म्यूजिक इंडस्ट्री के एक जानी-मानी हस्ती पलक मुच्छल शादी के बंधन में बंध चुकी है। जिसके बाद उन्हें कई बड़े-बड़े कलाकार शादी की काफी ज्यादा बधाइयां दे रहे हैं। पलक मुच्छल को शादी के बधाई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी एक पत्र के माध्यम से दिया है। जिसको इन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करके प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त किया है। आज हम इनके बारे में और भी कुछ बात करने जा रहे हैं।

काफी छोटी उम्र से कर रही है समाज सेवा।
पलक मुच्छल बॉलीवुड में भी कई सारे गाने गा चुकी है, लेकिन सिंगर के अलावा वह एक बहुत बड़ी समाजसेवी भी है। वह काफी छोटी उम्र से समाज सेवा कर रही हैं। पलक मुच्छल जी के बारे में अगर हम बात करें तो उन्होंने बहुत छोटी उम्र से समाज सेवा करना शुरू कर दिया था। वह गाना गाकर कुछ पैसे इकट्ठा करती थी और उससे जरूरतमंद बच्चों की मदद किया करती थी।

बना चुकी है विश्व रिकॉर्ड।
पलक मुच्छल के नाम पर एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने समाज सेवा करते हुए एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है। इन्होंने बहुत सारे जरूरतमंद बच्चों के दिल का ऑपरेशन करवाया है। और इसी मामले में इनके नाम पर विश्व रिकॉर्ड दर्ज है इन के नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज है कि इन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा जरूरतमंद बच्चों का दिल का ऑपरेशन करवाया हुआ है। इस काम में इनके भाई पलाश भी इनकी काफी ज्यादा मदद करते हैं।
म्यूजिक डायरेक्टर के साथ बंधी शादी के बंधन में।
पलक मुच्छल के वैवाहिक जीवन की शुरुआत हो चुकी है। इन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर अभिजीत के साथ शादी कर ली है। 6 नवंबर को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनके शादी के इस शुभ अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इन्हें एक चिट्ठी के माध्यम से शुभकामनाएं दी है। जिसे पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर अपलोड करके नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी आभार व्यक्त की है।

कई सारे हिट गानों को गा चुकी है।
पलक मुच्छल जी के बारे में अगर हम बात करें तो वह म्यूजिक इंडस्ट्री की बहुत बड़ी कलाकार है। जिन्होंने कई सारे फिल्मों में हिट गाने दिए हैं। इनके गाए हुए गाने लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। और उनके आवाज के मिठास लोगों के मन में घुल जाती है और लोग इसे बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं इन्होंने कई सारे म्यूजिक एल्बम में भी अपने आवाज को दिया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बड़ी है।