पॉपुलर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था और बीती रात उन्होंने अपना 29वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। तेजस्वी प्रकाश ने अपना 29 वा जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड और पॉपुलर अभिनेता करण कुंद्रा के साथ मनाया है। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है। खबरों अनुसार तो ये भी बताया जा रहा है कि तेजस्वी और करण इस साल के अंत तक शादी करने वाले है।
आज के दौर में किसी के पहचान की मोहताज नही है तेजस्वी प्रकाश
आज के समय में तेजस्वी किसी के पहचान की मोहताज नही है। अपने मेहनत के बल उन्होंने खुद का नाम करोड़ो दर्शको के बीच लोकप्रिय किया है। अपने कैरियर में अब तक उन्होंने कई सिरियल्स में काम किया है और एक बेहतरीन पहचान लोगो के बीच बनाई है। तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। करोड़ो दिलो पर राज करने वाली तेजस्वी फैशन सेंस के मामले में भी अच्छे से अच्छे को टक्कर देती है। तेजस्वी ने अपने दम पर पहचान हासिल की है, उनका कोई गॉडफादर नही रहा है। बताते चले कि आज के समय में तेजस्वी प्रकाश कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो नागिन 6 में लीड भूमिका निभाती नज़र आ रही है।
नागिन 6 में लीड किरदार में नज़र आ रही है तेजस्वी प्रकाश
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नागिन 6 में तेजस्वी प्रथा नामक किरदार निभा रही है, जो दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जाता है। नागिन 6 में तेजस्वी के बेहतरीन अभिनय के कारण उनकी लोकप्रियता पहले से अधिक बढ़ चुकी है। तेजस्वी ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2013 में सीरियल संस्कार दारोहर अपनों की से की थी, जिसमे वो धारा वैष्णव का किरदार निभाती नजर आयी थी। इस शो में अभिनेता के रूप में उनके साथ जय सोनी नज़र आये थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहलो मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी और इस शो को शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। दोनो के प्यार को खबर बिग बॉस शो के बाद से ही चल रही है, और आज के समय में भी दोनों को साथ देखा जाता है। दोनो की शादी को लेकर भी खूब ज़ोरों शोरों से खबरे वायरल हो रही है।
फिलहाल तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। वैसे तो तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन दर्शकों के बीच लोकप्रियता उन्हें कलर्स टीवी के पॉपुलर शो स्वरागिनी से मिली थी, जिसमे वो शो की मुख्य भूमिका निभाती नजर आयी थी।