सुहाना खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की एकलौती बेटी है। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी तक इनकी एक भी फिल्म पर्दे पर नहीं आई है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इनकी काफी ज्यादा तारीफ करते हैं। और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा बड़ी है। आज हम बात करेंगे सुहाना खान की एक तस्वीर के बारे में। जिस पर शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ने ही कमेंट किया है।
मनीष मल्होत्रा के घर रखी गई थी पार्टी।
मनीष मल्होत्रा के बारे में अगर हम बात करें तो मनीष मल्होत्रा आज किसी भी तरीके के पहचान के मोहताज नहीं है। एक फैशन डिजाइनर के रूप में उन्होंने अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई हुई है। और लोग उनके काफी ज्यादा बड़े प्रशंसक हैं। उनको लोग काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। आज हम मनीष मल्होत्रा के बारे में नहीं बल्कि सुहाना खान के बारे में बात करना जा रहे हैं। जो कि मनीष मल्होत्रा के पार्टी में गई हुई थी।

सुहाना खान बहुत जल्दी एक फिल्म में एंट्री करने वाली हैं।
सुहाना खान के बारे में अगर हम बात करें तो उन्होंने अभी तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। वह बहुत जल्दी एक फिल्म में अपनी एंट्री लेने वाली है। जिसको लेकर के उनके चाहने वाले काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में अगर हम बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आएगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम होगा The Archies।
सुहाना खान ने अपलोड की अपनी तस्वीर।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। जिससे उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं। सुहाना खान ने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। जिसे उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया। साथ ही साथ उनके पिता शाहरुख खान और गौरी खान ने भी उस फोटो पर कमेंट किया है।

शाहरुख खान और गौरी खान ने किया कमेंट।
सुहाना खान मनीष मल्होत्रा की पार्टी में क्रीम कलर की साड़ी पहन कर गई हुई थी। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड की है। इस दौरान सुहाना खान काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। जिस पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा कि जिस गति से बच्चे बड़े हो रहे हैं वह वक्त तक को पीछे छोड़ दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि क्या यह साड़ी तुमने खुद से पहनी है। इसके बाद गौरी खान ने साड़ी को टाइम लेस बताया। शाहरुख खान को रिप्लाई देते हुए सुहाना खान ने कमेंट किया कि नहीं साड़ी उनको उनकी मां गौरी खान ने पहना दी है।
