सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म शब्द ने काफी सुर्खियां बटोरी। साथ ही कंगना रनौत हमेशा नेपोटिज्म शब्द को लेकर बेबाकी से सामने आती है। कंगना हमेशा बॉलीवुड में नेपोटिज्म के ऊपर सवाल उठाती रहती है, तथा नेपोंकिड को ट्रोल करने में कभी भी पीछे नहीं हटती। बॉलीवुड में नेपोटिज्म शब्द को लेकर बॉलीवुड की बहुत बार आलोचना की गई है। कंगना हमेशा कहती है कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्देशक टैलेंट को नहीं नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। जिसमें वह करन जोहर को नेपोंकिड का गॉडफादर कहती है। पर इस बात से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया जा सकता कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई रिश्ते हैं जिसके बारे में शायद बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यह सितारे भी बॉलीवुड के खानदानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आज हम आपको इस लिस्ट में वैसे ही कुछ बॉलीवुड के जाने माने चेहरों के बारे में बताने वाले हैं जो बॉलीवुड के नामी नामी परिवार से ताल्लुक रखते हैं…

करण जोहर
नेपोटिज्म पर बात और करण जौहर का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक करण जोहर जिन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। तथा कई स्टार्स को लॉन्च किया है। पर बता दे, करण जोहर आदित्य चोपड़ा के ममेरे भाई हैं। शायद यही कारण था कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर को अपना असिस्टेंट रखा था।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक कियारा आडवाणी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। पर यह सोचना कि कियारा आडवाणी आउटसाइडर है तो यह गलत है। कियारा आडवाणी की मां जेनेवीव जाफरी की सौतेली मां भारती गांगुली थी जो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की बेटी थी। इस तरह से कियारा अशोक कुमार की पोती लगती है। और वही एक्ट्रेस अनुराधा पटेल भी कियारा की सौतेली मौसी लगती है।
रनवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। पर बहुत किसी को पता नहीं कि रनवीर सिंह आउटसाइडर नहीं है।रणवीर सिंह अनिल कपूर के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। रणवीर सिंह की दादी और सोनम कपूर की नानी सगी बहनें थी। इस हिसाब से रणवीर सिंह और सोनम कपूर कजन भाई-बहनें हैं।
विधु विनोद चोपड़ा
बॉलीवुड के सुपरहिट प्रड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा आदित्य चोपड़ा के भाई हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने मिशन कश्मीर, मुन्ना भाई एमबीबीएस, परिणीता, 3 ईडियट्स, पीके और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
अयूब खान
अयूब खान जो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आए वह भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। अयूब दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भतीजे थे। अयूब के पिता नासिर खान दिलीप कुमार के सगे छोटे भाई थे।

रोशनी चोपड़ा
टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रोशनी चोपड़ा यश चोपड़ा की फैमिली से जुड़ी हुई है। रोशनी चोपड़ा के पिता रवि चोपड़ा मशहूर बीआर चोपड़ा के बेटे हैं। बीआर चोपड़ा यश चोपड़ा के सगे भाई थे। इस हिसाब से यश चोपड़ा के बेटे उदय और आदित्य चोपड़ा रिश्ते में रोशनी चोपड़ा के चाचा लगते हैं।