सलमान या शाहरुख नहीं बल्कि बॉलीवुड का ये अभिनेता सबसे ज्यादा सर्च होता है गूगल पर, देखिए टॉप 10 लिस्ट

इंटरनेट अभी लोगों की दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है। कोविड-19 के महामारी के बाद इंटरनेट का प्रयोग और अधिक बढ़ गया है। हम गूगल में कुछ भी जानकारी सर्च करते हैं तो गूगल जल्द ही सेकंड में हमारे नजरों के सामने लाकर खड़ा कर देता है। गूगल पर हमें कोई भी जानकारी आसानी से ही मिल जाती है। लोग अपने काम की चीजों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स की जानकारी रखना भी पसंद करते हैं। तो वे गूगल के द्वारा बॉलीवुड सेलेब्स की जानकारी रखते हैं कि अभी अपने पसंदीदा स्टार की कौन सी मूवी आ रही है या उनकी पर्सनल लाइफ में कौन सा नया मोड़ आया है, इत्यादि-इत्यादि। आज हम आपको इस रिपोर्ट में इसी बात की जानकारी देने वाले हैं कि बॉलीवुड का कौन-सा सितारा है, जो गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया जाता है। यानी किसके नाम से सबसे अधिक रिजल्ट आते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर…

अक्षय कुमार

लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का है। हाल ही में अक्षय अपने पान मसाला ऐड को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है और उनकी अपकमिंग मूवी पृथ्वीराज को लेकर वे सुर्खियों में बने हुए हैं। गूगल पर अक्षय कुमार को सर्च करने पर 6,78,00,000(058 सेकंड) रिजल्ट आते हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन अपने बेहतरीन फिजिक्स, डांस मूव्स और अपने गुड लुकिंग चार्म के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बॉलीवुड का ‘ग्रीक गॉड’ भी कहा जाता है। ऋतिक ‘वर्ल्ड मोस्ट हैंडसम मैन’ की लिस्ट में हमेशा टॉप फाइव में रहते ही हैं। फैंस अपने इस पसंदीदा कलाकार को गूगल पर भी खूब सर्च करते हैं। गूगल पर ऋतिक रोशन सर्च करने पर 1,87,00,000(0.51 सेकंड) रिजल्ट आते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। भाईजान के फैंस भाईजान के लिए दीवाने हैं। सलमान खान की कोई भी मूवी रिलीज होने से पहले ही इतिहास बना लेती है चाहे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे महंगे जाम में बिकने की या ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की। सलमान खान फैंस के दिलों के साथ गूगल पर भी राज करते हैं। गूगल पर सलमान खान सर्च करने पर 13,00,00,000(0.68 सेकंड) रिजल्ट आते है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। शाहरुख खान 4 सालों तक लगातार बॉलीवुड से दूर है और जल्दी पठान मूवी के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं। जिसको लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देशभर में नहीं विदेशों तक में है। शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रिचेस्ट एक्टर है। वही शाहरुख खान को गूगल में सर्च करने पर 4,84,00,000(0.61 सेकंड) रिजल्ट आते हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अभी भी बॉलीवुड में राज करते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग अभी भी दर्शकों के दिल को जीत लेती है। वहीं अमिताभ बच्चन गूगल पर खूब सर्च किए जाते हैं। अमिताभ बच्चन को गूगल पर सर्च करने पर 2,82,00,000(0.61 सेकंड) रिजल्ट आते हैं

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण अभी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में जूरी मेंबर में शामिल होने के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही है। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मंगाया है। दीपिका पादुकोण को गूगल पर भी खूब सर्च किया जाता है। उनको गूगल पर सर्च करने पर 5,05,00,000(0.50 सेकंड) रिजल्ट आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का डंका बजा रही है। प्रियंका के फैंस इंडिया से लेकर वर्ल्ड वाइड फैले हुए हैं। प्रियंका की लुक्स, नई मूवीस की जानकारी फैंस को रखना खूब पसंद है। जिस कारण प्रियंका को गूगल पर भी खूब सर्च किया जाता है। प्रियंका को गूगल पर सर्च करने पर 13,90,00,000(0.68 सेकंड ) रिजल्ट आते हैं।

आलिया भट्ट

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट अभी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है, और अब वह हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने जा रही है। आलिया भट्ट को गूगल में सर्च करने पर 8,24,00,000(0.78 सेकंड) रिजल्ट आते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply