इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काफी ऐतिहासिक साल 2023 साबित होने वाला है। क्योंकि इस साल भारत की फिल्म इंडस्ट्री ने एक नहीं बल्कि दो ऑस्कर अवार्ड को एक साथ जीत लिया है। इसके बाद इंडियन ऑडियंस फिल्म के निर्माता को काफी ज्यादा बधाइयां दे रही है। क्योंकि इन फिल्मों ने भारत को काफी ज्यादा गौरवान्वित महसूस कराया है। इन फिल्मों की वजह से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री एक नया मुकाम हासिल कर पाई है।

नाटु नाटु ने जीता ऑस्कर अवार्ड
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम करवा लिया है। इस फिल्म के गाने को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म का गाना नाटू नाटू को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काफी ज्यादा गर्व से भरा मौका था। सिर्फ इसी फिल्म ने नहीं एक और डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने भी अपने नाम ऑस्कर अवार्ड करवा लिया है। द एलीफेंट विसपर नाम की एक फिल्म को भी इस साल ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काफी ज्यादा गर्व से भरपूर साल रहा।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी जीत चूका है यह गाना
राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म के गाने को गोल्डन ग्लोब अवार्ड से भी सम्मानित कर दिया गया है। जिसके बाद फिल्म की प्रसिद्धि और भी काफी ज्यादा बढ़ती चली गई। और विदेशों में इस फिल्म में कलेक्शन करना शुरू कर दिया। और जब इस फिल्म के इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवार्ड के अलावा भी जब ऑस्कर से सम्मानित कर दिया गया तो फिल्म के सम्मान में और भी चार चांद लग गए। और फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी ज्यादा गर्व से भरा मौका रहा।
दीपिका पादुकोण दिखाई काफी ज्यादा भावुक
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काफी ज्यादा गर्व से भरपूर मौका था। इस मौके पर दीपिका पादुकोण भी काफी ज्यादा भावुक नजर आई। फिल्म के ऑस्कर अवार्ड जीतने के बाद उन्होंने फिल्म के बारे में अभी तक कुछ बयां तो नहीं दिया है लेकिन उसे समय उनके आंखों में काफी ज्यादा आंसू नजर आ रहे थे। और साफ तौर पर इससे हमें यह पता चल गया कि उनकी आंखों में उस समय खुशी के आंसू नजर आ रहे थे, जो की फिल्म के इस उपलब्धि पर उनके आंखों से छलक गए।
