार में जान फूंक दी थी। उनकी अलाउद्दीन खिलजी के किरदार ने शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के किरदार से ज्यादा वाहवाही लूटी।

डर
यश चोपड़ा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म डर जिसमें शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आई थे। इस फिल्म में शाहरुख खान ने विलेन का किरदार निभाया शाहरुख ने बतौर विलेन इस फिल्म से डेब्यू किया। आज भी उनके इस किरदार को लोग याद करते हैं, फिल्म में शाहरुख के रोल ने जान फूंक दी थी।