अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट डाल कर दी थी। पर इन्होंने अपने बेटे के नाम का जिक्र नहीं किया था। पर अब सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम भी सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। सोनम कपूर ने अपने बेटे और अपने पति के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया कौन पर शेयर करते हुए अपने बेटे का नाम बताया। इस तस्वीर में सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा अपने बेटे को किस करते हुए नजर आ रहे है। यह तस्वीर उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद भी की जा रही है। साथ ही सोनम कपूर के बेटे पर उनके प्रशंसक प्यार लुटा रहे है।

सोनम कपूर ने बताया अपने बेटे के नाम का अर्थ…
सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का नाम ‘वायु कपूर अहूजा’ रखा है। बता दे सोनम कपूर में अपने बेटे की तस्वीर के साथ और उसके नाम के साथ उसके नाम का अर्थ भी शेयर किया है। सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि उनका बेटा उनके जीवन में एक नए मायने लेकर आया है जिसमें हनुमान और भीम की भावना में, जिस तरह का साहस और शक्ति इन्होंने हमें दी है। जो कुछ भी पवित्र है, जिंदगी देने वाला और हमारा है, हम इसी भावना से अपने बेटे को आशीर्वाद देते हैं, जिसका नाम हम सभी ने मिलकर वायु कपूर आहूजा रखा है। इस नाम को दर्शक काफी पसंद कर रहे है और वायु को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

अनिल कपूर ने लुटाया अपने पोते वायु के ऊपर प्यार…
सोनम कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने बेटे वायु का नाम शेयर किया। जिसके बाद आम दर्शक हो या बॉलीवुड सितारे सभी वायु के ऊपर प्यार लूटा रहे हैं। इसी तस्वीर और नाम पर सोनम कपूर के पिता और वायु के नाना भी अपने पोते पर प्यार लुटाते हुए दिख रहें है। अनिल कपूर अपने पोते वायु के ऊपर प्यार जताते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट किया साथ ही परिवार में अपने पोते वायु का स्वागत किया।
