निर्देशक एटली कुमार ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस जन्मदिन में ‘जवान’ फिल्म के स्टार शाहरुख खान शिरकत हुए और एक खास मेहमान इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने जिसे देखकर फैंस खुशी से पागल हो गए। किंग खान लगभग 4 साल बाद बॉक्स-ऑफिस पर ‘पठान’ फिल्म से कमबैक करने जा रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान साल 2023 में एटली कुमार निर्देशित जवान में भी नजर आने वाले हैं। एटली कुमार ने अपना बर्थडे शाहरुख खान और साउथ फिल्म के सुपरस्टार विजय थलापति के साथ सेलिब्रेट किया। एटली कुमार ने जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इस तस्वीर में एटली कुमार और बॉलीवुड एवं साउथ इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान और विजय थलापति तीनों ब्लैक आउटफिट में कमाल दिख रहे है। इन तीनों की इस तस्वीर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा हैं।
शाहरुख खान विजय थलापति आए एक साथ नजर…
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग है इस बात में कोई शक नहीं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर किंग खान जब अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ में छोटे से कैमियो में ही नजर आए तो दर्शकों का दिल चुरा ले गए। और एक तरफ विजय दलापति भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के गॉड माने जाते है। इनकी प्रशंसकों की भी कोई कमी नहीं है। जब यह दोनों एक साथ एक ही तस्वीर में नजर आए तो सोच ही सकते है कि यह तस्वीर फैंस का दिल चुराने में सक्षम है। इस तस्वीर में शाहरुख खान और विजय तलापति ब्लैक आउटफिट में सचमुच के किंग लग रहे थे। एटली कुमार के साथ यह दोनों पोस्ट करते हुए देखे जा सकते है। इन दोनों की तस्वीर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस अब इन दोनों सितारे को एक साथ एक ही फिल्म में देखना चाहते है। अगर यह सचमुच हो जाए और दोनों एक ही फिल्म में आ जाए तो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

विजय थलापति नजर आएंगे जवान में…
विजय दलापति साउथ फिल्म इंडस्ट्री के गॉड माने जाते है। विजय की फिल्म सिनेमाघरों में कमाल कर जाती है। फैंस उनको अपने दिल का राजा मानते है। अब एटली कुमार की यह तस्वीर जहां विजय और बॉलीवुड के बादशाह एक साथ नजर आए। यह तस्वीर फैंस को दीवाना कर गई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है कि विजय फिल्म ‘जवान’ में कैमियो रोल करते हुए नजर आएंगे। जी हां यह खबर पहले से ही अफवाह थी कि विजय जवान में कैमियो रोल में दिखाई दे सकते है। अब एटली कुमार की यह तस्वीर इस अफवाह को सच करती हुई नजर आ रही है। अभी तक ना एटली कुमार और ना ही दोनों सुपरस्टार शाहरुख खान और विजय थलापति ने इस बात पर कोई बयान दिया है। पर इन तीनों की तस्वीर को एक साथ देख फैंस यह कयास लगा रहे है कि विजय तलापति और शाहरुख खान को फिल्म जवान में एक साथ देखा जा सकता है। अगर यह बात सच हो जाए तो यह फैंस के लिए किसी तोहफे के समान ही होगा।

एटली कुमार ने विजय और शाहरुख को बताया अपना पिलर…
एटली कुमार ‘जवान’ को निर्देशित करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में एटली कुमार ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया जहां शाहरुख खान के साथ विजय थलापति नजर आए। एटली कुमार ने दोनों सितारों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं अपने जन्मदिन पर और क्या मांग सकता हूं। मेरे पिलर्स के साथ अभी तक का बेस्ट बर्थडे। मेरे प्रिय शाहरुख खान और मेरा भाई थलापति विजय।” इस तस्वीर के सामने आते ही तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। साथ ही विजय की फिल्म जवान में कैमियो रोल को और पक्का कर दिया। अब दर्शकों को जावान के रिलीज होने का इंतजार है। अगर इस फिल्म में विजय कैमियो रोल में नजर आएंगे तो यह फिल्म सच में ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। क्योंकि फिल्म में दोनों किंग को एक साथ देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।
