सलमान खान अपनी रिलेशनशिप की वजह से काफी ज्यादा विवादों में रहे हैं। उनकी कई सारी गर्लफ्रेंड ने उनके ऊपर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया है। कईयों ने यह बात कही है कि सलमान खान अक्सर उन को मारते पीटते हैं। उन पर शक करते हैं। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद सलमान खान और भी काफी ज्यादा सुर्खियों में छा गए हैं।
सोमी अली के साथ भी थे रिलेशनशिप में
सलमान खान काफी समय तक सोमी अली के साथ भी रिलेशनशिप में थे। हालांकि इन दोनों का रिलेशनशिप बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन दोनों के रिलेशनशिप काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर चुकी है। दोनों को एक साथ काफी ज्यादा देखा जाता था। और फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी करने लग गए थे, लेकिन आगे चलकर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सोमी अली ने सलमान खान के ऊपर लगाया है आरोप
सोमी अली ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। यह फोटो उस समय की है जब यह दोनों रिलेशनशिप में थे और सलमान खान उन्हें एक गुलाब का फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ उन्होंने कई सारी बातें लिखी थी। उन्होंने अपनी बात शेयर करते हुए लिखा है। कि सलमान खान ने उन्हें सालों साल काफी ज्यादा एब्यूज किया है। उन्हें मारा-पीटा साथ-साथ उन्हें सिगरेट से भी जलाया है। उन्होंने सलमान को धमकाते हुए कहती है कि उनके साथ 50 वकील खड़े हैं जो उन्हें सिगरेट से जलने और पीटने से बचाएंगे।

सलमान खान पर पहले भी लगे हैं या आरोप
सलमान खान के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। जब उनके किसी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर यह आरोप लगाया है कि वह उन पर काफी ज्यादा फिजिकल एब्यूजमेंट किया करते थे। इसके पहले भी उनकी कई सारी गर्लफ्रेंड से इस बारे में बात कर चुकी हैं जानी-मानी अभिनेत्री और विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय ने भी इस बारे में बात की है। और उन्होंने भी सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कई सारी बातें कही थी।

ऐश्वर्या राय ने कही थी यह बात
सलमान खान पर आरोप लगाते हुए ऐश्वर्या राय ने भी कई सारी बातें कही थी। मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा था कि सलमान खान अक्सर उन पर काफी ज्यादा शक किया करते थे। और उनका नाम बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों के साथ जोड़कर उन्हें काफी ज्यादा मारते पीटते थे। और उन्होंने इसके बाद कहा कि भगवान का शुक्र है कि उनके शरीर में कोई निशान नहीं है। नहीं तो इसकी वजह से उनका करियर ज्यादा प्रभावित हो सकता था।