साउथ फिल्मों का क्रेज अभी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। बाहुबली से शुरू हुआ यह सिलसिला केजीएफ चैप्टर 2 तक लगातार जारी है। बीते 2 सालों में बॉक्स-ऑफिस पर साउथ की फिल्में ही कमाल कर रही है। साउथ की फिल्मों के सामने बॉलीवुड की फिल्में बोनी नजर आ रही है। पुष्पा: द राइज, आरआरआर या फिर यश की केजीएफ चैप्टर 2 सारी फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाई का तूफान खड़ा कर दिया। पर टोलीवुड की सिर्फ यही फिल्में नहीं है जो बॉक्स-ऑफिस पर कमाल दिखाई है। साउथ इंडस्ट्री के ऐसे कई फिल्में हैं जिसके हिंदी डब ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री के उन्हीं टॉप फाइव फिल्मों से मिलवाने वाले हैं जो बॉलीवुड में भी काफी सफल रही…

कबाली
प रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके साथ फिल्म में राधिका आप्टे और प्रकाश राज जैसे कलाकार सहायक भूमिका के तौर पर नजर आए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्थर पर 294 करोड़ अपने नाम किए थे। इस फिल्म के हिंदी डब को भी दर्शकों का ढेरों प्यार मिला बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नजर आए थे।
रोबोट
एस शंकर निर्देशित ‘रोबोट’ फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म का नाम ‘इधिरन’ था, जिससे हिंदी में रोबोट नाम से डब किया गया। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थी। इसमें रजनीकांत ने डबल रोल निभाया था। यह इश्क साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म थी।यह फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्थर पर करीब 290 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
2.0
शंकर निर्देशित तमिल फिल्म ‘2.0’ अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। यह 2010 में रिलीज ‘रोबोट’ का दूसरा भाग है। इसमें रजनीकांत, एमी जैकसन और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म वर्ल्डवाइड कुल 654 करोड़ की कमाई की थी।
बॉम्बे
मणिरत्नम निर्देशित ‘बॉम्बे’ साल 1995 में आई तमिल फिल्म थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म एक ऐसे जोड़े पर आधारित थी जो एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं पर अलग-अलग धर्म के होने के कारण उनके प्यार में कई रुकावटें आती है। इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया यह फिल्म पूरे भारत में काफी पसंद की गई। इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते और क्रिटिक्स ने भी इसकी काफी सराहना की।

रोजा
‘रोजा’ साल 1993 में मणिरत्नम निर्देशित रोमांस थ्रीलर ड्रामा थी। फिल्म में अरविंद स्वामी और मधु लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म को हिंदी के साथ मराठी, मलयालम और तेलुगु भाषा में भी डब किया गया था। फिल्म में आतंकवादी गतिविधियों को दिखाया गया था तथा इस फिल्म के गाने आज भी बॉलीवुड के क्लासिक गानों में गिने जाते हैं।