vijay devarakonda action

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Nuvvila, Life is Beautiful और Yevade Subramanyam नाम की फिल्मों में छोटे किरदार से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘पेली चुपुलु’ में अपना पहला लीड रोल मिला। यह फिल्म सुपरहिट हुए।

इसे ‘बेस्ट फीचर फिल्म इन तेलुगू’ और ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले डायलॉग’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। इसके बाद साल 2017 में आई फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ ने विजय देवरकोंडा की किस्मत ही बदल दी। इस फिल्म में उनके बेमिसाल परफॉर्मेंस ने उन्हें फैंस के दिलों का राजा बना दिया। तो चलिए जानते हैं आगे विजय कौन-कौन सी मूवी में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं…

लाइगर

पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित लाइगर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएगी। यह फिल्म 22 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। लाइगर विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया रिलीज मूवी होगी। इस फिल्म से माइक टायसन बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं।

जेजीएम

जेजीएम एक आगामी पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म का भी निर्देशन पूरी जगन्नाथ द्वारा ही किया जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में विजय देवरकोंडा आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे।

वीडी 12

वीडी 12 का निर्देशन शिवा निरवाना कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। फिल्म एक रोमांटिक वॉर ड्रामा है। जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

हीरो

हीरो एक रोमांटिक इंटरटेनमेंट मूवी है।फिल्म निर्देशन आनंद अन्नामलाई कर रहे है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ मालविका मोहनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सुकुमार अपकमिंग मूवी

सुपरहिट पैनइंडिया मूवी के निर्देशक सुकुमार जिन्होंने हाल ही में पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर पैन इंडिया मूवी दी। खबरों के मुताबिक, विजय देवरकोंडा सुकुमार के साथ हाथ मिला चुके हैं। विजय की अपकमिंग मूवी सुकुमार के साथ आने वाली है जो पुष्पा जैसे ही पैन इंडिया मूवी होगी।

Leave a comment

Leave a Reply