शाहरुख खान के परिवार के ऊपर एक के बाद एक नई समस्या अब आ रही है। हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में 1 महीने तक जेल की हवा खा कर आए। अभी वह मामला शांत नहीं हुआ तब तक गौरी खान के ऊपर एफ आई आर दर्ज हो चुका है। जी हां गौरी खान के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर एफ आई आर दर्ज करवा दिया गया है। आगे हम पूरे मसले के बारे में बात करने जा रहे हैं। आखिर किस वजह से गौरी खान पर दर्ज किया गया fir।
धोखाधड़ी का लगा आरोप
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के ऊपर हाल ही में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जी हां गौरी खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करवा दिया गया है। जिसकी वजह से खान परिवार की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। और फिर से कई सारे सवालों के घेरे में खान परिवार वापस से आ गया है। जिसके बारे में अब हम बात करने जा रहे हैं। आखिर क्यों गौरी खान के ऊपर इतना बड़ा आरोप लगाया गया है।

इस वजह से लगा गौरी खान पर आरोप
गौरी खान एक काफी जानेमन ए सेलिब्रिटी है और एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी काफी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा वह कई सारे कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। गौरी खान एक जाने-माने बिल्डर्स कंपनी की ब्रांड एंबेसडर है। जिस कंपनी ने एक शख्स के साथ काफी ज्यादा धोखाधड़ी किया। उस शख्स ने 2016 में ही फ्लैट की एडवांस बुकिंग करा दी, लेकिन अभी तक उसे फ्लैट मुहैया नहीं कराया गया। और जब उसने पैसे वापस मांगे तो इसके लिए भी उसे काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उसने इस पर गौरी खान पर एफ आई आर दर्ज करवा दिया है। उसका यह कहना है कि उसने इस कंपनी पर इसलिए भरोसा किया क्योंकि गौरी खान जैसी बड़ी सेलिब्रिटी इस की ब्रांड एंबेसडर है।

महेंद्र सिंह धोनी भी इस तरीके से फंस चुके हैं
महेंद्र सिंह धोनी काफी बड़े सेलिब्रिटी हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बड़ी है। जिससे उन्हें कई सारी कंपनी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है। धोनी भी एक बिल्डर्स कंपनी अम्रपाली बिल्डिंग के ब्रांड एंबेसडर थे। उस कंपनी ने भी कई सारे लोगों के साथ धोखाधड़ी कर डाली। जिसके बाद लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उस कंपनी के साथ अपने सारे कॉन्ट्रेक्ट को फौरन रद्द कर दिया।
