बॉलीवुड में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी जल्दी टूटते भी है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स है जिनके रिश्ते कई साल पुराने होने के बावजूद टूट गए। यह सेलेब्स कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बनते हैं, पर आगे जाकर जब उन्हें लगता है कि वे अब एक साथ नहीं रह सकते तो वे अपने रिश्ते को तोड़ने की घोषणा कर देते हैं। आजकल बॉलीवुड में रिश्ते तोड़ने की घटना आम बात हो गई है। आज हम आपको इस लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने वाले हैं, जिन्होंने अपने रिश्ते को तोड़ने के बाद दूसरी बार प्यार के बंधन में बंधे…

ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन का है। इन दिनों ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में आग की तरह फेल रहे हैं। ऋतिक ने साल 2014 में अपनी पत्नी सुजैन के साथ शादी को तोड़ने का फैसला किया। सुजैन और ऋतिक ने 14 साल के इस रिश्ते को तोड़ दिया, ऋतिक और सुजैन के दो बेटे भी है। अभी तक ऋतिक ने अपने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल अलाउंस नहीं किया है। पर हाल में करण जौहर के बर्थडे बैश में ऋतिक और सबा को एक साथ देखा गया था।
सुजैन खान
ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान भी अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही है। दोनों को एक साथ काफी जगह पब्लिक अपीरियंस देते हुए देखा जाता है। ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी है। यह रिश्ता लगभग 14 साल चला और 2014 में दोनों ने आपसी मत से तलाक ले लिया।

फरहान अख्तर
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता या गायक या फिर निर्देशक फरहान अख्तर ने भी अपनी पहली पत्नी अधुना भवानी से तलाक लेने के बाद शिवानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधे। फरहान अख्तर और अधुना भवानी ने साल 2000 में शादी की थी और 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद फरहान ने शिबानी डांडेकर को डेट किया और 5 साल रिलेशन के बाद फरवरी 2022 में दोनों ने शादी कर ली।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। फिर दोनों ने साल 2019 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद अर्जुन गैब्रिएला डिमेट्रियड्स के साथ रिश्ते में आ गए दोनों अक्सर सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं, और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
सेफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हुए। 13 साल तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2004 में इस रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया। तलाक के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर को डेट किया और साल 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। इन दोनों का प्रेम विवाह था फिर भी यह रिश्ता साल 2017 में टूट गया। तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया और आज भी यह दोनों एक साथ है। बता दे मलाइका, अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी है लेकिन जब प्यार हो तो वहां उम्र की सीमा कौन देखता है।