शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में काफी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखे हुए हैं, लेकिन साउथ इंडिया में इसके कलेक्शन के बारे में अगर हम बात करें तो साउथ इंडिया में इस फिल्म का कलेक्शन काफी धीमी गति से हो रहा है। या यूं कहें कि फिल्म का कलेक्शन ना के बराबर हो रहा है। साउथ इंडिया में अभी तक इस फिल्म में कलेक्शन के बारे में जानकार आप काफी ज्यादा हैरान हो जाने वाले हैं। क्योंकि दुनिया भर में हजार करोड़ के आंकड़े से थोड़ी ही दूर इस फिल्म ने साउथ इंडियन बहुत ही छोटी सी इनकम की हुई है।
पठान ने की थी काफी अच्छी ओपनिंग
शाहरुख खान की फिल्म पठान के बारे में अगर बात की जाए तो शाहरुख खान की फिल्म पठान ने अपने पहले ही दिन काफी अच्छी खासी ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 55 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। और दुनिया भर में इस फिल्म ने पहले ही दिन 106 करोड़ के आंकड़े को छुआ था। यह बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड है जो की फिल्म पठान ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया, लेकिन देश के अंदर ही इस फिल्म को कुछ ही समय पसंद नहीं किया गया।

साउथ इंडियन फिल्म का रहा काफी बुरा हाल
शाहरुख खान की फिल्म पठान के बारे में जैसा कि हमने कहा कि दुनिया भर में इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने रिलीज होने के नौवें दिन दुनिया भर में 700 करोड़ के आंकड़े को बड़ी आसानी से पार कर लिया, लेकिन अपने ही देश में इस फिल्म का काफी बुरा कलेक्शन रहा। जी हां साउथ इंडिया में इस फिल्म को लोग बहुत ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। साउथ इंडिया में अभी तक इस फिल्म ने मात्र 13.5 का आंकड़ा पार किया है, जो कि बहुत ही कम है अभी तक इस फिल्म में 15 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं किया है।

सबसे अच्छा कलेक्शन हो रहा है मुंबई में
पठान का बहुत ही अच्छा कलेक्शन हमारे सामने निकलकर मुंबई की तरफ से आ रहा है। मुंबई में इस फिल्म को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अकेले मुंबई ने ही काफी ज्यादा फायदा फिल्म पठान के निर्माताओं को दे दिया है। मुंबई के कलेक्शन के बारे में अगर बात करें तो मुंबई ने अभी तक 100 करोड़ का कलेक्शन पठान को दे दिया है। जी हां सिर्फ मुंबई से ही पठान को अभी तक 100 करोड़ का प्रॉफिट हो चुका है। जो कि फिल्म के लिए काफी अच्छी खबर है। बाकी शहरों की तरफ से भी फिल्म के लिए काफी अच्छा रिएक्शन आ रहा है, लेकिन मुंबई भारत में सबसे आगे बनी हुई है।
