शिल्पा शेट्टी की बेटी समीसा 3 साल की हो गई है। अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक कलाकार अपने बच्चों के साथ पहुंचे हुए थे। आज हम बात करेंगे शिल्पा शेट्टी के बेटी के जन्मदिन के बारे में जहां बॉलीवुड के एक से एक कलाकार अपने बच्चों के साथ हमें नजर आए।

3 साल की हो गई शिल्पा शेट्टी की बेटी
शिल्पा शेट्टी की बेटी 3 साल की हो चुकी है। समीषा ने इस साल अपना 3 साल पूरा किया है। शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी से पहले उनका कई बार मिसकैरेज हो गया था। जिस वजह से उन्हें सरोगेसी की मदद लेनी पड़ गई। वह कभी भी ऐसा नहीं चाहती थी कि उनका बेटा विवान अकेला रह जाए इसलिए वह उसके लिए भाई या बहन चाहती थी। और वह इसके लिए काफी ज्यादा कोशिश कर रही थी लेकिन जब नेचुरल तरीके से उन्हें कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। जिसके बाद और 45 साल की उम्र में दुबारा मां बनी।

नजर आए कई सारे बॉलीवुड के गेस्ट
शिल्पा शेट्टी के घर बर्थडे पार्टी में कई सारे कलाकार हमें नजर आए इस बर्थडे पार्टी में हमें करण जोहर यश और उन्हीं के साथ नजर आए। इसके अलावा तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ देखे गए। और भी बॉलीवुड की कई सारी कलाकार हमें इस पार्टी में नजर आए। जानी मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी इस पार्टी में देखी गई। ईशा देओल भी पार्टी में नजर आई। इसके अलावा और भी कई सारे सेलिब्रिटी इस पार्टी में नजर आए। जिन्होंने पार्टी को काफी बेहतरीन तरीके से इंजॉय किया।

पुलिस के किरदार में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बहुत जल्दी पुलिस किरदार में नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनते हुए हमें शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाली है। शूटिंग के कुछ सींस कुछ समय पहले ही वायरल हुए थे। इसमें शिल्पा शेट्टी का भी कमाल के स्टंट करते हुए नजर आ रही है। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा खास हो जाती है।