स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी काफी ज्यादा चर्चा में थी। लोग उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी कर रहे थे, लेकिन इन दोनों एक और बात निकाल कर आ रही है। जिसके बारे में अब हम बात करने जा रहे हैं जब स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने अपनी शादी से जुड़ी एक और बात को सभी के सामने रखा है। जिसमें बताया जा रहा है यह दोनों शादी और निकाह की बीच का रास्ता अपनाते हुए अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।
शादी के बाद किया जा रहा था काफी ज्यादा ट्रोल
स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद को शादी के बाद काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था। दरअसल इसके पीछे की वजह के बारे में अब हम बात करने जा रहे हैं कि आखिर क्यों इन दोनों को सोशल मीडिया यूजर्स अपनी निशाने पर ले रहे थे। दरअसल शादी के 2 महीने पहले फहद अहमद के जन्मदिन के मौके पर स्वरा भास्कर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें भाई कहकर ट्विटर पर संबोधित किया था, लेकिन भाई कहने के बाद जब उन्होंने उनसे शादी कर ली, तो यह बात लोगों को काफी ज्यादा खटकी और लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शादी और निकाह के बीच का रास्ता अपनाया जाएगा
स्वरा भास्कर और फहद अहमद दोनों ही अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं। स्वरा भास्कर जहां हिंदू हैं तो वही फहद अहमद मुस्लिम धर्म से हैं। ऐसे में इन दोनों ने शादी के रिचुअल्स को लेकर के कुछ ऐसा खुलासा किया है। जिसके बारे में अब हम बात करने जा रहे हैं दरअसल इन दोनों की तरफ से बात निकाल कर सामने आई है कि ना ही यह दोनों शादी करेंगे और ना ही निकाह करेंगे। यह दोनों बस हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी सेलिब्रेट करेंगे। और इसके बाद एक रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी जिसमें यह आपने दोस्तों को बुलाएंगे।

अचानक से कोर्ट मैरिज करके सबको कर दिया था हैरान
स्वरा भास्कर ने अचानक से कोर्ट मैरिज करके सभी को काफी ज्यादा हैरान कर दिया था। दरअसल इन दोनों की शादी को लेकर के कोई भी बात निकाल कर सामने नहीं आई थी, लेकिन अचानक से कोर्ट मैरिज के बाद इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई स्वरा भास्कर और फहद अहमद दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उसके बाद लोगों को उनकी शादी का पता चला और उनके फैंस ने शादी की ढेरो शुभकामनाएं दी।
