वो अभिनेत्रियां जिन्हें उनके पति और बॉयफ्रेंड ने खूब सताया

आए दिन हम खबरों में घरेलू हिंसा के बारे में सुनते रहते हैं, अमुक शहर में अमुक स्त्री के ऊपर घरेलू हिंसा के किस्से सुर्खियां बटोरते हैं। यह हमारे समाज की एक ऐसी सच्चाई है जिसका शिकार गरीब से गरीब और अमीर से अमीर घर की स्त्रियां होती है। घरेलू हिंसा से ग्लैमर जगत की अभिनेत्रियां भी छूट नहीं पाई। ग्लैमर जगत की ऐसी कई एक्ट्रेस है जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी है। कोई अपने पति के द्वारा प्रताड़ित हो चुकी है तो कोई अपने बॉयफ्रेंड के द्वारा। आज हम आपको इस लिस्ट में उन्हीं अभिनेत्रियों से मिलाने वाले हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस आर्टिकल पर…

दीपशिखा नागपाल

दीपशिखा नागपाल बॉलीवुड फिल्म और टीवी शोज में नजर आ चुकी है। दीपशिखा ने साल 2012 में शादी की थी लेकिन ये शादी 4 साल से ज्यादा ठीक नहीं पाई। दीपशिखा ने अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

करिश्मा कपूर

90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। करिश्मा 90 के दशक के टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी। उन्होंने कई सारे एक्टरों के साथ फिल्मों में काम किया। अभी करिश्मा बॉलीवुड से दूर है। पर बता दे करिश्मा को भी घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था। करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी करिश्मा ने अपने पति के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह दोनों अलग हो गए।

जीनत अमान

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी है। जीनत ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के द्वारा बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। पर इस खूबसूरत अदाकार को भी घरेलू हिंसा का दर्द झेलना पड़ा। जीनत ने पहली शादी संजय खान की थी। पर जीनत ने संजय खान के ऊपर इल्जाम लगाया था कि संजय उन्हें काफी मारा-पीटा करते थे जिसके बाद इन दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद जीनत ने मजहर खान से शादी की पर यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और यह शादी भी टूट गई।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती है। श्वेता ने अपनी अदाकारी का जलवा ना केवल टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखा चुकी है। श्वेता तिवारी ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की यह शादी 2012 तक ही चली। शादी के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की थी लेकिन 2019 में उन्होंने इस शादी को भी तोड़ दिया। शादी के तोड़ने के पीछे श्वेता तिवारी ने घरेलू हिंसा का जिक्र किया था, उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि अभिनव कोहली ने उनके ऊपर हाथ उठाया जिस कारण उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ दिया।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है उनको आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत औरतों में से एक माना जाता है। बता दे ऐश्वर्या ने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तब उनका नाम सलमान खान के साथ जोड़ा गया था और इन दोनों के प्यार के किस्से ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। पर प्यार से ज्यादा इनकी ब्रेकअप के किस्से आज भी दर्शक याद करते हैं। ऐश्वर्या और सलमान खान का काफी गंदा ब्रेकअप हुआ था। ऐश्वर्या ने उनके ऊपर काफी बड़े और संगीन आरोप लगाए थे। ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान उन पर गाली-गलौज करते थे और मारपीट भी किए थे।

Leave a comment

Leave a Reply